img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

Navratri Special : दुर्गा पूजा के ये हैं खास 5 व्यंजन

टीम Her Circle |  अक्टूबर 10, 2024

दुर्गा पूजा का इंतजार हर किसी को होता है और हो भी क्यों न, इस पूजा में लोग भक्तिमय तो रहते ही हैं, साथ ही खान-पान का भी पूरा इंतजाम होता है, तरह-तरह के पकवान बनाये जाते हैं। ऐसे में आइए जानें, कौन-कौन से व्यंजन हैं, जो आप दुर्गा पूजा में आसानी से बना सकती हैं। 

बंगाली खिचड़ी 

बंगाली खिचड़ी एक बेहद स्वादिष्ट खिचड़ी होती है, जो आप लोग खाना बेहद पसंद करेंगी। इसे बनाना आसान है, इसे बंगाली खिचुड़ी भी बोला जाता है। इसे भोगर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है, इसे मूंग दाल, चावल और कई तरह के मसालों के उपयोग से इसे बनाया जाता है। इसकी खास बात यह होती है कि इसे गोविंदभोग चावल से बनाया जाता है और इसके छोटे-छोटे खुशबूदार चावल होते हैं, इसे खिचड़ी को देवी दुर्गा को भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। इसे शुद्ध घी में और खासतौर से मूंग दाल के साथ बनाया जाता है, इसे बनाने के लिए धैर्य की जरूरत होती है, इसे अगर मिट्टी के बर्तन में बनाये जाएं, तो इसका स्वाद और अधिक टेस्टी लगता है। इसे लोग अमूमन अष्टमी और नवमी के दिन अधिक पकाए और भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। 

लूची-छोलेर दाल 

दुर्गा पूजा के दौरान सबसे अच्छी तरह से बनने वाले दालों में से एक है, छोलेर दाल और उसके साथ टेस्टी लूची का मजा खास रहता है, नारियल के टुकड़ों से भरपूर छोलेर दाल होता है। यह चना दाल थोड़ी-थोड़ी मीठी भी लगती है। इसे बंगाली दाल कह कर भी पुकारते हैं और इसके साथ मैदे की पतली वाली लूची होती है। इस दाल में लहसुन या प्याज नहीं डाले जाते हैं। 

बेगुनी 

दुर्गा पूजा में विशेष कर बेगुनी पकाई जाती है, यह काफी हेल्दी और टेस्टी लगता है खाने में, इसे बैंगन से बनाया जाता है, बैंगन को पकौड़ी के आकार में काट कर, फिर उसमें हल्दी, नमक, बेसन का पेस्ट और हल्दी-सेंधा नमक लगा कर बनाया जाता है और इसे शुद्ध तेल में छान लिया जाता है। यह खाने में काफी टेस्टी लगता है, इसका टेस्ट काफी कुरकुरा होता है। 

लैब्रा 

लैब्रा काफी टेस्टी मिश्रित सब्जी होती हैं, जिसे देवी दुर्गा को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है, इसे सरसों के तेल में पांच फौरन डाल कर बनाया जाता है। इसमें हर तरह की सब्जी डाल कर बना सकती हैं, इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है। इसमें भी कोई मसाला नहीं डाला जाता है, इसमें लहसुन प्याज भी नहीं डाला जाता है। 

नोलन गुरेर संदेश 

नोलन गुरेर संदेश एक क्लासिक बंगाली मिठाई रेसिपी है, जो बंगालियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह एक ऐसा संदेश है,जो दूध गुड़ का मिश्रण है, जो बेहद टेस्टी होता है, यह बंगाल के मंदिरों और पूजा पंडाओं में नियमित रूप से भगवन को चढ़ाया जाता है। यह खोया से बनता है और दुर्गा पूजा में काफी पसंद करके खाया जाता है। 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle