img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

घर में ही बनाएं स्वादिष्ट वेज हक्का नूडल्स

अर्चना |  जुलाई 07, 2023

चायनीज फूड्स भारतीय खानपान के रोजमर्रा का अहम हिस्सा बन गया है। यही वजह है कि अब चायनीज फूड छोटे-बड़े रेस्टोरेंट्स तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह ठेले, स्टॉल और फूड वैन में भी परोसा जाने लगा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि चीनी व्यंजन का स्वाद भारत के हर छोटे शहर में फैल चुका था।भारतीयों के बीच चायनीज फूड्स की लोकप्रियता की एक वजह चायनीज फूड्स में भारतीय मसालों की अदला-बदली भी है।जिस वजह से चायनीज डिशेज को इंडो चायनीज डिशेज कहना ज्यादा सही होगा। तो आइए जानते हैं विस्तार वेज हक्का नूडल्स की रेसिपी, जो अपने स्वाद की वजह से बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों का पसंदीदा डिश है। 

वेज हक्का नूडल्स के लिए सामग्री 

8 कप पानी,2 बड़े चम्मच तेल,1 छोटा चम्मच नमक, 2 पैक नूडल्स और दो कप ठंडा पानी,

2 बड़े चम्मच तेल, 2 कली लहसुन बारीक कटी हुई,1 मिर्च स्लिट में कटा हुआ, 2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ, एक मध्यम आकार का प्याज कटा हुआ, दो हरे प्याज बारीक से कटे हुए, स्लिट में कटा हुआ आधा शिमला मिर्च, एक चौथाई पत्ता गोभी स्लिट में कटा हुआ, एक गाजर स्लिट में काटा हुआ, 2 बींस बारीक कटे हुए, 2 बड़े चम्मच चिली सॉस, 2 बड़े चम्मच सोया सॉस, 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस, 2 बड़े चम्मच सिरका, डेढ़ टेबल स्पून नमक, ½ टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर और एक टेबलस्पून भुना हुआ सफेद तिल

बनाने की विधि 

सबसे पहले गैस पर एक बड़े बर्तन में 8 कप पानी, 2 टेबल स्पून तेल और 1 टी स्पून नमक डाल देंगे और उस  

पानी में उबाल आने के बाद इसमें 2 पैक नूडल्स डाल देंगे। 

- नूडल्स को 3 मिनट तक पकाएंगे।

- अब नूडल्स को गर्म पानी से निकालकर, ठंडे पानी से धो लेंगे और एक तरफ रख दें।

- अब गैस पर एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। 

- उसमें लहसुन, मिर्च, अदरक और हरा प्याज डालें।

- इस पूरे मिश्रण को तेज आंच पर भूनें।

- अब कटे  हुई प्याज, शिमला मिर्च,, पत्ता गोभी, गाजर, बीन्स भी कड़ाही में  डालें। 

- अब इन सब्जियों को भी भून लें। 

- इसके बाद कड़ाही में चिली सॉस, सोया सॉस, टमाटर सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर फिर से इस पूरे  मिश्रण को अच्छी तरह से मिलने तक भूनें।

 - अब इस मिश्रण में उबले हुए नूडल्स और विनेगर डालकर थोड़ा सौते  करें। 

- आपका वेज हक्का नूडल्स परोसे जाने के लिए तैयार है।

ऐसे सर्व करें 

नूडल्स के बन जाने के बाद गैस बंद कर दें। नूडल्स को एक बाउल में निकाल लेंगे और वेज हक्का नूडल्स के ऊपर भुने हुए सफेद तिल को छिड़केंगे और उसके बाद उसे हरे प्याज से ऊपर से गार्निश करेंगे। सफेद तिल नूडल्स के स्वाद में एक अलग ही टच देगा। 

क्या परोसें वेज हक्का नूडल्स के साथ 

- मंचूरियन और वेज हक्का नूडल्स की जुगलबंदी हमेशा सबसे खास रही है,तो वेज हक्का नूडल्स को आप वेज मंचूरियन के साथ परोस सकती हैं, वेज मंचूरियन में गोभी मंचूरियन भी एक उम्दा विकल्प है, तो इस रेसिपी के साथ भी वेज हक्का नूडल्स को परोसा जाता है।

- स्पाइसी इंडो चाइनीज सब्जी भी वेज हक्का नूडल्स के साथ परोसी जा सकती है। यह रेसिपी फूलगोभी, शिमला मिर्च, गाजर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च जैसी मौसमी सब्जियों  से बनाई जाती है, जिसे मसालेदार सोया चिली सॉस में पकाया जाता है।

- अगर वेज हक्का नूडल्स के साथ दूसरी रेसिपी आप सब्जियों वाली नहीं चाहती हैं, तो वेज मंचूरियन को आप ग्रेवी वाली चिली पनीर के साथ बदल सकती हैं। लोकप्रिय रूप से हक्का नूडल्स के साथ इसे भी खूब खाया जाता है। 

- वेज हक्का नूडल्स के साथ स्टार्टर डिश के तौर पर शेजवान स्टाइल चिली पोटैटो, पनीर मोमोज और मोमो सॉस एक टेस्टी ऑप्शन साबित हो सकता है।

टेस्टी हक्का नूडल्स बनाने की टिप्स

- वेज हक्का नूडल्स बनाते हुए पूरी तैयारी के साथ रहें , क्योंकि एक के बाद दूसरा प्रोसेस शुरू हो जाता है और आपके पास ज्यादा समय नहीं रहता है। पूरी तैयारी कर लेने के बाद ही आप इसे पकाना शुरू करें।

- नूडल्स को उबालते हुए हमेशा पानी की मात्रा ज्यादा रखें, इसके साथ ही उसमें हमेशा तेल भी डालें, ताकि नूडल्स आपस में चिपके नहीं।

- रंग-बिरंगी सब्जियां हक्का नूडल्स के लुक को ही नहीं, बल्कि स्वाद में भी इजाफा करती हैं। आप चाहे तो हरी शिमला मिर्च के साथ लाल और पीली शिमला मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं।

- सारी सब्जियां पतली-पतली और एक साइज में कटी हुई हो, इसका जरूर ध्यान रखें। कड़ी सब्जियों को पहले और जल्दी पकने वाली सब्जियों को आखिर में डालें जैसे गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को पहले डालेंगे और आखिर में हरे प्याज और पत्ता गोभी को डालेंगे। 

- हक्का नूडल्स हमेशा ही गैस की तेज आंच पर ही पकाएं, इससे सब्जियां कुरकरी हो जाती हैं।

- हक्का नूडल्स को नॉनस्टिक कड़ाही में ही पकाएं, पकाते हुए मसाले कड़ाही में चिपकते नहीं है और आपस में सारा मिश्रण अच्छे से मिल भी जाता है। 

- नूडल्स एक दूसरे से चिपके नहीं, इसके लिए जरूरी है कि नूडल्स को उबालते हुए ही उसे पूरी तरह से पका मत लीजिए। नूडल्स को थोड़ा अधपका-सा रहने दें, क्योंकि कड़ाही में भी सब्जियों के साथ उसे थोड़ा पकाना है। वह अगर पूरी तरह से पका रहेगा, तो वह सॉगी(गीला) हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि पैकेट में नूडल्स को जितना समय पकाने के लिए लिखा गया हो, उससे एक मिनट तक कम नूडल्स को उबालें। नूडल्स को उबालने के बाद उसे एक छलनी में निकाल लेंगे और उस पर ठंडा पानी डालकर उसके पकने की प्रक्रिया को रोक देंगे।  इसके साथ ही नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकालना भी न भूलें, इसके लिए नूडल्स को एक प्लेट में फैलाकर सूखने दें।

- वेज हक्का नूडल्स बनाते हुए गैस की आंच को तेज रखना है, ऐसे में कुछ कुकिंग ऑयल अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। सूरजमुखी का तेल, राइस ब्रान का तेल या कनोला के तेल का आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 

तो हक्का नूडल्स सभी के फेवरेट होते हैं और अक्सर हम लोग इस स्वाद को पाने के लिए रेस्टोरेंट का रुख करते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, लेकिन अब आप इस रेसिपी को फॉलो करते हुए घर पर भी रेस्टोरेंट वाले स्वाद का वेज हक्का नूडल्स बना सकती हैं, तो अपनों के साथ एन्जॉय कीजिए इस डिश का। 

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल 

हक्का नूडल क्या है?

हक्का नूडल्स, हक्का चीनी द्वारा नूडल्स तैयार करने की शैली को कहा जाता है। हक्का चीनी उनलोगों को कहते हैं,जो चीन में ग्वांगडोंग, जियांग्शी, गुआंग्शी, सिचुआन, हुनान और फुजियान के प्रांतीय क्षेत्रों से संबंधित रखते हैं।

हक्का नूडल्स की दूसरी और क्या वेरायटीज है? 

हक्का नूडल्स की अन्य किस्मों में शेजवान नूडल्स, चिकन हक्का नूडल्स और चाइनीज हक्का नूडल्स शामिल हैं।

सेहत के लिए क्या ये अच्छा होता है?

इसका सेवन करने वाले व्यक्ति के लिए यह एनर्जी का अच्छा स्रोत होता है, क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। मूल रूप से हक्का नूडल्स या तो गेहूं या चावल के आटे से बने होते हैं। यह मैदे से बने नहीं होते हैं, तो दूसरे नूडल्स के मुकाबले यह ज्यादा हेल्दी होते हैं। 

हक्का नूडल्स बनाते हुए वह अक्सर चिपक जाते हैं ?

ऐसा नूडल्स के ओवरकूक होने की वजह से हो जाते हैं, ऐसे में जरूरी है कि नूडल्स को  थोड़ी देर उबालने के तुरंत छलनी से छान लें और उबले हुए हक्का नूडल्स में ठंडा पानी डाल दें, इससे नूडल्स के पकने की प्रक्रिया तुरंत बंद हो जाएगी। 

हक्का नूडल्स में कौन सा विनेगर डाला जाना चाहिए ?

राइस विनेगर या वाइट विनेगर हक्का नूडल्स के लिए सबसे बेहतर होता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle