img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

चॉकलेट चिप कुकीज के साथ करें त्योहारों का स्वागत, घर में बनाएं टेस्टी कुकीज

टीम Her Circle |  अक्टूबर 03, 2023

इन दिनों त्योहारों के मौसम में मिठाई की जगह लोगों को चॉकलेट चिप कुकीज काफी पसंद आ रही है। आने वाले दिनों में दिवाली, दशहरा और नवरात्रि जैसे पारंपरिक त्योहार के समय स्वाद बढ़ाने के लिए कुकीज से बेहतर पर्याय दूसरा कोई नहीं हो सकता है। यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि चॉकलेट कुकीज बच्चों से लेकर बड़ों तक हर  किसी की पसंद लिस्ट में पहले पायदान पर जरूर रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं विस्तार से कि कैसे आप घर के किचन से दुकान वाली नरम और फल्फी चॉकलेट कुकीज को एक नहीं, बल्कि कई तरह से आसानी से कम सामान और कम समय के साथ बना सकती हैं, जो कि आपके दिवाली से लेकर क्रिसमस तक त्योहार की थाली में मिठास का रस घोल देगी। 

एगलेस चॉकलेट कुकीज रेसिपी

त्योहार के समय अधिकतर लोग एगलेस रेसिपी को बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप चॉकलेट कुकीज की रेसिपी बिना अंडे के बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

सामग्री

बटर- 1/2 कप

गुड़ पाउडर- 1 कप

दूध- 3 टेबल स्पून

गेहूं का आटा- 1, 1/2 कप

बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच

वैनिला एसेंस- 1/2 चम्मच

डार्क चॉकलेट चिप्स- 3/4 कप

विधि

- इसे बनाने के लिए एक बाउल में बटर और गुड़ के पाउडर को एक साथ मिलाएं।

- जब पूरा मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए, तो इसमें दूध और तेल मिक्स करें।

-इसके बाद एक छन्नी की मदद से गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा और नमक स्वादानुसार मिलाएं।

- सारे मिश्रण को अच्छी तरह से घोलने के बाद इसमें वनीला एसेंस और डार्क चॉकलेट को भी मिला दें।

- कुकीज का आकार देने के लिए सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर फोल्ड करें।

- जब सारा आटा अच्छी तरह से मिक्स करके हो जाए, तो तकरीबन 30 से 40 मिनट के लिए आटे को ढक करके के एक तरफ रख दें।

- इसके बाद एक टिन के बर्तन में बटर पेपर लगाएं।

- बेक करने से पहले सारे कूकीज को चपटा करके बेकिंग ट्रे पर अच्छी तरह से फैला लें।

- ध्यान दें कि गेहूं के आटे के कारण कूकीज अधिक फूल नहीं पाएगी।

- अपने ओवन को 180 सेल्सियस पर प्रीहिट करें।

- अब अपनी कुकीज को 12 मिनट के लिए अच्छी तरह से बेक होने दें।

- आप अपनी कुकीज के ठंडा होने के बाद इस टेस्टी कुकीज का मजा लें। 

- आप अपनी सेहत से भरी हुई चॉकलेट कुकीज का आनंद उठा सकती हैं।

चोको चिप कुकीज

आप सिर्फ कुछ सामग्री के साथ भी क्रंची चोको चिप कुकीज को बना सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे।

सामग्री

मैदा- 2 कप

चीनी- 1/2 कप

कोकोआ पाउडर- एक चम्मच

डार्क चॅाकलेट- 100 ग्राम

अंडा- 1

दूध- 3 चम्मच

बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

विधि

- इस कुकीज को बनाना बेहद ही आसान है।

- सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि सामग्री ऊपर दिए गए माप के आधार पर ही लेकर आएं। 

- अगर आप यह कुकीज ज्यादा लोगों के लिए बना रही हैं, तो आप इसका माप बढ़ा सकती हैं।

- जैसे 2 कप मैदा की जगह 4 कप मैदा कर लें।

- बाकी की सामग्री का अनुपात भी दोगुना कर दें।

- इसे बनाने के लिए सारी सामग्री को मिलाकर हल्के हाथ से आटा गूंद लें।

- मिले हुए आटे में एक कप चॉकलेट चिप्स भी शामिल करें।

- अपने पसंद के हिसाब से साइज देने के बाद कुकीज को माइक्रो वेव कर दें।

- तैयार है, आपकी झटपट बनने वाली स्वाद से भरी हुई कुकीज

बिना बेकिंग की चॉकलेट कुकीज

बिना बेकिंग के भी आप आसानी से चॉकलेट कुकीज को बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस चॉकलेट कुकीज को बना सकती हैं।

सामग्री

मारी बिस्किट- 1 पैकेट

कोको पाउडर- 4 चम्मच

शक्कर पाउडर- 1 कटोरी 

पिघला मक्खन- 1 कटोरी

दूध- 4 चम्मच

पिछली हुई डार्क चॉकलेट- 1/2 कटोरी

चॉकलेट क्यूब- 2 छोटी कटोरी  

विधि

- इस कुकीज को बनाना बेहद ही आसान है।

- यह ध्यान रखें कि आप बिना बेक किए इस कुकीज को बना रही हैं।

- इसके लिए आप सबसे पहले बिस्किट को ब्लेंडर में डाल कर चूरा कर लें।

- आप इन सारे बिस्किट को बेलन से कूटकर भी चूरा कर सकती हैं।

- इस बिस्कुट को एक पैन में निकालकर ऊपर से कोको पाउडर और शक्कर मिलाएं।

- सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाने के बाद मक्खन और दूध भी मिलाएं और आटे की तरह मिक्स कर लें।

- जब सारा मिश्रण आटे की तरह बन जाए, तो इसे एक फूड पेपर में रखें।

- एक के बाद एक सारे आटे की लोइयों को गोल आकार दें।

- मेल्टेड चॉकलेट में सारे गोल शेप आकार की कुकीज को अच्छी तरह से डिप करें।

- आपकी बिना बेक वाली चॉकलेट कुकीज तैयार है। 

- आप पार्टी के दौरान भी कम समय में इस स्वाद से भरी कुकीज को बिना बेक किए बना सकती हैं।

ओट मिल चॉकलेट चिप्स कुकीज

ओट मिल चॉकलेट चिप्स कुकीज को बनाना बेहद आसान है, इस डिश के जरिए आप स्वाद और सेहत दोनों को लेकर संतुष्ठ रह सकते हैं। इस कुकीज में ओट मिल का अनुपात मैदे के मुकाबले अधिक होगा। आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

गेहूं का आटा- 1/2 कप

रोल्ड ओट्स- 1 कप

बेकिंग पाउडर- 1 टेबलस्पून

शहद- 1/3 कप

बटर- 4 चम्मच

वनीला एसेंस- 1 टेबल स्पून

अंडा- 1

चॉकलेट चिप्स- 1/3 कप

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा, ओट्स, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छी तरह से एक साथ मिलाएं।

- इसके बाद दूसरे बर्तन में शहद, बटन, अंडा, वेनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

- इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।

- अगला स्टेप यह करें कि सारे घोल को ओट्स वाले बर्तन में मिक्स करें। 

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें चॉकलेट चिप्स डालकर मिला दें।

- अब इस पूरे मिश्रण को छोटे-छोटे बिस्किट आकार में बनाकर ओवन में 16 मिनट के लिए पकने दें।

- पकने के बाद जब कुकीज ठंडा हो जाए, तो आप इसे चाय, कॉफी के साथ सेवन कर सकती हैं।

वनीला चोको चिप्स कुकीज

बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आप आसानी से वनीला चोको चिप्स कुकीज बना सकती है। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कि इसकी पूरी रेसिपी। 

सामग्री

मैदा- 1 कप

चीनी- 6 चम्मच

पिघला हुआ मक्खन- 5 बड़े चम्मच 

चोको चिप्स- 3 चम्मच

बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच

बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच

दूध- 1 बड़ा चम्मच

वनीला एसेंस- 1/2 चम्मच

विधि

- सबसे पहले मैदा और पिघले हुए मक्खन को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं।

- इसके बाद एक के बाद एख करके सारी सामग्री को इस मिश्रण में मिलाते जाएं।

- ध्यान रखें कि जैसे-जैसे आप सारी सामग्री को मिलायेंगी इसके साथ ही चम्मच से मिश्रण को चलाती रहें।

- इस पूरे मिश्रण को आटे की तरह बना लें।

- इसके बाद बेलन की सहायता से आटे की बड़ी लोई को रोटी के आकार में बेलें।

- इसके बाद अपने पसंद के आकार में इसे शेपर की मदद से काट लें।

- एक प्लेट लें और उस पर बेक सेफ पेपर फैलाकर सारी कुकीज को सजा लें।

- 15 मिनट के लिए इसे बेक करें।

- आप इस स्वादिष्ट कुकीज का सेवन चाय या कॉफी के साथ छोटी भूख लगने पर भी कर सकती हैं। 

चॉकलेट कुकीज बनाते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

- आप घर पर चॉकलेट कुकीज बनाकर उसे कई दिनों के लिए स्टोर कर सकती हैं। आपको बस इन कुकीज को बनाने के बाद उन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में रखना है। इससे आपकी कुकीज फ्रेश रहेंगी।

-फ्रीजर में आप चॉकलेट कुकीज को 7 से 8 महीने तक स्टोर कर सकती हैं।

-यह भी याद रखें कि कुकीज को स्टोर करने के लिए आप उन्हें सील करने से पहले किसी भी प्रकार के ब्रेड का आधा टुकड़ा डाल लें। ब्रेड कुकीज की नमी सोख लेती है, इससे कुकीज अधिक समय तक ताजा रहते हैं. 

- अगर आपकी कुकीज को आकार देते वक्त आटा गीला हो गया है, तो आप 2 चम्मच मैदे का आटा उसमें मिला सकती हैं। इससे आपकी कुकीज, अच्छी तरह से सेट हो जाएगी।

- बिना रेफ्रिजरेटर के आप 2 से 3 सप्ताह के लिए दो महीने तक किसी भी प्रकार की कुकीज को स्टोर करके रख सकती हैं।

- यह भी याद रखें कि कुकीज बनाते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। आराम से कुकीज बनाने की विधि के सारे स्टेप को फॉलो करते हुए बनाएं। 




















शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle