img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / खानपान / रेसिपी

जलेबी ! कभी नहीं जायेगा स्वाद इस मिठाई का, जानें रेसिपी

टीम Her Circle |  मई 27, 2025

जलेबी सर्वाधिक पसंद की जाने वाली मिठाई है, जिसे खाना लगभग सभी पसंद करते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

कहां से आयी जलेबी 

ऐसी मान्यता है कि जलेबी शब्द अरेबिक शब्द 'जलाबिया' या फारसी शब्द 'जलिबिया' से आया है। मध्यकालीन पुस्तक 'किताब-अल-तबीक़' में 'जलाबिया' नामक मिठाई का उल्लेख मिलता है, जिसे माना गया है कि पश्चिम एशिया से यह आया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि ईरान में यह 'जुलाबिया या जुलुबिया' के नाम से जानी जाती है। अगर भारत में इसे शौक से खाया जाने लगा तो इसकी शुरुआत या लोकप्रियता पर्शियन जुबान वाले तुर्की आक्रमणकारियों के कारण भारत पहुंची। ऐसी मान्यता है कि भारत में जलेबी का इतिहास 500 साल पुराना है। वहीं पूरे विश्व में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जहां लेबनान में 'जेलाबिया' नामक एक पेस्ट्री मिलती है, जो आकार में लंबी होती है। तो वहीं ईरान में जुलुबिया, ट्यूनीशिया और अरब में जलाबिया के नाम से जलेबी मिलती है।

परोसी जाती है इन तरीकों से 

पूरे विश्व में अलग-अलग तरीकों से जलेबी को परोसने का तरीका है। जैसे अफगानिस्तान में आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसे मछली के साथ परोसा जाता है, वहीं भारत में यह स्नैक्स वाली मिठाई मानी जाती है, उत्तर भारत से लेकर बिहार और झारखंड में लोकप्रिय है और गुजरात में भी शौक से खाई जाती है। साथ ही श्रीलंका में 'पानी वलालु' मिठाई जलेबी लोकप्रिय मानी जाती है, जो उड़द और चावल के आटे से बनाया जाता है। भारत में इमरती भी इसका ही एक रूप माना जाता है। 

कैसे बनती हैं जलेबी 

जलेबी को लेकर कई मुहावरे हैं, लेकिन सही तरीके से इसे बनाना सबके के लिए आसान नहीं होता है, आइए जानें इसकी खास रेसिपी। 

सामग्री 

मैदा : 1/2 कप

दही : 1/4 कप

तेल या घी : जरूरत के अनुसार

एक कपड़ा का कोण : बीच में छेद किया हुआ 

चीनी : 1 कप

पानी : 1/2 टी स्पून

केसर : जरूरत के अनुसार 

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लेना है।  फिर इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें। फिर कुछ घंटों के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें, जब बैटर बनने को तैयार हो जाये,  तो चाशनी तैयार कर लें, जिसके लिए आपको चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बना लेनी है। फिर तेज आंच पर इसे गाढ़ा कर लें। फिर जब चाश्नी की तार छूटने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें। फिर पैन लें और उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। अब कपड़े के कोण में बटर डालें, छेद छोटी रखें, जितनी छोटी यह छेद होगी, उतनी अच्छी बन जाएगी जलेबी। फिर इसको चाशनी में डुबोएं और फिर गरमा-गर्म परोसें।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle