img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

तरह-तरह के कोफ्ते बनाने की शानदार रेसिपीज

टीम Her Circle |  अगस्त 15, 2024

कोफ्ते खाने में बड़ा ही मजा आता है, आइए तरह-तरह के कोफ्ते बनाने की खास रेसिपी जान लेते हैं। 

कटहल के कोफ्ते 

अगर हम कटहल के कोफ्ते की बात करें, तो इसकी सब्जी खाने में भी मजा आता है, हाई फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से यह भरपूर रहने वाली सब्जी है, इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें विटामिन बी, सी और पोटैशियम भी होता है, साथ ही कटहल में खनिज की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। साथ ही यह शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। आपको जानकारी होनी चाहिए कि कटहल में फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होती है। कटहल में साथ ही साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होता है। 

सामग्री 

कटहल : 250 ग्राम 

प्याज :1 बड़ा 

हरी मिर्च :  3

टमाटर : 1 

बेसन : 1 छोटी चम्मच 

लहसुन अदरक का पेस्ट : थोड़ा सा 

जीरा, हींग और सरसों का तेल : तड़के के लिए 

गरम मसाला : जरूरत के अनुसार 

हल्दी : जरूरत के अनुसार 

आजवाइन और नमक : जरूरत के अनुसार 

हरा धनिया : गार्निशिंग के लिए 

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले कटहल को अच्छे से धो लेना है, फिर इसमें एक चम्मच नमक डालकर उबाल लेना है, फिर इसके लिए घोल तैयार करना है। इसके लिए गाढ़ा घोल बना लेना है, जिसमें आपको हल्दी, नमक और चुटकी भी अजवाइन के साथ-साथ एक चुटकी हींग भी डाल लेना है, इसके बाद, इसको अच्छे से गोल-गोल तैयार कर लेना है, फिर इसको डिप फ्राई अच्छे से करना है। अब ग्रेवी बनाने की तैयारी करनी है। इसके लिए सबसे पहले आपको कड़ाही में तेल जरूरत के अनुसार डाल लेना है, फिर जाहिर है कि इसमें जीरा और हींग भी डाली जायेगी। साथ ही इसमें जरूरत के अनुसार प्याज, लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर भून लेना है। फिर ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें आपको कुछ नहीं बस एक चम्मच बेसन डाल देना है। इसके बाद, ध्यान रखना है कि कड़ाही में जब मसाले से तेल निकल जाए, तो गर्म पानी डाल दें।  फिर इस ग्रेवी में एक उबाल आने के बाद तले हुए कोफ्ते डाल देनी है, दो मिनट पकाने के बाद गैस को आपको बंद कर देना है और हरा धनिया डाल कर अच्छे से सर्व कर देना है। इसे आप रोटी और चावल दोनों के साथ खा सकती हैं।

मलाई कोफ्ता 

मलाई कोफ्ता वेजीटेरियंस को खाना बेहद भाता है। इसकी रेसिपी बहुत जटिल भी नहीं होती है। आप खुद रेसिपी जानकर इसे बना सकती हैं। 

सामग्री 

पनीर : 500 ग्राम

आलू :  4-5

अदरक : 1 इंच टुकड़ा

काजू : 1 टेबलस्पून

किशमिश : 1 टेबलस्पून

काजू पेस्ट : 3 टेबलस्पून

दूध : 3 टेबलस्पून

लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टी स्पून

कसूरी मेथी : 1 टेबलस्पून

हल्दी : 1/2 टी स्पून

चीनी : 1 टेबलस्पून

तेल :  जरूरत के मुताबिक

नमक : स्वादानुसार

मलाई/क्रीम :  1 कप

मैदा :  2-3 टेबलस्पून

टमाटर :  2-3

प्याज :  2

बनाने की विधि 

मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को सबसे पहले उबाल लेना है। अब उनके छिलके उतार लेने हैं और एक उन्हें अच्छे से मैश कर लेना है। अब पनीर को क्रश करके डाल देना है। अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर उसमें मैदा डालें। अब ड्राई फ्रूट्स को काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है। और अब पनीर-आलू के मिश्रण के मिश्रण की गोल बॉल्स तैयार कर लेनी है, याद रहे कि हर बॉल में आपको ड्राई फ्रूट्स भरना है। अब इन्हें डीप फ्राई कर लेना है। फिर इन्हें बाहर निकाल लेना है। फिर मिक्सी में टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें प्याज और अदरक का पेस्ट भी डालें। अब कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें प्याज-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें टमाटर और काजू का पेस्ट डालना है। अब इसमें सारे सूखे मसाले और कसूरी मेथी डालनी है। फिर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर इसमें क्रीम और 1 टी स्पून चीनी डालकर मिक्स कर दें और पकने दें। अब जबकि ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें फ्राइड कोफ्ते डालें और फिर इसका लुत्फ उठाएं। 

लौकी कोफ्ता 

लौकी कोफ्ता भी हेल्दी कोफ्ते में से एक है, जिन्हें खूब खाते रहना चाहिए और इनकी विधि भी जान लेनी चाहिए। 

सामग्री 

लौकी : आधा किलो

बेसन : आधा कप 

कटी हरी मिर्च : 2-3 बारीक 

अदरक का पेस्ट : आधा छोटा चम्मच

टमाटर : बारीक कटे हुए 

प्याज : 1 बारीट कटा हुआ 

लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच

चाट मसाला : 1 चम्मच 

धनिया पाउडर : 1 चम्मच

हल्दी पाउडर : आधा चम्मच

गरम मसाला : आधा चम्मच

धनिया : 5-6 चम्मच बारीक कटा

नमक : स्वादानुसार

तेल : जरूरत के अनुसार 

हींग : जरूरत के अनुसार 

जीरा : एक चम्मच 

बनाने की विधि 

सबसे पहले लौकी को धो लेना है और अच्छे से छील कर फिर से धोकर, एक बर्तन में कद्दूकस कर लेना है। अब इसमें कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, चाट मसाला, बेसन और नमक डाल कर मिला लेना है। इस मिश्रण को ढक लेना है। अब फिर से आपको एक पैन में कड़ाही गर्म करना है। फिर उसमें तेल डाल लेना है। फिर कोफ्ते का जो मिश्रण तैयार हुआ है, उसको गोल करके या कोफ्ते के रूप में पकौड़ी बना लेना है। फिर कड़ाही में तेल डाल लेना है। फिर उसमें पकौड़ी तल लेना है। अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डाल कर उसे गर्म करके, उसमें हींग, जीरा और तेजपत्ता भून लेना है। फिर प्याज और हरी मिर्च डाल कर भून लेना है, फिर इसमें टमाटर और दही डालें, अच्छे से पकाएं। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और चाट मसाला डाल कर तैयार कर लें। फिर ग्रेवी को गाढ़ा होने दें। अब इसमें मलाई डाल दें। फिर इसमें लौकी के बॉल्स डालें और फिर बारीक धनिया ऊपर से सजा लें। 

वेज कोफ्ता

अब अगर हम वेज कोफ्ते की बात करें, तो इन्हें भी खूब शौक से खाया जा सकता है। बस इन्हें बनाने की विधि भी लौकी के कोफ्ते की तरह होती है, बस ढेर सारी सब्जी का इसमें इस्तेमाल होता है, इस बात का ध्यान हमें रखना चाहिए। इसको बनाने के लिए सारी सामग्री पहले की तरह ही रहेंगी, बस ढेर सारी सब्जियों को इसमें जोड़ देना है। सबसे पहले तो सब्जियों में से निचोड़कर पानी निकाल लेना है। अब कोफ्ता की सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब इसके गोले तैयार कर लेने हैं। अब इन्हें मीडियम आंच पर पका लेना है। फिर डिप फ्राई कर लेना है। वही ग्रेवी के लिए तेल गरम करके उसमें प्याज, लहसुन, अदरक डालकर भून लेना है। फिर सारे मसाले डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। फिर जब यह रेडी हो जाये, तो गोले डाल कर ग्रेवी तैयार कर लें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle