img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

ठंड के मौसम में घर पर बनाएं मिक्स फ्रूट जूस, जानिए आसान रेसिपी

टीम Her Circle |  दिसंबर 07, 2023

ठंड के मौसम में बाजार में कई सारे फल मौजूद हैं और इन सारे ताजा फलों का जूस भी स्वाद से भरपूर होता है।जानकारों का मानना है कि ठंड के मौसम में अक्सर भूख लग जाती है। ऐसे में फलों का जूस आपके लिए एक सेहतमंद पर्याय हो सकता है, लेकिन मुश्किल इस बात की हो जाती है कि घर पर बाजार जैसा फलों का जूस बनकर तैयार नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप मिक्स फलों से जूस बना सकती हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे आप अलग-अलग तरीके से मिक्स फलों के साथ या फिर अपने मन पसंदीदा फलों के साथ बाजार जैसे स्वादिष्ट जूस तैयार कर सकती हैं।

बाजार जैसे मिक्स फ्रूट जूस रेसिपी

इसे बनाने के लिए आपको एक संतरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद सेब के छिलके निकालकर उसे बारीक काट लें और तरबूज के 3 से 4 पीस के साथ आधे गाजर के टुकड़े और साथ में अदरक का बारीक सा टुकड़ा और साथ ही ठंडा पानी को एक साथ मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से बारीक होने तक पीस लें। इसे पीसने के बाद आप इस मिश्रण को अपने पसंदीदा गिलास में डालें और ऊपर से 3 से 4 बर्फ के टुकड़े के साथ इसका सेवन करें। आप अपनी इच्छा अनुसार बिना बर्फ के भी इस जूस का सेवन कर सकती हैं।

चटपटा मिक्स फ्रूट जूस

मिक्स फ्रूट जूस के साथ चटपटा स्वाद आपकी प्यास को भी स्वाद से भर देगा। इसे बनाने के लिए 2 संतरों के साथ अंगूर, अनार और कटे हुए सेब के साथ कटी हुई कीवी और आधा नींबू का रस,1 बड़ा चम्मच शक्कर, काला नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर के साथ थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इसके बाद एक मिक्सर जार में सारे कटे हुए फलों को एक साथ मिला लें। इसके बाद फलों के ऊपर नींबू का रस, चीनी, काला नमक और काली मिर्च के साथ थोड़ पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। एक बाउल में इन सारी चीजों को अच्छी तरह से छान लें और इसका जूस निकालकर अलग रख दें। इसके बाद एक ग्लास लेकर उसमें जूस डालें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े मिला लें। आप इस जूस को बिना बर्फ के भी सेवन कर सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार भी फलों को एक साथ मिलाकर इसी तरह जूस तैयार कर सकती हैं।

सेहतमंद फलों का जूस

अगर आप खुद के लिए सेहतमंद फलों का जूस तैयार करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इस साधारण लेकिन स्वाद और सेहत से भरपूर रेसिपी को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अनार को काट कर उसके बीज निकाल लें। इसके साथ अंगूर धोकर एक तरफ रख लें। इसके साथ में नींबू का रस और 1 चम्मच शहद भी इस रेसिपी के लिए जरूरी है। फल में आप अनार और अंगूर के साथ संतरा और आम के साथ पुदीने के पत्ते भी शामिल करें। इसे बनाने के लिए ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ मिक्सर में पीस लें और इसे फिर अच्छी तरह से छान लें और बाद में पीने के समय आप ऊपक से पुदीने के पत्ते से सजाकर आप इसका सेवन कर सकती हैं। 

पार्टी मिक्स फ्रूट रेसिपी

इसे बनाने के लिए आप अपने पसंद के फलों को बाजार से लेकर आएं। मौसम के अनुसार संतरा और मौसंबी के साथ अमरूद और अनार को एक साथ धोकर अच्छी तरह से काट लें और इसके बाद मिक्सर में काला नमक मिलाकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। आप इसे बिना छानें भी पी सकती हैं, लेकिन अगर पार्टी के लिए इसका इस्तेमाल करना है, तो आप इसे छान लें। इसके बाद एक गिलास लें और उसके ऊपर के किनारों की तरफ नींबू का रस लगाएं और फिर इस गिलास को उल्टा करके लाल मिर्च पाउडर और हल्के से नमक के मिश्रण को ग्लास के किनारों पर चिपका दें और फिर जूस को इस ग्लास में डाल दें। तैयार है आपके लिए पार्टी फेवरेट चटपटा मिक्स फ्रूट जूस।

मिक्स फ्रूट जूस के फायदे

मिक्स फ्रूट जूस बनाने से पहले कुछ जरूरी बातें हैं, जिन्हें आपको जरूर याद रखना चाहिए। यह माना गया है कि मिक्स फलों के जूस को हमेशा दोपहर के समय पीना चाहिए। सुबह जूस पीने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। लंच के 1 घंटे पहले जूस पीने को सही समय माना गया है। यह भी याद रखें कि खाली पेट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। जानकारों का मानना है कि मिक्स फ्रूट जूस के एक नहीं, बल्कि कई सारे फायदे हैं। फ्रूट जूस आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही अगर आप नियमित मिक्स फलों का जूस पीती हैं, तो इससे आपको ताकत भी मिलती है। कई बार यह भी माना गया है कि मिक्स फलों के जूस का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। चिकित्सकों का मानना है कि ज्यादा शुगर होने के कारण इससे बल्ड शुगर तेजी से बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मिक्स फ्रूट जूस बिल्कुल सही नही माना गया है। कई बार इसके सेवन से पाचन की भी समस्या हो सकती है। यह भी सलाह दी जाती है कि कभी-भी एक या दो फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। 

सेहत के लिए कौन-सा जूस फायदेमंद

सेहत के लिए कुछ चुनिंदा जूस हैं, जो कि आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। ककड़ी और नाशपाती को एक साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। गाजर के साथ खट्टे फलों का जूस अच्छा माना गया है। अगर मिक्स फलों के जूस की बात की जाए, तो इसके लिए आम, अनानास( पाइन एप्पल) और संतरे का जूस ठीक माना गया है। अनार, अमरूद के साथ सेब को मिलाकर इसका जूस बनाने को भी सेहत के लिए अच्छा माना गया है। आप यह भी जान लें कि कभी भी फलों के जूस में शक्कर मिलाकर न पिएं। इससे फलों का फायदा सेहत को नहीं मिलता है। आपको अगर मीठा पसंद है, तो आप शहद मिलाकर फलों के जूस का सेवन कर सकती हैं। जानकारों का यह भी कहना है कि फलों का जूस पीने से बेहतर है कि आप फलों का बिना जूस बनाएं और इसका सेवन करें। यह जूस से अधिक पौष्टिक होता है।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle