Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

मटर पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपीज

टीम Her Circle|Jan 23, 2023
मटर पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपीज

मटर पनीर एक ऐसी डिश है, जो लगभग हर शादी, फंक्शन या किसी भी घरेलू पार्टी में बनती ही हैं, क्योंकि इसे बनाना आसान भी होता है और यह काफी टेस्टी भी लगती है। ऐसे में मटर पनीर को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। मटर पनीर की खासियत यह भी होती है कि इसे नान, कुलचा, रोटी, पराठा या चावल किसी भी चीज के साथ खाया जा सकता है और नॉन वेजिटेरियन से लेकर वेजिटेरियन तक इसे खाना पसंद करते हैं। तो आइए जानें किन-किन तरीकों से मटर पनीर की टेस्टी सब्जी बन सकती है। घर में कोई सब्जी नहीं है, तो भी आसानी से यह सब्जी बन सकती है।

मटर पनीर की नियमित डिश की रेसिपी

बनाने के लिए सामग्री : 2 कप पनीर, 2 कप मटर, 3-4 लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च

इसकी ग्रेवी तैयार करने के लिए सामग्री : 2 कप प्याज, इसे टुकड़ों में काट लेना है। एक लहसुन की कली , 1/2 कप टमाटर प्यूरी,1/4 कप टमाटर, 1/4 कप तेल, 2 टी स्पून जीरा,2 तेजपत्ता,1 टेबल स्पून नमक,1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,1 टेबल स्पून धनिया पाउडर,1 टेबल स्पून हरा धनिया गार्निश करने के लिए।

बनाने के लिए विधि : सबसे पहले आपको प्याज, लहसुन और अदरक को अच्छी तरह से पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लेना है। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करना है और उसमें जीरा और तेजपत्ता डाल देना है। अब इसमें प्याज का तैयार किया गया पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए। ध्यान रहे प्याज को जलाना नहीं है, तो आपको इस पर अपना पूरा ध्यान रखना होगा। इसके बाद इसमें हल्दी, टमाटर, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर तब तक भून लेना है, जब तक आपको अपनी कड़ाही में तेल छूटता हुआ नजर न आ जाये। फिर इसमें आपको मटर डालना है, पांच मिनट के बाद, इसमें पनीर के टुकड़े डालना है और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर पका लेना है। इसमें अच्छी तरह से उबाल आने देने तक आपको इंतजार करना होगा। इसके बाद धीमी आंच करके, गैस को बंद कर देना है। इसके बाद हरा धनिया डालकर इसे अच्छे से गार्निश करें और गर्मागर्म अपनी पसंद की रोटी या पराठा या चावल के साथ सर्व करें।

मटर पनीर बनाने में लगने वाला समय : आधा घंटा से 45 मिनट

मटर पनीर में मिलने वाला पोषण : इसमें 451 कैलोरी मिलती है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट 94 कैलोरी, प्रोटीन 66 कैलोरी और बाकी की कैलोरी 291 फैट से मिलती है। हर दिन अगर इसे डायट में लिया जाये, तो एक वयस्क की 2000 कैलोरी के डायट में 23 प्रतिशत की जरूरत पूरी होती है।

मटर पनीर बटर मसाला की रेसिपी

मटर पनीर बटर मसाला भी काफी पसंद की जाने वाली डिश है और इसे बनाना भी अधिक कठिन नहीं होता है। ऐसे में आइए इस डिश को बनाने की आसान सी रेसिपी आपको बताते हैं।

बनाने के लिए सामग्री : 1-1/2 कप पनीर, जरूरत के अनुसार और अपनी पसंद का कोई भी तेल, 1/2 कप हरे मटर, नमक अपनी स्वाद के अनुसार, 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चमच्च शक्कर, 1/4 कप दूध, 1 छोटा चमच्च कसूरी मेथी।

मसाला तैयार करने के लिए सामग्री : 1 प्याज , लाल, बारीक काट लेना है , 2 टमाटर बारीक काट लेना है, थोड़ा सा अदरक, लहसुन की एक कली, 2 बड़े चमच्च बटर( मक्खन), 2 सुखी लाल मिर्च, 2 लॉन्ग, 3 इलाइची, 1/2 इंच दाल चीनी, 4 पूरी काली मिर्च, 1/2 छोटा चमच्च धनिया के बीज, 1/4 कप काजू।

बनाने की विधि : पनीर मटर बटर मसाला बनाने के लिए, सबसे पहले आपको गैस पर कड़ाही रखनी है और फिर गैस ऑन करना है, फिर कड़ाही में तेल को अच्छे से गर्म कर लेना है, फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालने हैं और जब तक वह सुनहरा न हो जाये, उसे भूनना है और फिर एक प्लेट में निकाल लेना है। अब इसकी ग्रेवी बनाने के लिए, उसी कड़ाही में बटर( मक्खन) गर्म करें, इसमें प्याज और मटर डालें और फिर इसे नरम होने तक पका लीजिए। नरम होने के बाद इसमें अदरक और लहसुन डालना है और 1 से 2 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ देना है। इसके बाद, इसमें सुखी लाल मिर्च, लॉन्ग, इलाइची, दाल चीनी, काली मिर्च और धनिया डालना है और फिर इसे अच्छे से मिला लेना है। दस सेकेंड रुकने के बाद, इसमें टमाटर डालें । टमाटर के नरम होने तक पकने दे और फिर इसे बंद कर दें। इस मिश्रण के ठंडा होने दें और फिर इसके बाद इसको मिक्सर ग्राइंडर में डालें। इसके साथ ही काजू मिलाएं और पानी डाल कर, इस मिश्रण को अच्छे से पीस लें। फिर से इस मिश्रण को कड़ाही में डाल लें, फिर थोड़ा सा इसे पांच मिनट तक पका लें और फिर इसमें इसमें पनीर के टुकड़े, स्वाद अनुसार नमक, चीनी, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी डाल लें। फिर इसमें दूध डाल लें और मिला लें। तीन से चार मिनट तक पकाएं। अब इसे पराठा और नान के साथ सर्व करें।

मटर पनीर बटर मसाला को बनाने में लगने वाला समय : आधा घंटा से 45 मिनट

मटर पनीर बटर मसाला में मिलने वाला पोषण : इसमें 451 कैलोरी मिलती है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट 94 कैलोरी, प्रोटीन 66 कैलोरी और बाकी की कैलोरी 291 फैट से मिलती है। हर दिन अगर इसे डायट में लिया जाये, तो एक वयस्क की 2000 कैलोरी के डायट में 23 प्रतिशत की जरूरत पूरी होती है।

पालक मटर पनीर बनाने की रेसिपी

पालक मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री : 200 ग्राम पनीर, 1 कटोरी मटर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा प्याज, 5-6 लहसुन की कली, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, स्वादानुसार नमक

4 पीस काजू, 1 छोटी चम्मच हल्दी, 1 बड़ा टमाटर, 1 चम्मच कसूरी मेथी।

बनाने की विधि : सबसे पहले आधा कप हरे मटर को एक बर्तन में पानी डालकर, आठ से दस मिनट तक नरम होने तक उबाल लेना है। ध्यान रहे कि इसे बहुत अधिक नरम भी न करें। इसके बाद, एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल और दो बड़े चम्मच मक्खन डाल कर गर्म कर लेना है। इसके बाद, इसमें सरसो और जीरा का छौंक देना है। फिरइसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर, इसे हल्का फ्राई कर लेना है। इसके बाद, इसमें एक चम्मच सांभर मसाला डालकर हल्का पका लेना है। साथ में टमाटर ,हरी मिर्च, दही और प्याज का पेस्ट डाल कर मध्यम आंच तक पकाना है। इसे पूरी तरह से छोलनी से चलाती रहें, ताकि मसाला नीचे कड़ाही में सटे नहीं। फिर इसमें मटर डाल कर थोड़ी देर पका लें। इधर पालक को तीन मिनट तक पकाना है और पकाने के बाद पानी से बाहर निकाल लेना है। फिर ठंडा होने के बाद, मिक्सी में ग्राइंड करना है और इसका पेस्ट तैयार कर लेना है। अब लगभग 200 ग्राम कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल कर, इसे अच्छे से ढक कर पका लेना है। इसके बाद, इसमें स्वादानुसार नमक और मिर्ची पाउडर मिलाएं, मटर और पनीर थोड़ी देर पकने के बाद जब गाढ़ी हो जाए, तो इसमें पालक का पेस्ट मिलाकर 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच में पकने दें। फिर थोड़ा सा चाट मसाला डाल लें। फिर एक बड़े चम्मच से मक्खन और कसूरी मेथी डालकर 1 मिनट के लिए पका लें। बस आपका स्वादिष्ट पालक मटर पनीर बन कर तैयार है।

पालक मटर पनीर बनाने में लगने वाला समय : आधा घंटा से 45 मिनट

पालक मटर पनीर में मिलने वाला पोषण : पालक, मटर और पनीर तीनों ही सेहत के लिए बेहतरीन चीजें हैं, यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एक सर्विंग में 142 कैलोरी मिलती है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट 50 कैलोरी, प्रोटीन 28 कैलोरी, फैट से 57 कैलोरी मिलती है। यह एक वयस्क के 2000 कैलोरी डायट पर 7 प्रतिशत की जरूरत को पूरा कर देती है। तो मटर और पनीर को कई तरीकों से और पौष्टिक तरीकों को ध्यान में रख कर, इसके कई डिश बन सकते हैं, तो आप भी इन रेसिपीज को घर पर बनाएं और अपने परिवार वालों के साथ इसका खूब आनंद लें।

मटर पनीर की रेसिपी बनाने के लिए पूछे गए FAQ

1 . क्या मटर पनीर बनाने के लिए पनीर को फ्राई करना जरूरी है ?

नहीं, आप पनीर को सीधे भी कढ़ाही में मसाले के साथ डाल सकते हैं, खासतौर से तब जब आप किसी डायट पर हैं।

2 . क्या मटर पनीर वे लोग खा सकते हैं, जो डायट पर हैं ?

जी हां, बिल्कुल खा सकते हैं, बस आपको इसको बनाने की विधि पर ध्यान देना होगा, साथ ही अपनी डायटीशियन से भी इस बारे में बात कर लेनी होगी।

3. क्या पनीर को पालक के साथ बनाया जा सकता है ?

जी हां, हमने ऊपर एक रेसिपी दी है, पालक मटर पनीर भी काफी टेस्टी डिश होती है, कभी आपको घर में जरूर ट्राई करनी चाहिए।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle