Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

अब नहीं होगा अफसोस, जानिए हेल्दी पिज्जा बनाने की खास रेसिपीज

टीम Her Circle|Sep 17, 2024
अब नहीं होगा अफसोस, जानिए हेल्दी पिज्जा बनाने की खास रेसिपीज

कई बार जब आप अपने बच्चे को चाह कर भी हेल्दी देना चाहती हैं, लेकिन वह खुद खाना नहीं चाहते हैं, ऐसे में जब डिमांड पिज्जा की हो, तो आपके दिमाग में यह जरूर आता है कि कैसे उन्हें हेल्दी पिज्जा दिया जाये, तो आइए कुछ हेल्दी पिज्जा की रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।

रोटी पिज्जा

यह हेल्दी पिज्जा बच्चों को लुभाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उन्हें पिज्जा खिलाने की कोशिश करें। इसकी रेसिपी भी काफी आसान है।

सामग्री

प्याज कटी हुई : 1 प्याज

शिमला मिर्च कटी हुई : 1/2

टमाटर कटा हुआ : 1

कॉर्न : 3-4 चम्मच

चिली फ्लेक्स : 1 छोटी चम्मच

ओरिगैनो : 1 छोटी चम्मच

पिज्जा सॉस : जरूरत के अनुसार

कद्दूकस किया हुआ : 4-5 चम्मच चीज

बटर या तेल : 2-3 चम्मच

नमक : स्वादानुसार

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले सब्जियों को अच्छे से धो लेना है, फिर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लेना है। फिर अब आपको अपनी पसंद की रोटी बना लेनी है, फिर इसपर अच्छे से सॉस लगा लेना है। फिर बिना समय गंवाए प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को डाल दें। फिर इसके ऊपर कॉर्न भी डाल देना है, अब इसी तरह से दोनों रोटियों के ऊपर सब्जी भी फैला लें। अब इसके बाद, चिली फ्लेक्स,ओरिगैनो और नमक भी अच्छे से छिड़क दें। अब चीज को कद्दूकस करने के बाद उसे अच्छे से फैला देना है। फिर इसे ओवन में या किसी पैन में गर्म कर लेना है। अब आंच धीमी कर तवे के ऊपर रोटी को रख देना है, फिर जब यही रोटी क्रिस्प हो जाए, तो इसे पलट कर निकाल लेना है। अब इसे एक आकार में काट लेना है। बची हुई रोटियों से हेल्दी डिश बनाने का इससे अच्छा तरीका और कुछ नहीं होगा। आपके बच्चे भी इन्हें खाना पसंद करेंगे।

हेल्दी वेजिटेबल्स पिज्जा

सामग्री

मध्यम रवा : 2 कप

दही : 1/2 कप

नमक : स्वादनुसार

लौकी का टुकड़ा : 4 इंच जितना

गाजर : 1 मध्यम आकार की

टमाटर : एक

बंधगोभी : एक लंबी कटी हुई

शिमला मिर्च : एक

राई : 1 टी स्पून

जीरा : 1 टी स्पून

सफेद तिल : 2 टी स्पून

हल्दी पाउडर : एक चुटकी

तेल : जरूरत के अनुसार

हरी मिर्च : 2

पिज्जा सॉस : आधी चम्मच

ग्रेट किया हुआ : चीज

गार्लिक पाउडर : 2 टी स्पून

ऑरेगैनो : 2 टी स्पून

मिक्स मसाला हर्ब्स

एक शिमला मिर्च

थोड़े छोटे-छोटे पनीर के टुकड़े

घी या बटर : 1 टी स्पून

बनाने की विधि

सबसे पहले तो हमें सूजी को अच्छे से साफ करना है और फिर उसमें अच्छे से दही मिला लेना है। फिर पानी की सहायता से अच्छे से मिक्स करना है। अब हम सारी सब्जियां लेंगे और उसमें गाजर, लौकी, ककड़ी, बंधा गोभी, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट कर सूजी में इन सभी सब्जियों को डाल देंगे। फिर अच्छे से मिक्स करेंगे। फिर 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई डालेंगे और फिर इसमें बारीक धनिया मिलाएंगे। साथ ही इसमें नमक डालेंगे। फिर पानी डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। अब एक कड़ाही में तेल गर्म रखके उसमे राई, जीरा और तिल का छौंक लगाएंगे। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएंगे, फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब हमारा बैटर तैयार हो गया है। अब एक पैन लेंगे। थोड़ा-सा तेल लगाएंगे और फिर इसमें इस घोल को डालेंगे। फिर इसे ढक कर पांच मिनट तक पका लेंगे। फिर इसको क्रिस्पी होने देंगे। अब जब यह बेस तैयार हो जायेगा, इसके ऊपर पिज्जा सॉस लगाएंगे। फिर चीज को ग्रेट करके डाल लेंगे। अब दूसरे वेजिटेबल्स को भी इसके ऊपर रख देना है। फिर उस पर ओरेगैनो, हर्ब्स मिक्स और गार्लिक पाउडर डाल दें। फिर थोड़ा चीज डालेंगे। फिर इसको पकने देंगे। फिर थोड़ी देर के लिए पकने दें, आपका पिज्जा तैयार है।

ज्वार पिज्जा रेसिपी

ज्वार आपके खान-पान के लिए बेहद जरूरी है और यह टेस्टी भी है, इसलिए इन्हें खाने की जरूर कोशिश करनी चाहिए और इसके आटे से बना ज्वार पिज्जा भी काफी टेस्टी रहता है।

सामग्री

ज्वार : 1 कप ज्वार

तेल : 1.5 बड़ा चम्मच तेल

नमक : स्वाद के अनुसार

पनीर : एक कप

जरूरी सब्जियां : आपकी पसंद की।

पिज्जा सॉस : स्वाद के अनुसार

मिर्च के टुकड़े : गार्निशिंग के लिए

चीज : गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा गूंथ लेना होगा। इसमें सारी सामग्री मिला लें। गुनगुना पानी और थोड़ा तेल डालकर आटा गूंथ लें। फिर से एक फ्राइंग पैन लें और उसमें गूंथे हुए आटे को डालें और फिर उन्हें फैला दें। फिर जब वह पक जाए, तो फिर से उसके ऊपर थोड़ा-सा तेल लें और फिर कांटों से दोनों तरफ से छेद कर लें। फिर ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं। फिर 5-6 मिनट तक ढककर पका लें। फिर टॉपिंग के लिए, बेस पर पिज्जा सॉस लगा लें। फिर पनीर, चिकन और पेपरोनी डालें। फिर इस पर चीज डालें और ढक्कन ढक दें, चीज फिर पिघल जाये तो उसपर लाल मिर्च के टुकड़े रखें और फिर गर्मागर्म परोसें।

मशरूम पफ पिज्जा

मशरूम पफ पिज्जा खाने में भी काफी मजा आता है। इसको खाने में ही नहीं, बनाने में भी काफी मजा आता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

ओलिव ऑयल : अंदाज से

पफ पेस्ट्री : अपनी पसंद के अनुसार

मक्खन : दो चम्मच

मशरूम : कटे हुए

लहसुन की कलियां : 4

काली मिर्च : स्वाद के लिए

पनीर : कटा हुआ

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले ओवन को प्री हीट होने देना है। फिर पफ पेस्ट्री को रोल कर लेना है। फिर पेस्ट्री को कांटे से बॉर्डर के अंदर चारों ओर छेद कर दें। फिर ऑलिव ऑयल लगाएं। फिर इसे सुनहरा और हल्का फूलने तक, दस मिनट तक बेक करें। अब एक बड़ी कड़ाही में मक्खन पिघला लें। फिर उसमें मशरूम और लहसुन डालें और भूरा होने तक अच्छे से 4 मिनट तक पका लें। फिर एक चुटकी नमक डालें, फिर पफ पेस्ट्री के ऊपर मोजेरेला छिड़क लें और फिर उसके ऊपर से मशरूम डालें। अब पनीर के पिघलने और पेस्ट्री के सुनहरे भूरे होने तक, 10 से 12 मिनट तक बेक करें। फिर इसे पिज्जा की तरह ही सर्व करें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle