img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

फूलगोभी है सब्जियों की रानी, जानिए दिलचस्प रेसिपीज

टीम Her Circle |  अप्रैल 26, 2024

गोभी या फूलगोभी काफी टेस्टी सब्जी होती है और इसे शौक से पकाया जाता है। आइए इसकी रेसिपीज के बारे में जान लेते हैं। 

क्या है फूलगोभी 

फूलगोभी एक तरह की सब्जी है, जिसे खूब पकाकर खाया जाता है, अमूमन इसे कच्चा नहीं खाते हैं, जैसे बाकी की सब्जी खाते हैं। यह मीठे स्वाद के साथ हल्के स्वाद वाली सब्जी है। गोभी का सेवन सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में भी किया जाता है। कम कार्ब वाले आलू या चावल के विकल्प के रूप में इस सब्जी का इस्तेमाल होता है और यह पोषण से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी6, सी और के, साथ ही फाइबर, कैल्शियम और फोलेट सहित अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऐसा माना गया है कि जिन आहारों में फूलगोभी का इस्तेमाल होता है, वे कैंसर की रोकथाम, हड्डियों के घनत्व में वृद्धि और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में काफी सहायक होते हैं। इसमें जो विटामिन के होता है, वह भी आपके लिए अच्छा होता है। ब्लड को नॉर्मल करने में भी यह काफी मदद करते हैं। है। यह किडनी के फंक्शन को भी बेहतर बना देते हैं। साथ ही यह विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, माइक्रो न्यूट्रियंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। आपको लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसके लुए आपको बैग्स में इसे रखने की कोशिश करनी चाहिए। चार से पांच दिनों तक यह ठीक रहता है। अब आइए जानें जान लेते हैं इनकी कुछ रेसिपीज 

आलू गोभी 

आलू गोभी काफी सामान्य तरीके से बनने वाली आम सब्जी है और वेजिटेरियन इन्हें खाना पसंद करते हैं। ये रही इसकी रेसिपी। 

सामग्री

गोभी- 1

पानी- 4 गिलास

नमक- स्वादानुसार

हल्दी- जरूरत अनुसार

गर्म मसाला- जरूरत अनुसार

हरी मिर्च- 2 बारीक कटी

बेसन- 1 छोटी कटोरी

प्याज- 2 बारीक कटा

टमाटर- 12 बारीक कटा

अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच

तेल- जरूरत अनुसार

विधि

आपको सबसे पहले गोभी को अच्छे से धो लेना हैं और इन्हें छोटे टुकड़ों में काट कर लें। फिर हल्का सा गर्म पानी में उबाल लें, ताकि कीड़े मकौड़े निकल जाएं। 

अब एक कड़ाही लेना है और उसमें तेल गर्म कर लेना है, फिर तेल गर्म होने के बाद उसमें प्याज, टमाटर, बेसन, नमक, हरी मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से पका लेना है। 

अब मसाले में गोभी को डाल कर अच्छे से मिला लेना है।  10 मिनट बाद मसाले में पानी डाल दें और इसे धीमी आंच में पकने देना है और अब रोटी या चावल के साथ इसे परोस दें। 

गोभी भुजिया 

गोभी भुजिया भी एक ऐसी डिश है, जो हमेशा ही घरों में बनाई जाती है, फिर चाहे वह बिहार हो या झारखण्ड या फिर उत्तर प्रदेश, गोभी भुजिया खाने में मजा आता है और यह हर रोज दाल चावल के साथ बनाया जाता है। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

सामग्री

गोभी- 1(कसी हुई)

तेल- जरूरत अनुसार

प्याज- 2 बारीक कटे

टमाटर- 1 बारीक कटा

हरी मिर्च- 2

नमक- स्वादानुसार

हल्दी- जरूरत अनुसार

विधि

एक पैन में आपको सबसे पहले तेल गर्म कर लेना है और उसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को जरूरत से ज्यादा बारीक काट कर भून लेना है, अब इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ना है। 

जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो फिर उसमें कसी हुई गोभी डाल देना है और सही से मिक्स कर लेना है। आपका भुजिया तैयार है। 

गोभी मंचूरियन

गोभी मंचूरियन खाना सभी पसंद करते हैं, खासतौर से अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यह आपके लिए खास होती है। आप इन्हें खाना पसंद ही करते हैं, आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री 

मैदा – 1/2 कप

गोभी- 1 बड़ी

प्याज बारीक कटा – 1

नमक – स्वादनुसार

अदरक (कसा) – 1 छोटे चम्मच 

टोमेटो सॉस – 1 बड़े चम्मच 

ग्रीन चिली सॉस – 1बड़े चम्मच 

सोया सॉस – 1 बड़े चम्मच 

व्हाइट विनेगर – 1/2 बड़े चम्मच 

पानी – 1/2 कप

जरूरत के अनुसार तेल

मक्के का आटा – 2 बड़े चम्मच 

कश्मीरी लाल मिर्च – 1 छोटे चम्मच 

हरी मिर्च कटी – 1

विधि 

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए आपको सबसे पहले मैदा और मक्के का आटा लेना है और फिर इसे धीरे-धीरे पानी का घोल डाल कर तैयार करना है। अब इसके बाद हमें इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाल देना है। साथ ही इसे अच्छी तरह से घोल लेना है। अब इसमें कटी हुई गोभी डाल देनी है।  इसके बाद, एक पैन में तेल डालकर गर्म करना होगा और फिर इसमें जो आपने बेसन तैयार किया है, उसमें गोभी के टुकड़े डालें। फिर इसे अच्छे फ्राई करें, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाये। अब इसे एक अलग बर्तन निकाल कर रखें। आपको अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालना है और फिर कसी हुई अदरक, बारीक कटा प्याज को डाल देनी है। अब इसमें सॉस, चिली सॉस और एक चम्मच सोया सॉस डाल लेना है। थोड़ा सा विनेगर भी डालें। अब आधा कप पानी डालकर इसे अच्छे से फ्राई कर लेना है, अब बारी है कि इसमें फ्राई की हुई गोभी डालनी होगी। फिर इसे अच्छे से मिक्स करना है। बस आपका मंचूरियन बन कर तैयार हैं। 

गोभी के पराठे 

गोभी के पराठे तो खाने में बड़े ही टेस्टी लगते हैं और ठंड के मौसम में ये खूब बनाये जाते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

सामग्री 

फूलगोभी-1 कप कद्दूकस किया हुआ 

प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 

हरी मिर्च-1 चम्मच

हरा धनिया-1 चम्मच

नमक -स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

अजवाइन- 1/2 चम्मच

जीरा-1/2 चम्मच

साबुत धनिया- 1 चम्मच

गरम मसाला- 1 चम्मच

जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच

तेल -1 चम्मच

जीरा- 1 चम्मच

अजवाइन- 1/2 चम्मच

विधि 

आपको सबसे पहले गेहूं के आटे को पानी में गूंथकर छोटी लोई बना लेनी है और फिर इसे हल्का-हल्का बेल लेना है। फिर इनके किनारों को कप की शेप में हल्का मोड़ लेना है। फिर इसके बीच में गोभी का मिश्रण भर लेना है। गोभी का मिश्रण या स्टफ तैयार करने के लिए गोभी में सारे मसालों को मिला लेना है और फिर इस मिश्रण या स्टफ को तैयार कर लें। अब इसे चारों ओर से बंद करके बेल लेना है। अब तवा को आंच पर गर्म करके बेले हुए पराठे इसमें डाल दें और फिर इसके ऊपर घी लगाएं। अब इसे अच्छे से सेंक कर उतार लें।

गोभी की खीर 

गोभी की खीर काफी टेस्टी लगती है, आइए जानें इसकी रेसिपी 

सामग्री 

फूल गोभी- एक मीडियम साइज की गोभी 

दूध-1.5 लीटर

चीनी -250 ग्राम

काजू-10

बादाम-5 

किशमिश-10-15

चिरौंजी

थोड़ा इलायची पाउडर

देसी घी-3 चम्मच

विधि

सबसे पहले फूल गोभी को साफ करके कद्दूकस से बारीक काट लेना है। अब गोभी को किसी कड़ाही या पैन में डाल लेना है, अब इसमें घी डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब गोभी में सोंधापन आने लगे और हल्की ब्राउन सी हो जाए तो कड़ाही में दूध डाल दें। फिर जब दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालकर चलाती रहें। अब खीर को गार्निश करने के लिए काजू और बादाम से सजाएं।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle