img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

घर पर आसानी से बनाएं फ्रेंच फ्राइज, जानिए इसकी खास रेसिपी

टीम Her Circle |  मई 12, 2023

इन दिनों बच्चों को भी स्नैक्स के रूप सबसे ज्यादा आलू से बनी फ्रेंच फ्राइज ही पसंद आती है। लेकिन बाहर के फ्रेंच फ्राइज जाहिर है फास्ट फूड ही होते हैं और आपको पता भी नहीं होता है कि किस तेल से इसे बनाया गया है, जाहिर है कि इससे आपकी भी और आपके बच्चे दोनों की तबीयत बिगड़ेगी, इसलिए जरूरी है कि ऐसी चीजें, जिन्हें घर में भी बनाया जा सकता है, हम घर पर ही बनाएं। फ्रेंच फ्राइज बनाना बहुत कठिन नहीं है। तो आइए, जान लेते हैं कि किस तरह से घर में बनाये जा सकते हैं आसानी से फ्रेंच फ्राइज। 

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री 

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आपको बहुत अधिक चीजों की जरूरत नहीं होती है, इसके लिए आपको 250 ग्राम आलू, नमक, चाट मसाला और तक बस इतनी ही चीजों की जरूरत होती है और आसानी से घर पर आपकी स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज बन कर तैयार हो जाती है। 

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि 

फ्रेंच फ्राइज बनाना बेहद ही आसान है, आइए जानें इसकी विधि 

स्टेप 1 : फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से लंबाई में छील लेना है। 

स्टेप 2 : अब आलू को फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लेना है और फिर पानी में डालते जाना है। पानी में डालने को इसलिए कहा जाता है, ताकि इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे। फिर इसे पांच मिनट तक रहने देना है, यह पानी बर्फ वाला पानी होगा तो और अच्छा रहेगा। 

स्टेप 3 : अब एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख देना है, फिर उसमें जब पानी उबलने लगे तो नमक और आलू के टुकड़ों को डाल देना है 

स्टेप 4 :  और फिर अच्छी तरह से उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख देना है। 

स्टेप 5 : फिर इसमें से आलू के टुकड़े पानी से निकाल लेना है और फिर किसी साफ कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर सुखा लेना है। 

स्टेप 6 : अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डाल कर सुनहरा होने तक फ्राई करें 

स्टेप 7 : और फिर इसे एक पतले टिश्यू पेपर पर निकाल लें। 

स्टेप 8 : अब इन आलू के टुकड़ों पर जरा सा अरारोट या मक्के/ चावल का आता छिड़क कर फिर से फ्राई करें। इससे फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी और क्रंची बनेंगे। और आपकी मेहनत अब सुनहरा रंग ला चुकी है, आपका गरमा-गरम फ्रेंच फ्राइज। सॉस और चाट मसाले के साथ इसे बच्चों को सर्व करें, वे उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे।

कुछ इस तरह से बनाएं पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज

 पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज भी काफी पसंद की जाती है और इसे बनाना भी आसान है, आइये जानते हैं विस्तार से। 

पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री 

पेरी पेरी बनाने के लिए 2 बड़े साइज के आलू चाहिए, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर और तेल। 

पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए 

2 छोटे चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच नमक, धनिया पत्ता, प्याज, सुखी हुई तुलसी, लहसुन, धनिया बीज, जीरा, कश्मीरी मिर्च थोड़ी सी, तेजपत्ता, 2 छोटा चम्मच ओरिगैनो, पेपरीका पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स। 

पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि 

स्टेप 1 : पेरी पेरी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील कर धो लेना है। 

स्टेप 2 : अब आपको इसको लंबा-लंबा फिंगर स्टाइल में काट लेना है। 

स्टेप 3 : अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गर्म कर लेना है। 

स्टेप 4 : फिर आप इसमें आलू डाल कर, हल्का फ्राई कर लें। 

स्टेप 5 : फिर इसमें आप आलू को डाल कर एक बार हल्का सा फ्राई करके बाहर निकाल लें। 

स्टेप 6 : इसके बाद, आप एक दूसरी कड़ाही में कश्मीरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया बीज, काली मिर्च और जीरा डाल कर भून लें। 

स्टेप 7 : फिर आप इस मिक्चर को ठंडा होने के लिए अलग से रख दें। 

स्टेप 8 : अब इस भुने हुए मसालों को, सुखी हुई तुलसी, लहसुन, धनिया पत्ते, प्याज, तेजपत्ता, नींबू और नमक डालें। 

स्टेप 9 : इसके बाद,आप तेल में हाफ फ्राई आलू डालें और अच्छी तरह से सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। 

स्टेप 10 : अब आप इसको क्रिस्पी होने तक फ्राई करें, आपकी पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बन कर तैयार है, इस पर अच्छे से पेरी-पेरी मसाला डाल कर, अच्छी तरह से चाय के साथ सर्व करें। आप चाहें तो मसालों की जगह पेपरीका पाउडर या ओरिगैनो भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

फ्रेंच फ्राइज बनने में लगने वाला समय 

फ्रेंच फ्राइज में ऐसे तो अधिक चीजों को जुटाने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन फ्रेंच फ्राइज में आपको काम काफी बारीकी से करना है, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके आलू अच्छे से कटे हों और फिर वह पानी में भी अच्छी से रहें, वह अच्छे से डीप फ्राई हो जाएं और इस पर जो मसालों को इस्तेमाल हो रहा है, वह भी सही तरीके से तैयार किये गए हों, इसलिए आपको इसे बनाने के लिए अपने हाथ में कम से कम 45  मिनट तो रखना चाहिए, ताकि बिना जल्दबाजी के अब क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बना पाएं, पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज के लिए 15 मिनट और अधिक यानी एक घंटा रखें, क्योंकि इसमें आपको पेरी पेरी मसाला भी तैयार करना होता हो। 

फ्रेंच फ्राइज को कुछ इस अंदाज में सर्व करें 

फ्रेंच फ्राइज, ऐसे तो एकदम आम सी दिखने वाली डिश है और इसे स्नैक्स के रूप में ही खाते हैं, अमूमन शाम के समय हाई टी के दौरान भी इसे खाया जा सकता है और साथ ही इसे बर्गर, टोस्ट या फिर पैटीज के साथ भी सर्व किया जा सकता है। इसे सर्व करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि इसे किसी वुडेन सर्विंग प्लेट में सॉस के साथ सजा कर सर्व किया जाए, तो अच्छा लगता है या फिर बर्गर वगैरह के साथ भी इसे सर्व करना बेहद अच्छा लगेगा। 

तो, फ्रेंच फ्राइज को अब अगली बार खाने के लिए कहीं से भी ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है, आसानी से इसे घर पर बनाया जा सकता है और बच्चों की चाहत को पूरा किया जा सकता है। इसे बनाने की सबसे अच्छी बात है कि इसमें अधिक समय और सामग्री दोनों की जरूरत नहीं होगी, तो इसे बनाना एक बार घर में जरूर ट्राई करें। 

फ्रेंच फ्राइज बनाने से संबंधित पूछे गए FAQ 

1 . क्या फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए एक निर्धारित तरीके से आलू काटना जरूरी है ?

जी हां, सारे आलू अगर एक ही शेप में और एक तरह से नहीं कटे रहेंगे, तो यह खाने में अच्छे नहीं लगेंगे। 

2 . आलू अधिक क्रिस्पी हों, इसके लिए क्या करें ?

इसके लिए सबसे अच्छा होगा कि आलू को काटने के बाद, सीधे बर्फ पानी या ठंडा पानी में डाल कर छोड़ दें। 

3 . क्या  घर में पेरी पेरी मसाला तैयार करना संभव है ?

जी हां, यह बेहद आसान है, ऊपर इसकी पूरी विधि दे दी गई है। 

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle