img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

स्वादिष्ट और सेहतमंद ब्रोकली से बनाएं पराठे भी सूप भी, जानें खास रेसिपीज

टीम Her Circle |  दिसंबर 30, 2023

ब्रोकली को हर कोई खाना पसंद नहीं करता, लेकिन इसे सेहतमंद सब्जी में गिना जाता है। ब्रोकली खरीदने के बाद यह सोच सबसे पहले आती है कि इसे कैसे खाने के लिए स्वादिष्ट बनाया जाए। ब्रोकली को बनाने के कई सारे तरीके हैं। ब्रोकली सेहत और स्वाद में लाजवाब लगती है। इसे बनाने का एक तरीका होता है और ब्रोकली की यह भी सबसे बड़ी खूबी है कि यह बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप ब्रोकली की स्वाद और सेहत से भरपूर कई तरह से रेसिपी तैयार कर सकती हैं। 

ब्रोकली आलू मसाला की रेसिपी बनाने का तरीका

ब्रोकली को आलू के साथ भी आप बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली और आलू को अच्छी तरह से काट कर हल्के से गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद एक पैन में अपनी आवश्यकता अनुसार घी, हींग, प्याज और मिर्च काटकर इसे अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद आप इसमें बाकी के मसाले मिलाएं। इसके बाद ऊपर से हल्का से बेसन और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपको अगर घी कम लग रहा है, तो आप यहां पर घी और डाल सकती हैं। बेसन को भूनने तक अच्छी तरह से पकाएं। अंत में आप इसे धनिया पत्ती से सजाकर इसका सेवन चावल, रोटी या फिर इसे ऐसे ही खा सकती हैं।

मलाई ब्रोकली बनाने का आसान तरीका

ब्रोकली के साथ मलाई को मिलाकर बनाई गई सब्जी भी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसे बनाने के लिए दही में नमक के साथ गर्म मसाला मिलाकर रख दें और ब्रोकली को भी उबाल लें। इसके बाद एक पैन में प्याज को बारीक काटकर भूनें और एक तरफ निकाल कर रख दें। इसी पैन में बटर या घी डालें और फिर जीरा और तेजपत्ता मिलाएं। आप इसमें दालचीनी को भी मिलाएं और फिर कुछ देर बाद दही का बनाया गया मिश्रण और ब्रोकली को मिला लें। ऊपर से धनिया, मिर्च पाउडर और हल्दी के बाद, स्वादानुसार नमक और कसूरी मेथी भी हाथ से रगड़ कर मिलाएं। थोड़ी देर पकने के बाद भूनें हुए प्याज को ऊपर से हरी धनिया के साथ मिलाएं। आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे थोड़ी देर पकाएं और आप इसका सेवन कर सकती हैं।

दिन के नाश्ते के लिए बनाएं ब्रोकली का स्वादिष्ट पराठा

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा तैयार करें। यह आटा ठीक इसी तरह तैयार करें, जैसे आप पराठे का आटा तैयार करती हैं। इसे तैयार करने के लिए आटे में तेल और नमक मिलाकर इसे पानी की सहायता से अच्छी तरह से गूंथकर कपड़े से ढंक दें और 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। पराठे में भरने के लिए फिलिंग तैयार करें। इसे बनाने के लिए ब्रोकली को कद्दूकस कर लें और उबला मसला हुआ आलू मिलाएं। इसके साथ कद्दूकस किया हुआ पनीर, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, कटा हुआ हरा धनिया और अपने स्वाद के अनुसार कटी हुई हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार और साथ में अजवायन मिलाएं। तैयार हैं ब्रोकली की फिलिंग। इसके बाद फिर से आटे को अच्छी तरह से हाथ से मसल कर गूंथ लें। आप इस आटे की लोई में फिलिंग भरकर इसका पराठा तैयार कर लें। पराठे को हल्के हाथ से बेलते रहें। इसके बाद इसे तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें। आप इसका सेवन दही, चटनी या फिर अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ कर सकती हैं।

सेहतमंद ब्रोकली सूप बनाने की सबसे आसान रेसिपी

ब्रोकली सूप, ठंड के मौसम में आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा पर्याय है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गहरे पैन में तेल गर्म करें और फिर प्याज मिलाकर इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद आप इसमें ब्रोकली और पानी मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को पकने दें। जब पूरा मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए, तो इसे ठंडा करके मिश्रण को मिक्सर में पीसकर मुलायम प्यूरी बना दें। इसके बाद फिर से प्यूरी  को पैन में गर्म करें और ऊपर से दूध, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपके लिए सेहतमंद ब्रोकली सूप बनकर तैयार है। आप इसका सेवन नाश्ते के साथ दोपहर और रात के खाने के तौर पर भी कर सकती हैं। 

सेहत के लिए सबसे अच्छा पर्याय ब्रोकली सलाद

ब्रोकली सलाद आपके सलाद की रेसिपी नें एक नया स्वाद लेकर आएगा। आप इसका सेवन दोपहर में खाने के तौर पर भी कर सकती हैं। यह आपके लिए सेहतमंद पर्याय बनेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप ब्रोकली के इन टुकड़ों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और इसका पानी निकालने के लिए इसे किसी छन्नी के ऊपर रख दें। दूसरी तरफ एक पैन लें और उसमें हल्का सा तेल डालें और फिर तेल के गर्म होने के बाद उसमें जीरा और तिल डालकर कुछ देर तक इसे अच्छी तरह से भून लें। जीरे के सुनहरा होने के बाद इसमें ब्रोकली के टुकड़े मिलाते हुए इसे चम्मच से मिक्स करते हुए पकाएं। इसके ऊपर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें। इसके बाद पैन में ब्रोकली को 5 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद ब्रोकली में नींबू का रस मिलाएं। आप इस ब्रोकली के सलाद को अपनी पसंद की किसी भी चटनी या फिर दही के साथ भी मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

ब्रोकली की मजेदार सब्जी बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालें और तेल हल्का गर्म हो जाने पर इसमें अदरक के बारीक टुकड़े को डालकर भूनें और फिर बारीक प्याज और हरी मिर्च डालकर इसे चलाएं। कुछ मिनट बाद इसमें बारीक टमाटर डालकर इसे पकाएं। जब यह सारा मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकल पीस लें। इसके बाद फिर से पैन में तेल डालें और फिर तेल के गर्म होने पर हींग मिलाएं और फिर पिसी हुई प्यूरी मिलाएं। इसके बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस मसाले को अच्छी तरह से भूनें इसके बाद इसमें उबले हुए मटर और ब्रोकली डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सब्जी के पक जाने के बाद इसका सेवन आप चावल या फिर रोटी के साथ भी कर सकती हैं। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle