img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

जानिए एवोकाडो की स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में

टीम Her Circle |  जनवरी 31, 2024

एवोकाडो विटामिन्स, मिनरल्स, टरपेनोइड्स और कैरोटीन का मुख्य स्रोत है। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है, आइए जानें इसकी हेल्दी रेसिपीज के बारे में। 

एवोकाडो सैंडविच

जो लोग अपनी डायट पर रहते हैं, उनके लिए एवोकाडो सैंडविच डिश से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। आइए जानें आप इसे कैसे आसानी से बना सकती हैं। 

सामग्री 

एवोकाडो-एक बड़ा 

बारीक कटा हुआ प्याज- थोड़ी सी 

टमाटर- कटे हुए  

लहसुन -दो कली 

हरा धनिया - एक चम्मच कटा हुआ, 

रेड चिली फ्लेक्स-आधा छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर- चौथाई छोटा चम्मच

नींबू का रस- एक चम्मच

नमक- स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

आपको एवोकाडो को छीलकर इसका गूदा( पल्प) निकाल लेना है और फिर इसे अच्छे से मैश कर लेना है। अब इसमें आपको काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, प्याज, टमाटर, लहसुन, हरा धनिया, रेड चिली फ्लेक्स, और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है, अब टोस्ट या फिर ब्रेड लेना है और इसके बाद ब्रेड के स्लाइस कर लेना है, फिर बटर लगा लेना है, अब जिस तरफ बटर लगाया है, उस ब्रेड की स्लाइस पर इस मिश्रण को रखें, आप चाहें तो टोस्ट किये हुए एवोकाडो लें, आपकी एवोकाडो सैंडविच तैयार है। इसे सॉस या हरी चटनी से खाएं। 

एवोकाडो सलाद 

एवोकाडो सलाद काफी हेल्दी और टेस्टी माना जाता है और अच्छी बात यह है कि इसे खाने से आपका कोई भी नुकसान नहीं होता है, इसलिए एवोकाडो सलाद खाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

सामग्री 

सिरका-3 बड़े चम्मच

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल- ड्रेसिंग के लिए 

नमक- स्वाद के अनुसार 

काली मिर्च- आधी छोटी चम्मच 

चेरी टमाटर- आधा कप 

एवोकाडो- 2 पके हुए  

सलाद के पत्ते- थोड़े से

बनाने की विधि   

एक छोटे कटोरे में आपको सिरका, तेल, नमक और काली मिर्च को एक साथ मिला लेना है और फिर एक बड़े कटोरे में टमाटर, एवोकैडो और सारी सलाद की पत्तियां मिला लेनी है, अच्छे से इन्हें मिला कर परोसें। 

एवोकाडो चिकन सलाद 

एवोकाडो चिकन सलाद भी इन दिनों बेहद लोकप्रिय है और इन्हें खाना बेहद पसंद किया जा रहा  है, आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

सामग्री 

चिकन-1 कप बारीक कटा पका हुआ 

एवोकाडो-1 पका हुआ 

ऑलिव ऑयल - ड्रेसिंग के लिए 

सेब- एक 

अजवाइन- थोड़ी सी 

लाल प्याज- एक कप 

हरी धनिया - बारीक कटी हुई  

नींबू का रस- 2 चम्मच

नमक

काली मिर्च- थोड़ी सी 

बनाने की विधि 

सबसे पहले आपको एक मध्यम कटोरे में चिकन( उबला हुआ मैश किया हुआ), एवोकैडो, सेब, अजवाइन और लाल प्याज डाल कर मिला लेना है, अब एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें धनिया, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं, फिर इसमें एक या दो चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मिला लें। 

आम और एवोकाडो

आम और एवोकाडो एक साथ काफी अच्छा कॉम्बिनेशन बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी। 

सामग्री 

प्याज - 2 कप कटे हुए

नीम्बू का रस- जरूरत के अनुसार 

ऑलिव ऑयल-जरूरत के अनुसार 

शहद- एक बड़ा चम्मच 

नमक- स्वाद के अनुसार 

आम- 2 बड़े पतले कटे हुए

एवोकाडो-  2 बड़े पके पतले कटे हुए

हरी धनिया पत्ती - थोड़ी सी 

बनाने की विधि 

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में प्याज, नींबू का रस, तेल, शहद, मिर्च-नींबू मसाला और नमक मिला लेना है, फिर इसमें आम, एवोकाडो और बाकी चीजें डाल कर, थोड़ा-सा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल मिला कर, इसमें धनिया डालें बारीक कटी हुई, अच्छे से मिला लें और फिर परोसें। 

एवोकाडो स्मूदी 

जो लोग हेल्थ को तवज्जो देते हैं, वो एवोकाडो स्मूदी को भी न नहीं कह पाते हैं, इसे बनाना काफी आसान भी है, यह आपके हृदय को काफी अच्छा रखता है। साथ ही आपको दिन भर ऊर्जा से भी भरपूर रखता है। आइए जान लेते हैं इसकी रेसिपी। 

सामग्री 

एवोकाडो – 1

केला – 1

शहद – 3 टेबलस्पून

दूध – 1 कप

आइस क्यूब्स – 3-4

बनाने की विधि 

एवोकाडो स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो लें और इन्हें अच्छे से टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को आपको मिक्सर में डाल देना है और फिर इसमें केला मिला लेना है। फिर इसमें 3 टेबलस्पून शहद डाल दें, एक गिलास में निकाल कर सुबह-सुबह इस हेल्दी स्मूदी का लुत्फ उठाएं। 

एवोकाडो डिप 

यह एक ऐसी चीज है, जिसे आप हर तरह के स्नैक्स के साथ खासतौर से खाखरा, चिप्स, नाचोज या ऐसी किसी भी चीज, जिसके साथ आपको डिप खाने की आदत है, तो एवोकाडो डिप आपके लिए बेस्ट आयटम होगा। इसे ग्वाकामोल भी कहते हैं। यह मेक्सिकन डिश होती है। 

सामग्री 

एवकाडो- पके हुए

टमाटर- बारीक करते हुए 

बारीक कटे हुए प्याज- एक कप 

बारीक कटा हुआ लहसुन- एक चम्मच 

बारीक कटी हुई धनिया पत्ती - एक चम्मच 

बारीक कटी हुई हरी मिर्च- एक छोटी चम्मच 

नींबू का रस- आधा चम्मच 

फ्रेश क्रीम- एक चम्मच

नमक- स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

एवोकाडो को आधा काट लें, फिर पल्प ले लें, फिर इसे बाउल में निकाल लें, इस मिश्रण को बाउल में निकाल लें, फिर इसमें सारी चीजें मिला लें ( टमाटर, प्याज, धनिया)और फिर थोड़ा-सा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल और फ्रेश क्रीम मिला कर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। फिर बाद में चिप्स या अपनी पसंद की किसी भी चीज के साथ खाएं।

पोच्ड अंडा एवोकैडो स्मैश टोस्ट

पोच्ड अंडा एवोकैडो स्मैश टोस्ट एक टेस्टी टोस्ट आयटम है, जिसे खाना बेहद पसंद करते हैं, पोच्ड अंडा एवोकैडो स्मैश टोस्ट नाश्ते के लिए बेस्ट आयटम है। आइए जानते हैं रेसिपी। 

सामग्री 

ब्राउन ब्रेड : 4 स्लाइस 

एवोकैडो : 1 बड़ा 

ताजा नींबू का रस : 1 छोटा चम्मच

तुलसी की पत्तियां : 2 चम्मच

नमक :  स्वाद के अनुसार 

ऑलिव ऑयल : जरूरत के अनुसार 

अंडे : 2 बड़े

बनाने की विधि 

सबसे पहले ब्रेड को अच्छे से टोस्ट कर लें। अब एवोकाडो के गूदे को एक मध्यम कटोरे में निकाल लें। फिर नींबू का रस, कटी हुई तुलसी और एक चुटकी नमक डाल लें। अब दो पतीले में 2 चम्मच पानी भरें। फिर ऊपर से एक बर्तन रखें और प्रत्येक में 1 अंडा फोड़ें। इसके बाद, अंडे की सफेदी सही से हो जाये, इसे पकाएं और फिर टोस्ट पर एवोकाडो मिश्रण लगाएं। फिर उसको उतार कर, उसके ऊपर पोच्ड अंडा रख लें और फिर ऊपर से ओरिगैनो डाल कर खाने के लिए परोस दें।

पोषक तत्व

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है, जो इंसुलिन को बनाए रखने में मदद कर सकती है। साथ ही उच्च रक्तचाप वाले रोगियों के लिए एवोकाडो का सेवन अच्छा माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें पोटैशियम होता है और यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी अच्छा होता है। बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो पल्प को मैश करके हफ्ते में 2 बार बालों की जड़ों में लगाने से फायदा मिल सकता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle