img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

केले और चॉकलेट से नहीं गर्मी में इन पांच चीजों से भी बनाएं स्वादिष्ट मिल्क शेक

प्राची |  मई 25, 2023

दूध की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इससे अपने पसंद की कोई भी डिश बना सकती हैं। अमूमन दूध का नाम सुनते ही, यह सवाल पूछा जाता है कि उसमें कुछ मिलाया है क्या? और जब बारी आती है गर्मी के मौसम की, तो गले को ठंडक देने के लिए सबसे लोकप्रिय बन जाता है ‘मिल्क शेक’। देखा जाए तो मिल्क शेक के स्वाद से हर कोई परिचित है। जानकारों के अनुसार यह तेजी से बनने वाला पौष्टिक ड्रिंक भी माना गया है। आपने वैसे तो कई बार केले या फिर चॉकलेट से बने हुए मिल्क शेक को जरूर होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे मिल्क शेक के बारे में, जो कि आपको स्वाद और सेहत दोनों का मजा एक साथ देगा। अगर आप भी गर्मी से मौसम के लिए एक स्वादिष्ट ठंडा मिल्क शेक बनाने की योजना बना रही हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप आसानी से मिल्क शेक को बनाकर पी सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

अंजीर मिल्क शेक

अंजीर मिल्क शेक पीने के कई सारे फायदे हैं। बता दें कि अंजीर में कैल्शियम और पोटैशियम दोनों मौजूद होता है। इसके साथ ही अंजीर को हड्डियों के लिए लाभकारी बताया गया है। दूसरी तरफ अंजीर मिल्क शेक सुनने में जितना दिलचस्प लग रहा है, इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अंजीर को धो लें। मिक्सर जार में आधा कप दूध मिला, अंजीर, शक्कर के साथ 8 से 10 काजू मिला लें। अंजीर के इस मिश्रण को पीसने के बाद, इसमें बचा हुआ ठंडा दूध और बर्फ डालकर आप पी सकती हैं।

जैकफ्रूट मिल्क शेक

गर्मी के मौसम में जैकफ्रूट यानी कि कटहल बाजार में मिलना शुरू हो गए हैं। आयुर्वेद में भी कटहल को खाना फायदेमंद बताया गया है, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। अक्सर कटहल से बिरयानी या फिर मसालेदार सब्जी बनाई जाती है, लेकिन एक बार आप कटहल का मिल्क शेक बनाएं, इसे बनाने के लिए पके हुए कटहल के गूदे को एक मिक्सर जार में उबले हुए दूध के साथ मिला लें और अंत में इलायची और शक्कर मिलाएं। लीजिए, तैयार हो गया कटहल का स्वादिष्ट मिल्क शेक।

कस्टर्ड मिल्क शेक

कस्टर्ड मिल शेक आपके बच्चों का पसंदीदा बन सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध लेकर उबाल लें। फिर एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर को 6 चम्मच दूध के साथ मिला लें।। इस पूरे घोल को उबले हुए दूध में मिला लें साथ में बादाम भी डालें। मिश्रण गाढ़ा होने तक शक्कर डालकर इसे पका लें। कस्टड के घोल के ठंडा होने के बाद उसे मिक्सर में पीस ले। अंत में फ्रीज में एक घंटे के लिए रख दें और फिर इसका सेवन करें।

फलों का मिल्क शेक

मिल्क शेक की बात हो और फलों का जिक्र न हो, यह भला कैसे हो सकता है। इसे बनाने के लिए अपना मनपसंद फल या फिर सेब, नाशपाती, केले और अंगूर को एक साथ मिक्सर में पीस लें। अब इस मिश्रण में ठंडा दूध मिला लें। आप इसमें इलायची पाउडर और शक्कर भी अपनी पसंद के हिसा से मिला सकती हैं और तैयार हो जाएगा आपका सेहतमंद मिल्क शेक।

कैरट यानी कि गाजर मिल्क शेक

गाजर का नाम सुनते ही आप समझ गई होंगी कि यह कितना पौष्टिक आहार साबित होगा। इससे कई लोग वाकिफ हैं कि गाजर आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी होता है। गाजर में कई सारे विटामिन होते हैं। इसे बनाने के लिए बादाम को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख लें, इसके छिलके निकालकर  रख लें। शक्कर और दूध को एक साथ उबाल लें। फिर इस दूध में बादाम,कटी हुई गाजर बादाम और इलायची डालकर मिक्सर में पीस लें। कुछ समय फ्रिज में रखने के बाद आप इसे पी सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle