img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

खट्टे-मीठे यादें संजोएं और चटकारा लेकर खाएं जामुन की 5 डिश

प्राची |  मई 01, 2023

प्राची

खट्टे-मीठे जामुन का स्वाद और भी दोगुना करना चाहती हैं, तो आप इससे कई सारी डिश भी बना सकती हैं। जामुन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके साथ एक नहीं, बल्कि कई डिश कम समय में बनाई जा सकती है। यहां तक कि घर में आने वाले मेहमानों के लिए जामुन से बनी हुई रेसिपी पार्टी की मस्ती को स्वादिष्ट बना देगी। माना गया है कि जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को रोकने में भी सहायक होता है। ऐसे में अगर आप जामुन को बतौर फल खाने के अलावा रेसिपी की तरह बनाकर सेवन करती हैं, तो यह कई सारे प्रोटीन युक्त पदार्थों के साथ मिलकर यह और भी पौष्टिक बन सकता है। आइए जानते हैं जामुन से बनने वाली 5 सबसे खास रेसिपी के बारे में।

जामुन शेक

जामुन खाने के साथ इसका शेक आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और गर्मी में ठंडा शेक आपको गर्मी में राहत देने का भी काम करेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप जामुन 2 कप दूध, 3 चम्मच नारियल पाउडर, 2 चम्मच शक्कर और 1 चम्मच वनीला एसेंस के साथ अपने पसंद के मेवे (ड्राई फ्रूट्स) को मिक्सर जार में पीस लें। इस पूरे पेस्ट के बारीक होने के बाद आप इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें।  कम समय में आपके लिए जामुन शेख तैयार है।

जामुन कुल्फी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए जामुन को पानी से साफ करके इसका पल्प निकाल लें। दूध को एक बर्तन में आधा होने तक पिसी हुई शक्कर और दूध पाउडर मिलाकर अच्छे से पकाएं। दूध गाढ़ा होने के बाद इसे ठंडा होने दें। इसके साथ जामुन के पल्प और गाढ़े दूध के पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्सर में मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुल्फी के सांचे में 8 घंटे तक फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकती हैं।

जामुन सलाद

इस खास सलाद को बनाने के लिए आम और ककड़ी को बारीक क्यूब्स में काट लें और जामुन के बीज निकाल कर उसे भी चार हिस्से में काट लें। इन सबको एक साथ मिलाने के बाद आप इसमें अनार दाना भी डाल सकती हैं। अनार दाना नहीं है, तो आप इसमें 1 चम्मच नींबू का रस भी मिला सकती हैें। इसके अलावा इस पूरे मिश्रण में ऑलिव ऑयल और 2 चम्मच चिली फ्लेक्स मिलाएं। अपने स्वादानुसार नमक डालकर आप इसका सेवन लंच या डिनर में कर सकती हैं। सुबह के लिए भी जामुन का सलाद एक अच्छा नाश्ता बन सकता है।

जामुन रायता

दही और मसालों के साथ जामुन का रायता बनाने के लिए सबसे पहले जामुन के बीज हटाकर जामुन को काट लें। दही को अच्छे से मिक्सर में फेंट लें। इसमें चाट मसाला, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें जामुन भी मिला लें और पुदीने की चटनी और हरा धनिया बारीक काट कर इसमें अच्छे से मिला लें। तैयार है, आपके लिए जामुन रायता।

जामुन चटनी

जामुन के बीज निकालने के बाद मिक्सर जार में शहद, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद फिर से नमक और काली मिर्च डालकर पूरे मिश्रण को बारीक पीस लें। इसे फिर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप इस चटनी में हरी धनिया या पुदीना भी मिलाकर इसका सेवन रोटी के साथ सेवन कर सकती हैं।



लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img