img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

एवोकाडो को भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट, एक बार आजमा कर तो देखिए ये आसान सी रेसिपी

अनुप्रिया वर्मा |  नवंबर 08, 2022

एवोकाडो एक तरह का फल है, जो काफी पौष्टिक है, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कई सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसे सुपरफूड में से एक माना जाता है। इसमें जो ल्यूटिन होता है, वह शरीर में से हानिकारक चीजों को बाहर निकाल देता है। अमूमन इसके बारे में लोग अधिक नहीं जानते, तो वह इसे बिना स्वाद वाला फल मान बैठते हैं, लेकिन यह काफी स्वादिष्ट होता है और खाने में इसे काफी मजा भी आता है। बशर्ते कि इससे बनाई गई रेसिपी सही तरीके से बनाई जाए, तो आइए आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ रेसिपीज के बारे में बताते हैं। 

हेल्दी एवोकाडो सलाद 

हेल्दी एवोकाडो सलाद बनाना बेहद आसान है, एवोकाडो का गुदा निकाल लेना है। फिर इसको मैस करके, इसमें आपको चाट मसाला, आपको शहद, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, नमक और काली मिर्च पाउडर चाहिए। इसके अलावा टमाटर, ककड़ी, खीरा, गाजर और ऐसी ही सलाद के लिए जरूरी सब्जियां चाहिए, सबको बारीक काट लें और फिर सभी चीजों को एवोकाडो के साथ अच्छे से एक बाउल में मिला लें। इसे नाश्ते और रात के खाने में भी परोस सकती हैं, काफी टेस्टी सलाद लगता है। 

एवोकाडो और टोस्ट 

एवोकाडो को टोस्ट यानी ब्रेड टोस्ट के साथ खाने में भी काफी मजा आता है। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती है, इसके लिए आपको बस, आपको ब्रेड के स्लाइस, एवाकाडो के स्लाइस, जैतून का तेल और नमक बस इतनी ही चीजें चाहिए। इसको बनाने के लिए ब्रेड की स्लाइस को थोड़ा बेक करना है या फिर आप इस नॉन स्टिक पैन में भी थोड़ी देर सेंक सकती हैं, फिर हर स्लाइस पर ओलिव यानी जैतून का तेल लगाएं, इसके बाद, इस पर एवाकाडो की स्लाइस रखें, ऊपर से नमक छिड़क दें, यह काफी टेस्टी लगेगी। लेकिन इसे तुरंत ही परोसें। ऐसा गार्लिक ब्रेड पर भी किया जा सकता है, यह टेस्टी लगेगा। 

एवोकाडो डिप 

एवोकाडो डिप एक ऐसी रेसिपी है, जिसका डिप आपके हर खाने के आयटम के साथ कमाल करेगा। इसके लिए आपको पालक अच्छे से चॉप किया हुआ चाहिए, दो चम्मच ऑलिव ऑयल चाहिए, धनिया पत्ती, एक चम्मच ओलिव ऑयल, नींबू का रस,काली मिर्च, नमक स्वाद के अनुसार, थोड़े से काजू और बादाम, आधा कप योगर्ट या दही। अब इसको बनाने के लिए एवोकाडो और बताई गई सारी चीजों को एक साथ मिक्सी में डाल कर मिला लें और फिर इसे एक बाउल में निकाल लें, नमक टेस्ट कर लें और जितनी जरूरत हो इसमें मिला कर, अपनी पसंदीदा डिशेज के साथ डिप के रूप में सर्व करें। 

हेल्दी स्मूदी 

एवोकाडो का हेल्दी स्मूदी बनाना बेहद आसान है और कई लोग इसे एक्सरसाइज के बाद जरूर पीते हैं, इस बनाने के लिए एवोकाडो के छिलके निकाल कर, उन्हें स्लाइस में काट लेना है, फिर काजू या अपने पसंद की ड्राई फ्रूट्स,खजूर को अपने पसंद की दूध सोया मिल्क या नॉर्मल मिल्क के साथ ब्लेंडर में डाल देना है, इसमें एक चुटी दालचीनी पाउडर डालना है, थोड़े से पुदीने के पत्ते और इसको अच्छे से ब्लेंड करके एक गिलास में निकाल लें और स्वादिष्ट और हेल्दी स्मूदी का मजा लें। 

एवोकाडो का रायता 

एवोकाडो का रायता भी काफी हेल्दी होता है, इसको बनाने के लिए एवोकाडो,नमक, दही, चाट मसाला, भूनी हुई मूंगफली, हरा धनिया, जीरा पाउडर और मिर्च पाउडर चाहिए, इसे बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को अच्छे से ब्लेंडर में डाल कर प्यूरी जैसा बना लें, फिर इसे ब्लेंडर से निकाल कर एक बाउल में रख दें और फिर इसमें नमक, मिर्च, मूंगफली, चाट मसाला और बारीक कटी धनिया और पुदीना की पत्तियां भी डालें। इसे खाना हर कोई पसंद करेगा।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle