img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

क्या आपने कभी बनाई है 5 तरह से बनने वाली मजेदार खट्टी- मीठी चटनी!

प्राची |  अक्टूबर 21, 2023

अगर खाने में चटनी का चटपटा स्वाद न हो, तो फिर स्वाद का आनंद अधूरा लगता है। हर पारंपरिक त्योहार के समय छप्पन भोग की थाली में चटनी जरूर परोसी जाती है। चटनी बनाने के प्रकार कई तरह के होते हैं। तो हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप खट्टी- मीठी चटनी को आसानी से बनाकर अपने खाने के स्वाद को दोगुना कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप किचन में मौजूद सामानों के साथ खट्टी-मीठी चटनी बना सकती हैं। 

गुड़-इमली की चटनी

गुड़ और इमली की चटनी अक्सर शादी और किसी न किसी तीज-त्योहार के दौरान जरूर बनाई जाती है। इस गुड़ और इमली की चटनी को बनाने की अपनी विधि है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे बना सकती हैं।

सामग्री

गुड़ पाउडर- 1 कप

इमली का गूदा- 1/2 कप 

सौंफ-1/2 टी स्पून

साबुत लाल मिर्च- 2

नमक- स्वादानुसार

शक्कर/ चीनी- स्वादानुसार

विधि

- गुड़- इमली की चटनी बनाने के लिए एक कटोरी में पानी लें।

- इस पानी में इमली का गूदा अच्छी तरह से भिगो लें।

- 8 मिनट बाद गूदे को पानी में अच्छी तरह से मसल लें।

- गुड़ के पाउडर में पानी मिलाकर एक तरफ रख लें।

- एक पैन गर्म करें और उसमें इमली का गूदा डालकर पका लें।

- 8 मिनट बाद पैन में गुड़ का पानी मिला लें।

- इसके बाद पैन में शक्कर, साबुत लाल मिर्च तोड़ कर मिला लें।

- सौंफ और नमक स्वादानुसार मिलाने के बाद गैस को 5 मिनट बाद बंद कर दें।

- आप इस गुड़ और इमली का सेवन समोसा, सेव पूरी और कचौरी के साथ कर सकती हैं।

जामुन की खट्टी-मीठी चटनी

जामुन से भी आप एक स्वाद से भरी चटनी बना सकती हैं। इस चटनी को बनाना बेहद आसान है।

सामग्री

जामुन- 3 कटोरी

पुदीने का पत्ता-1कटोरी

धनिया पत्ता- 1कटोरी

गुड़-2 चम्मच

अदरक-1 /2 

हरी मिर्च- 2

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले जामुन को पिस लें।

- एक पैन में एक कटोरी पानी और 1 गुड़ का टुकड़ा डालें।

- पैन में ऊपर से हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक और सरसों का तड़का लगाएं।

- एक बर्तन में छौंक के लिए तेल गर्म करें।

- सरसों, मिर्च, करी पत्ता और अदरक मिलाकर हल्का-सा भूरा होने दें।

- इस छौंक को चटनी में मिला दें।

-तैयार है आपके लिए स्वाद से भरी हुई जामुन की चटनी।

कच्चे आम की खट्टी- मीठी चटनी

कच्चे आम की चटनी हर तरह के खाने को स्वाद से भर देती है।

सामग्री

गुड़- 300 ग्राम

कच्चा आम- 1/2  किलो

सौंफ- 1 टी स्पून

जीरा- 1 टी स्पून

मेथी दाना- 1/4 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून

हल्दी- 1/2 चम्मच 

काला नमक- 1 टी स्पून

भुना जीरा पाउडर- 1/2 स्पून

धनिया पाउडर- 1/2 स्पून

तेल-2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विधि

- चटनी बनाने के लिए सख्त आम लें।

- आम को पानी से धोने के बाद इसके छिलके उतार लें।

- कच्चे आम को लंबाई में काट लें।

- एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।

- तेल गर्म होने के बाद सौफ, मेथी दाना और जीरा डालकर भूनें।

- मसाला भूनने के बाद इसमें कैरी के टुकड़े डालकर आम को मिलाएं।

- 5 मिनट बाद पैन में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मिक्स करें।

- एक ग्लास पानी मिलाकर चटकी को ढक्कर पकने दें।

- गुड़ मिलाकर इसे कुछ देर के लिए पकने दें।

- नमक मिलाकर इसे चम्मच की मदद से मिलाएं।

- आप इस चटनी को कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं।

खट्टी-मीठी दही की चटनी

अगर आप पराठा बना रही हैं, तो उसके साथ खट्टी-मीठी दही की चटनी जरूर मिलाएं।

सामग्री

दही- 1 कप 

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच 

जीरा-1/2 चम्मच

राई-1/2 चम्मच

हींग- 1/2 चम्मच

बारीक कटी हुई प्याज- 1 कप 

अचार मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच

कसूरी मेथी-1/2 चम्मच

हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच

नमक- स्वादुनसार 

तेल- 3 चम्मच 

विधि

- इसे बनाने के लिए दही को अच्छी तरह से फेंट लें।

- इसे फेंटने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।

- धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं।

- नमक स्वादुनासर मिलाएं। 

- एक पैन में तेल गर्म करें।

- तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, राई, हींग का तड़का लगाएं।

- बारीक कटा हुआ प्याज मिलाएं।

- प्याज भूनने के बाद इसमें दही मिलाकर मिक्स करें।

-अचार और मसाला पाउडर के साथ कसूरी मेथी मिलाएं।

- आप इस दही चटनी को 5 दिन तक फ्रिज में रख सकती हैं।

अमचूर की खट्टी-चटनी

घर पर आप आसानी से अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी भी बना सकती हैं।

सामग्री

अमचूर पाउडर- 2 कप

गुड़- 1 कप

लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच

भुना जीरा पाउडर-1 चम्मच

कुटी सौंफ- 1 चम्मच

तरबूज बीज- 1 चम्मच

काला नमक- स्वादानुसार

सफेद नमक- स्वादानुसार

विधि

- एक बर्तन में अमचूर पाउडर रखें।

- इसके बाद अमचूर पाउडर में लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सफेद नमक मिलाएं।

-पानी की सहायता से सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।

- एक पैन में गुड़ को पानी के साथ मिलाकर अच्छी तरह से पिघला लें।

- गुड़ के पिघलने के बाद इसमें अमचूर का घोल मिला लें।

- इस घोल में भुना जीरा पाउडर, कुटी हुई सौंफ मिलाएं।

- चटनी गाढ़ी होने तक इसे पकाएंं और अंत में ऊपर से तरबूज का बीज मिलाएं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle