img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

राजगिरा की 6 लाजवाब रेसिपी

टीम Her Circle |  अगस्त 03, 2023

परंपरागत रूप से राजगिरा के आटे का उपयोग व्रतों के दौरान खास तौर पर बेहद लोकप्रिय रहा है। अभी सावन की भी शुरुआत हो चुकी है और अभी कई महिलाएं व्रत रख रही हैं, ऐसे में राजगिरा का उपयोग खिचड़ी, दलिया, पराठे, लड्डू, डोसा और पैटीज और ऐसी कई चीजें बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह बहुत अधिक फायदेमंद अनाज होता है। इसे सिर्फ व्रत तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग हम रोजाना के खान-पान में भी कर सकते हैं। यह हमारे नाश्ते, लंच, डिनर और मीठा बनाने में भी सक्षम है। साथ ही इससे जुड़ी गुणवत्ता भी बहुत हैं। मूल रूप से यह अपने उच्च प्रोटीन मूल्य के लिए जाना जाता है, लगभग 100 ग्राम कच्चे राजगिरा में 14 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। आइए जानते हैं इस अनाज से बनी कुछ खास रेसिपीज को। 

राजगिरा डोसा

सामग्री 

 राजगिरा आटा- 1 कप 

 साबुदाना आटा- 1/4 कप 

सिंघाड़े का आटा-  1/4 कप 

 छाछ- 1कप छाछ 

अदरक-मिर्च का पेस्ट1/2 छोटा चम्मच 

तेल - एक चम्मच

नमक - स्वादानुसार 

विधि 

- एक बाउल में राजगिरा का आटा, जीरा पाउडर, सेंधा नमक, मिर्च, कटा हरा धनिया लें। इन सबको अच्छे से मिला देंगे।

- अब इस मिश्रण में पानी डालकर इस घोल बना लेंगे, इस बात का ध्यान रखेंगे कि घोल ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो।

- इस मिश्रण को दो से तीन घंटे तक ऐसे ही रख दें। 

- अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस की धीमी आंच पर गर्म करें और उस पर चम्मच से इस बैटर डालेंगे।

- डोसा को पलटने के लिए आपको एक स्पैटुला का उपयोग करना होगा।

-  सुनहरा भूरा होने तक हर तरफ अच्छी तरह पकाएं। आपका राजगिरा डोसा तैयार है।

- आप चाहें तो इसमें आलू को भी भर सकती है। आमतौर पर जैसे डोसे में आलू को भरा जाता है। आलू को उबालकर उसे मैश कर उसे करी पत्ता, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर हल्का-सा भून लेंगे। राजगिरा के डोसे में स्टफिंग के लिए आलू तैयार है।

- आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकती हैं।

राजगिरे का पराठा 

सामग्री 

राजगिरा आटा - 1/4 कप

आलू - एक मध्यम आकार के आलू, इन्हें किसी बर्तन में उबालेंगे और फिर छिलका उतारकर अच्छी तरह से मैश कर लेंगे।

घी - एक टेबलस्पून

दही - एक चम्मच

हरी मिर्च - एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई

अदरक - एक इंच, बारीक कुटा हुआ 

हरा धनिया - 10 ग्राम

पानी - दो चम्मच 

नमक - स्वादानुसार 

विधि 

 -एक बाउल में राजगिरा का आटा, नमक, अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया और अच्छी तरह से मैश किए हुए आलू को डालें 

- इसी में घी और दही को भी डालें और सभी को अच्छे अच्छे से मिला लें।

- अब इस पूरे मिश्रण को पानी की मदद से अच्छे से  गूंथ लेंगे। 

- इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख देंगे।

- अब पराठे को बेलेंगे, इसके लिए आटे की एक लोई लेंगे और उसे बेलेंगे। थोड़ी सावधानी से बेलने की जरूरत है, क्योंकि पराठे को शेप में बेलने में थोड़ी दिक्कत होगी।

- अब तवे को मध्यम आंच पर रखेंगे और उसमें बेले हुए पराठे को रखेंगे और उसे पकाएंगे।

- दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह से तब तक पकाएंगे, जब तक हल्का भूरा न हो जाए। इसके लिए आप सूती कपड़े का इस्तेमाल पराठों की सिकाई के लिए कर सकती हैं।

- ऐसे ही बचे हुए आटे के भी पराठे बना लेंगे और इन पराठों को आप  दही, अचार, हरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ खा सकती हैं।

राजगिरा आलू टिक्की

सामग्री 

राजगीर के बीज-¼ कप

 मूंगफली-¼ कप

 सिंघाड़े का आटा-¼ कप

आलू-  2 मीडियम साइज के उबले हुए

अरबी - 2 मीडियम साइज की उबली हुई

हरी मिर्च-1-2

हरा धनिया - दस से बीस ग्राम 

 घी या तेल - दो चम्मच 

 नमक- स्वादानुसार

विधि 

- इस रेसिपी को बनाने से कुछ घंटे पहले राजगिरे  के बीजों को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें। 

- आलू और अरबी को उबाल लीजिए। 

- अब एक बड़े बाउल में राजगिरा के बीज, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर पेस्ट बना लें। 

- इस मिक्सिंग बाउल में उबले आलू, उबली अरबी को डालकर अच्छे से मैश करे लेंगे। 

- अब इस मिक्सर को टिक्की का आकर देंगे, इसके लिए सिंघाड़े के आटे मिक्सर में मिलकर हल्का दबाकर  टिक्की का आकार दीजिए। 

- अब एक तवे पर अपनी पसंद का तेल या घी डालकर इसे हल्का भून लें। दोनों तरफ से भूनें। 

- फिर नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। 

राजगिरा का हलवा 

राजगिरा आटा -1कप

घी - 1कप

चीनी – 1 कप

पानी - 2 कप

बादाम - 5 से7

काजू - 5 से 7

किशमिश - 8 से 10

इलाइची - 1/2 टीस्पून 

विधि 

इस रेसिपी के लिए सबसे पहले चाशनी बनाएंगे। इसमें चीनी और पानी को मिलाकर तब तक पकाएंगे, जब तक कि मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

- एक कड़ाही में घी गर्म करें और राजगिरे का आटा डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि आटे का रंग धीरे-धीरे सुनहरा भूरा न हो जाए और उससे सौंधी-सौंधी खुशबु न आने लगे। 

- अब इस भुने हुए आटे में पहले से बनायी हुई चाशनी डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह सारा पानी सोख न ले।

- इस दौरान आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि हलवे में गांठ ना पड़े, इसके लिए आपको इसे पूरे समय तक चलाते रहना होगा।  

- इस मिश्रण को कुछ देर और पकाएं जब तक कि हलवे के किनारों से घी न निकलने लगे। 

-  उसके बाद इसमें सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गरमा-गरम परोसें।

राजगिरा खीर 

राजगिरा बीज-1 कप बीज 

 दूध -1 लीटर दूध

 चीनी - 2 बड़े चम्मच

 बादाम -7 से 8

काजू -7 से 8

किशमिश -7 से 8

 केसर-एक चुटकी

 इलायची पाउडर-1 चम्मच

कुछ गुलाब की पंखुड़ियां, सजाने के लिए

विधि

- राजगिरा की खीर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरा के बीजों को तोड़ना होगा। 

- इसके लिए गैस धीमी आंच में एक कढ़ाई को गरम करेंगे। 

- अब उसमे   2-3 बड़े चम्मच राजगिरा के बीज डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। 

- राजगिरा के बीज लगभग तुरंत फूटना शुरू हो जाएगा। 

- जैसे-जैसे वे चटकते रहें, चटकते हुए बीजों को एक प्लेट में निकाल लीजिए। 

- प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि सभी राजगिरा बीज अच्छी तरह से चटक न जाएं ।

- दो चम्मच दूध में केसर को मिलाकर साइड में रख देंगे।

- अब खीर को बनाने के लिए गहरे तले वाली कड़ाही को लेंगे। उसमें एक लीटर दूध को डाल लेंगे और उसे उबाल आने के बाद पकाएंगे।

- अब इस दूध में चीनी डाल देंगे और उसे तब तक पकाएंगे, जब तक उसमें चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए।

- अब गैस धीमी करके दूध में राजगिरा डालकर पकाएं। दस से बारह मिनट तक पकाएं।इस दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना है कि खीर को चलाते रहना है ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।

- राजगिरा नर्म होकर पक जाएं तो इसमें सूखे मैवे 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।

- इसके बाद खीर में इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाएंगे।

- गुलाब की पंखुड़ियां डालकर खीर को खाएं और खिलाएं।

राजगिरा चीला 

सामग्री 

राजगीर का आटा-1 कप 

छाछ- 1 कप 

काली मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून 

जीरा पाउडर- 1 टीस्पून 

अदरक का पेस्ट- ½ टेबलस्पून 

हरी मिर्च- 1 कटी हुई

हरा धनिया कटा हुआ

घी- 2 टेबलस्पून

सेंधा नमक स्वादानुसार

विधि 

एक बाउल में राजगिरे का आटा डालें और उसमें घी छोड़कर बाकी सारी सामग्री इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। 

- अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इस पूरे मिश्रण का एक गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे।

-गैस पर नॉनस्टिक तवा गर्म करके आंच मीडियम कर लेंगे। इस पर थोड़ा घी लगाकर पूरे तवे पर अच्छी तरह फैला लेंगे ।

- अब 1 करछी राजगिरे के आटे का घोल डालकर गोलाई में फैलाकर चीला बना लेंगे। इसके चारों तरफ घी लगाएं।

-2 मिनट सेंक कर इस पर घी लगाएं और पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। इसी तरह बाकी चीले बना लेंगे। 

- आप इन्हें दही, चटनी और अचार के साथ खा सकती  हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle