img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

क्रिसमस पर बनाएं ये 3 टेस्टी और आसान केक

टीम Her Circle |  दिसंबर 22, 2023

माहौल क्रिसमस का हो और केक की बात न हो, ये कैसे हो सकता है, आइए जान लेते हैं कुछ खास केक की खास रेसिपी। 

कैंडी केन केक 

कैंडी केक काफी कलरफुल दिखता है, इसलिए आप इसे बड़े प्यार से बनाएंगी, तो बेहद प्यार से खुद भी इसके लुत्फ उठाएंगी और लोग भी इसके लुत्फ लेंगे। आइए जानें इसकी रेसिपी। 

सामग्री 

खाने के तेल का स्प्रे : आवश्यकता अनुसार 

चॉकलेट केक मिक्स : आवश्यकता अनुसार 

पुदीना अर्क : 1 चम्मच

नमकीन मक्खन, कमरे के तापमान पर : 3 सी

चीनी : 3 पौंड पिसी हुई

वेनीला एसेंस 

दूध : 1/2 से 3/4 कप

सजावट के लिए मिश्रित पेपरमिंट कैंडीज, मिनी कैंडी केन और पेपरमिंट लॉलीपॉप। 

बनाने की विधि 

सबसे पहले आपको ओवन को 350°F पर पहले से गरम कर लेना है। दरअसल, फिर आपको गोल केक पैन को कुकिंग स्प्रे से कोट करना है। फिर निर्देशानुसार आपको केक का मिश्रण तैयार करना है, इसके बाद पुदीना अर्क (पेपरमिंट एक्सट्रेक्ट) मिलाएं। फिर बैटर को केक पैन के बीच बांट लें। अब आपको इसे बेक करना है । फिर इसे पैन में 15 मिनट तक ठंडा होने देना है। अब इसकी फ्रॉस्टिंग बना लें, आपको एक बड़े कटोरे में मक्खन को मिक्सर से मध्यम गति पर चिकना और मलाईदार होने तक लगभग 1 मिनट तक फेंट लेना है। फिर मिक्सर में चीनी के पाउडर को मिश्रित होने तक फेंटना है।  साथ ही साथ अब इसमें वेनिला और ½ कप दूध मिला लेना है। अब फिर से इसे मिक्सर में पीस लें। फिर इसे फेंटें। अब केक की 1 परत को केक स्टैंड या प्लेट में रख लेना है और फिर फ्रॉस्टिंग लगाते जाना है। फिर दूसरी परत भी रखते जाना है। फिर कम से 20 से 30 मिनट तक इसे फ्रिज में रख देना है। अब इसे सजाने के लिए जो भी कैंडीज आपके पास है, उससे सजा लें। 

तिरामिसु केक 

इसे बनाना भी काफी आसान है, आप इसे हर रूप में बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपको बस कुछ टिप्स अपनाने हैं। इटली में तिरामिसु का मतलब होता है कि पिक मी अप मतलब मुझे उठाओ। दरअसल, इसे आप देसी स्टाइल में भी घर में बना सकती हैं। आइए जानते हैं रेसिपी। 

सामग्री 

कॉफी रस्क : 12-15 

कॉफी : 3 छोटे पैकेट

चीनी : 2 चम्मच

पानी : 1 कप

क्रीम : 1 कप

कोको पाउडर : 1 चुटकी 

बनाने की विधि 

सबसे पहले आपको 1 कप पानी गर्म कर लेना है, फिर 2 पैकेट कॉफी और चीनी डाल कर अच्छे से गरम कर लेना है। फिर इस पानी को ठंडा होने देना है। अब इसके बाद चिल्ड क्रीम को व्हिस्कर से फेंट लेना है, जब तक कि ये क्रीम अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाए, इसके बाद इसमें अच्छे से कोको पाउडर मिलाकर फेंट लेना है। फिर अब कॉफी के पानी में 4 रस्क को डिप करना है और उसे प्लेट में रखना है। फिर अब इन डिप रस्क पर एक लेयर व्हिप्ड क्रीम लगा लेना है, फिर इस रस्क को कॉफी के पानी में डिप कर क्रीम के ऊपर रख कर फिर से क्रीम की लेयर लगा लेना है।  फिर 4 रस्क डिप कर क्रीम के ऊपर रख लेना है। फिर जो फेंटे हुए क्रीम है, उससे  रस्क को ऊपर और चारों तरफ से अच्छी तरह कवर कर देना है। फिर इस केक को 15मिनिट फ्रिज में रख लेना है, इसके बाद इसे निकालें और फिर एक पैकेट कॉफी पाउडर को छन्नी में डाल कर केक के ऊपर स्प्रिंकल करें। 

तैयार है ये। 

क्रिसमस केक 

क्रिसमस पर अच्छे और टेस्टी केक बनाना आसान है, जान लीजिए रेसिपी। 

सामग्री 

अंडे की जर्दी : 12 

बेकिंग पाउडर : 1 टेबल स्पून 

बादाम पाउडर : 200 ग्राम

ब्लैक जैक : 2 टेबल स्पून 

सफेद भाग : 2 अंडे का

मक्खन : 250 ग्राम 

आटा : 320 ग्राम

सूजी : 150 ग्राम

चीनी : 400 ग्राम

बनाने की विधि

आपको सूजी और मक्खन मिलाकर 3 घंटे के लिए भिगो देना है। इस दौरान आपको बाकी की तैयारी करनी है, आपको क्रीम बटर और चीनी लेना है, फिर इसमें सूजी के मिश्रण को डालना है। फिर ब्लैक जैक (पिघला हुआ) में इसको डाल देना है, फिर अंडे की जर्दी डालना है और फिर सारी सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिला लेना है और फिर अंडे की सफेदी को नरम पीक तक फेंटे लेना है। अब इस बैटर में फल डालना है और फिर  अंत में, व्हीप्ड अंडे का सफेद में मोड़ देना है। फिर बैटर को सांचे में डाल देना है। 155 सेलसियस पर 40 मिनट के लिए बेक कर लेना है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle