img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

आइसक्रीम का कोई मौसम नहीं होता है, जानिए घर पर आसानी से आइसक्रीम कैसे बना सकते हैं

शिखा शर्मा |  अक्टूबर 25, 2022

मौसम कोई भी हो, आइसक्रीम के लिए बड़े-बड़े लोग भी बच्चे बन जाते हैं। आइसक्रीम के नाम पर कोई भी ना नहीं करता है। बाजार में कई फ्लेवर वाली आइसक्रीम भी मिलती है। हालांकि, बाजार में कई तरह के मिलावटी फ्लेवर के आइसक्रीम भी मौजूद हैं जिनका सेवन करने से आपको सेहत से जुड़ीं परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं घर में बनाई जाने वाली कुछ ऐसी आइसक्रीम रेसिपी, जिसका स्वाद बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम को भी मात दे देगा।

आइसक्रीम बनाने के लिए खास चीजें जो चाहिए

आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध चाहिए होगा। इसी के साथ आपको हैवी क्रीम, क्रीम मिल्क, एसेंस और चीनी चाहिए। वहीं अगर आप वनीला आइसक्रीम बनाना चाहती हैं, तो आपको वनीला एसेंस चाहिए होगा। कॉर्न फ्लार भी आपके घर में होना चाहिए। मैंगो आइसक्रीम के लिए आपको आम चाहिए होंगे। वहीं स्ट्रॉबेरी और अन्य फ्रूट आइसक्रीम के लिए आपको स्ट्रॉबेरी या अन्य फ्रूट्स चाहिए होंगे। इसके अलावा, एक नॉन स्टिक पतीला लीजिए और इसमें दूध डालिए। छोटा कंटेनर (एयर टाइट डब्बा) लें जिसमें आप आइसक्रीम जमा सकें। छोटे बर्तन जैसे चम्मच, कटोरी की जरूरत भी पड़ेगी। इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, आइसक्रीम स्कूप, ब्लेंडर, व्हिस्कर भी चाहिए होता है।

वनीला आइसक्रीम घर पर तैयार करने की विधि

अगर आपको वनीला आइसक्रीम खाना पसंद है तो इसके लिए आपको बाजार जाने की कोई जरूरत नहीं हैं। आप इसे घर पर भी आसान विधि से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

सामग्री:

क्रीम - 1 कप

क्रीम मिल्क - 1 कप

वनीला एसेंस - 1/2 छोटा चम्मच

मक्के का आटा - 1 बड़ा चम्मच

चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पतीले में दूध लें और उसे गर्म होने के लिए रख दें, इसके बाद गिलास में थोड़ा सा दूध, लगभग 2-3 टेबल स्पून दूध बचा लीजिए। गिलास में बचे हुए दूध में कॉर्नफ्लोर डालें और गांठें खत्म होने तक घोलें। अब जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें और दूध को लगातार 6-7 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं। अब जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा कर लें। आप क्रीम को फेंट लें, आइस क्यूब से भरे दूसरे कप के ऊपर क्रीम का प्याला रखें, इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनट तक फेंटें, अब इसमें 1/2 टीस्पून वेनिला एसेंस डालें और फेंटें इसे 1 मिनट के लिए, अब पिसी चीनी डालें और 1 मिनट तक फेंटें। अब इसमें ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और फ्रीजर में 2 से 5 घंटे के लिए रख दें। अब मिश्रण को फ्रीजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट तक फेंटें और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। आपकी पसंदीदा वनीला आइसक्रीम बनकर तैयार है।

बटरस्कॉच आइसक्रीम घर पर तैयार करने की विधि

बटरस्कॉच आइसक्रीम को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में चीनी डालकर इसे गैस पर रखिए। चीनी के पिघलने तक इसे लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पका लीजिए। चीनी के पूरी तरह पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।

इसमें काजू और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। तैयार मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसे 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए, जिससे कि यह अच्छे से जम जाए। क्रंच के जम जाने पर इसे प्लेट से निकालकर टुकड़े कर लीजिए। फिर, इसे किसी पॉलीथीन बैग में डालकर कूटकर बारीक कर लीजिए। अब आप ताजा क्रीम को हैंड ब्लैंडर की मदद से पहले कम स्पीड पर फैंट लें। फिर, इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल कर इसे एक बार फिर से ब्लैंडर की मदद से फैंट लीजिए। क्रीम को 5-6 मिनिट व्हिप कर लेने के बाद यह हल्की से गरम हो रही हो तो इसे ठंड़ा करने के लिए बर्फ के प्याले में रखें ओर अच्छे से व्हिप कर लें। क्रीम अच्छे से व्हिप होने के बाद गाढ़ी और दुगुनी हो जाती है। इसमें बटर स्कॉच एसेंस डाल दीजिए और इसे फिर से व्हिप कर लीजिए और कंडेंस्ड मिल्क के अच्छे से व्हिप होने के बाद इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए फ्रीजर रख दीजिए। एकदम सॉफ्ट बटर स्कॉच आइसक्रीम जमकर तैयार है।

आम, स्ट्रॉबेरी और अन्य फ्रूटी आइसक्रीम बनाने की विधि

अगर आप फ्रूट फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाने की सोच रही हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप आम को छीलकर उसे छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डाल दें और उसका प्यूरे तैयार कर लें। ठंडी क्रीम को धीमी गति से इलेक्ट्रिक मिक्सर से तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। इसमें चीनी और थोड़ा सा नमक मिलाएं। नेक्स्ट स्टेप में मिक्सर की स्पीड थोड़ी बढ़ा लें। एक स्मूद कंसिस्टेंसी तक उन्हें मिक्स करें। अब आप आम के इस मिक्सचर को प्यूरे में डालें और कुछ सेकंड के लिए अच्छी तरह मिलाने तक उन्हें एक साथ फेंटें। ध्यार रहे उन्हें ज्यादा मिक्स न करें। अंत में, इस मिक्सचर को एक कंटेनर में डालें और ऊपर से आम के टुकड़ों से सजाएं। आप चाहें तो टुकड़ों को क्रीम के साथ मिला सकते हैं। इसी तरह से आप स्ट्रॉबेरी का फ्लेवर भी आसानी से बना सकती हैं।

घर पर आइसक्रीम बनाते समय क्या करें और क्या न करें

अगर आप घर पर आइसक्रीम बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले हमेशा गाढ़े दूध का प्रयोग करें। अगर दूध भैंस का है तो काफी अच्छा है, क्योंकि यह काफी गाढ़ा होता है और इससे आइसक्रीम अच्छी बनती है। इसी के साथ ही आइसक्रीम बेस को गाढ़ा करने के लिए आपको दूध को बहुत देर तक पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाय के दूध से आपकी आइसक्रीम ज्यादा अच्छी नहीं बन सकेगी। अगर आप आइसक्रीम की शौकीन हैं, तो इसके लिए आपको बाजार जाने की जरुरत नहीं हैं। आप आइसक्रीम को घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आवश्यक सामग्री में आपके लिए फ्रैश क्रीम (ताजा क्रीम)- 2 पैकट (400 मि. ली.), कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप (200 मि.ली.), मक्खन- 2 छोटी चम्मच चीनी - 1/2 कप (100 ग्राम), काजू - 10-12, छोटी चम्मच (आप चाहे तो)।

सवाल जवाब

क्या आइसक्रीम खाना पेट के लिए नुकसानदायक है?

आइसक्रीम खाना आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं रहता है तो यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

बच्चों को आइसक्रीम खिलानी चाहिए या नहीं?

आप अपने 1 साल से बड़े बच्चों को आइसक्रीम खिला सकती हैं।लेकिन इसका सेवन ज्यादा करना सही नहीं है।

आइसक्रीम की उत्त्पत्ति कहां हुई थी?

वैसे इसके बारे में क्लियर नहीं है, लेकिन कहते है 3rd BCE चीन में ये सबसे पहले उत्पादित हुई थी।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle