img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

आम का सीजन न हो जाए खत्म, फटाफट बना लें 'मैंगो शाही टुकड़ा'

प्राची |  अगस्त 19, 2023

आम से आप एक नहीं, बल्कि कई तरह की डिश बना सकती है। ऐसे में आम का मौसम बिना शाही टुकड़े के अधूरा है, इसलिए अगर आप मैंगो यानी कि आम के साथ कुछ लाजवाब बनाने की सोच रही हैं, तो आप एक बार जरूर इस मैंगो शाही टुकड़े को बनाने का तरीका जान लें। मैंगो शाही टुकड़ा आम के स्वाद को और भी स्वादिष्ट बना देता है। आइए विस्तार से जानते हैं, मैंगो शाही टुकड़ा बनाने की विधि।

मैंगो शाही टुकड़ा बनाने की विधि

मैंगो शाही टुकड़े को आम की रबड़ी के नाम से भी पहचाना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में छीले और कटे हुए आम के साथ दूध पाउडर और केसर डालकर हल्के हाथों से मिला लें। आप इस मिश्रण को अपने स्वाद के अनुसार शक्कर मिलाकर कुछ मिनट पकने दें। 2 मिनट बाद इसी मिश्रण में दूध मिलाएं और फिर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पका लें। अब इसमें चुटकी भर सोडा डालें और फिर से 3 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें पीसी हुई इलायची मिलाएं और कुछ देर बाद दूध गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। अब इस पूरे मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

ऐसे तैयार करें ब्रेड स्लाइस

शाही टुकड़े के लिए ब्रेड तैयार करने के लिए किनारे का हिस्सा काट कर ब्रेड को ट्रैंगल आकार में काट लें। एक पैन में घी गर्म करके ब्रेड को दोनों तरफ से सेंक लें। एक दूसरे पैन में शक्कर और एक टेबलस्पून पानी डालकर घोल तैयार करें। इसी घोल में मैंगों के बनाये गए मिश्रण को मिलाकर 2 मिनट के लिए पकाएं और कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। अंत में इसमें सेंके हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और फिर इसे फ्रिज में 20 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। परोसते समय ऊपर से आप इसे अपने मनपसंद मेवे (ड्राई फ्रूट्स) के साथ सजा सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle