Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

दिवाली की थाली में 5 किस्म के लड्डू रेसिपी से भरिए प्यार की मिठास, झटपट तैयार

प्राची|Nov 01, 2024
दिवाली की थाली में 5 किस्म के लड्डू रेसिपी  से भरिए प्यार की मिठास, झटपट तैयार

दिवाली के मौके पर लड्डू के कई ऐसी वैरायटी है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। दिवाली के मौके पर ये पांच तरह के लड्डू आपकी दिवाली पार्टी की शान को स्वादिष्ट और लाजवाब बना देंगे। कहावत है कि दिवाली की धूम और लड्डू की मिठास से ही रिश्ता मजबूत होता है, लेकिन दिवाली के मौके पर बाकी सारी तैयारियों के बीच मिठाई बनाने के लिए वक्त नहीं होता है और हम बाजार से मिठाई लेकर आते हैं। इस बार आप इन पांच तरीकों से आसान लड्डू की रेसिपी बना सकती हैं, जो कि फटाफट तैयार हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

आटे का लड्डू

गेहूं के आटे से लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ता डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इन सारी सामग्री को एक अन्य बर्तन में निकाल कर रख दें। इसके बाद छोटी इलायची, लौंग और काली मिर्च के कुछ दाने भी पैन में डालकर भूनें। इसके बाद अंत में मखाना डालकर भून लें और सभी सामग्री को एक तरफ पैन में रख दें। ठंडा होने के बाद सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पीस लें।इसके बाद उसी पैन में घी डालकर गेहूं के आटे को अच्छी तरह से धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। और फिर सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर घी की सहायता से लड्डू का आकार बना दें। तैयार है आटे के झटपट लड्डू।

सूजी मलाई लड्डू

दिवाली पर सबसे खास स्वाद वाली सूजी मलाई लड्डू बनाएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालकर सूजी को थोड़ी देर के लिए भूनें और फिर कुछ मिनट बाद बेसन को रवे के साथ मिलकर सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भूनें। इसके बाद दूध, मलाई और मावा डालकर इसे पकाते रहें। इस पूरी सामग्री में काजू, बादाम, किशमिश और नारियल का चूरा अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें पीसी हुई शक्कर मिलाएं। जब सारी सामग्री ठंडी हो जाए, तो घी की सहायता से लड्डू का आकार दें। तैयार है आपके लिए सूजी मलाई लड्डू।

नारियल लड्डू

नारियल से दिवाली के मौके पर पूजा करने के साथ इसके स्वाद से भरपूर लड्डू भी बनाएं। इसे बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और घिसा हुआ नारियल का बुरादा डालें और 5 मिनट के लिए इसे भूनें। आप सूखे हुए नारियल के बुरादे में मिल्क मेड या दूध भी मिला सकती हैं। इसके बाद इलाचची पाउडर मिलाते हुए मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे पकाते रहें। इसके बाद जब पैन में नारियल और घी एक साथ बंधे हुए दिखाई देते हैं, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद घी लगाकर मिश्रण को लड्डू का आकार दें।

खजूर ड्राई फ्रूट्स लड्डू

इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के सारे ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश को एक साथ घी में सुनहरा होने तक भून लें। इन सारी सामग्री को ठंडा करने के बाद इसे मिक्सर में बारीक पीस लें। गीला खजूर लें और उसे भी मिक्सर में पीस लें। इसके बाद इन सारे मिश्रण को एक साथ मिलाते हुए घी की सहायता से लड्डू बना लें और अंत में आप नारियल के बुरादे से इसे गार्निश भी कर सकती हैं।

बेसन लड्डू

सबसे पहले एक थाली में बेसन को अच्छी तरह से छान लें और हाथ से सारे बेसन को एक साथ थाली में ही समेट कर रख लें। इस बेसन को सेंकने के लिए बड़ा सा पैन लें और उसमें घी डालकर गैस की आंच धीमी कर दें। कम आंच पर घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें बेसन को डालें और अच्छी तरह से मिलाते रहें। लगातार बेसन को चलाते हुए उसे सुनहरा होने तक भूनते रहें। जब बेसन से अच्छी सी खुशबू आने लगे, तो समझना कि बेसन अच्छी तरह से भून गया है। याद रखें कि बेसन को भूनने में 10 से 15 मिनट का समय जरूर लगेगा। इसके बाद गैस बंद करके बेसन के मिश्रण में केसर, जायफल पाउडर और इलायची पाउडर जरूर डालें। इस पूरे मिश्रण को एक बड़ी सी थाली में डालें और 8 से 10 मिनट तक ठंडा होने दें। पूरा मिश्रण ठंडा होने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालें। इन सारे मिश्रण से छोटे या बड़े आकार के लड्डू बना लें। लड्डू के ऊपर कटे हुए पिस्ता से गार्ऩिंश करें

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle