img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
खानपान

ग्लूटन फ्री स्नैक्स, जो हेल्दी भी हैं और टेस्टी भी, जानिए इनकी रेसिपी

शिखा शर्मा |  अगस्त 06, 2023

बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें गेहूं या गुलटेन से एलर्जी होती है और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने स्वास्थ्य के कारण हेल्दी ऑप्शन ‘ग्लूटन फ्री’ खानों को चुन लेते हैं। अब सवाल यह होता है कि ग्लूटेन फ्री स्नैक्स बनाएं कैसे? आपको बता दें यह बहुत ही आसान है और आप इसे रोजाना अपनी डायट में शामिल कर सकती हैं।

अगर हम आपसे कहें कि ग्लूटेन-फ्री खाने से आप अभी भी उन सभी स्वादों और बनावटों का स्वाद ले सकती हैं जो आप अन्य टेस्टी डिशेज में लेती हैं, तो? आप दुकानों में उपलब्ध कुछ ग्लूटेन-फ्री स्नैक्स आसानी से पा सकती हैं लेकिन, सच यह है कि उनमें काफी कैलोरी या शुगर लेवल ज्यादा होता है। पैक हुए खाने पर निर्भर रहने के बजाय, अगर आप ये खुद बनाएंगी, तो यह आपके लिए हेल्दी भी होगा। यहां जानिए कैसे होममेड ग्लूटेन-फ्री स्नैक्स भी बन सकता है टेस्टी।

फल, चॉकलेट और मूंगफली के साथ पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न एक ऐसा अनाज है, जो कि फाइबर का अच्छा स्रोत है और यह आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ भी रखता है। हल्के नाश्ते के लिए पॉपकॉर्न पर पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के स्रोत के लिए मूंगफली को शामिल करें। ये सभी सामग्रियां ग्लूटेन-फ्री हैं।

खीरा-हमस सैंडविच

हमस एक डिप है, जिसे पिसे हुए छोले और तिल के साथ बनाया जाता है। यह पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर होता है। सैंडविच बनाने के लिए, खीरे के गोलाकार स्लाइस पर हमस की मोटी लेयर लगाएं और इसपर फिर खीरे की स्लाइस रख दें। अगर आप ब्रेड ही पसंद करती हैं तो खीरे और हमस को ग्लूटन फ्री ब्रेड के साथ भी खा सकती हैं। हां, यह आपको बाजार से लानी होगी।

बीन्स और जैतून के तेल के साथ टोस्ट

प्रोटीन से भरपूर स्नैक बनाने के लिए बीन्स को गर्म करके टोस्ट पर फैला दें। इस पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, थोड़ा नमक और काली मिर्च छिड़कें। टॉपिंग के लिए ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सच है कि ग्लूटन फ्री ब्रेड बहुत जल्दी सूख जाते हैं, लेकिन आप उन्हें टोस्ट करके अधिक स्वादिष्ट बना सकती हैं।

ग्रेनोला के साथ दही परफेट

इस स्नैक को बनाने के लिए आपके पसंदीदा फलों को दही में मिलाएं। फिर इसमें ग्लूटन फ्री ग्रेनोला, काजू, बादाम और किशमिश मिलाएं। योगर्ट्स में जो जीवाणु होते हैं, वे लैक्टोज को कम करके पाचनशक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं। तो अगर आप दूध को अच्छी तरह से नहीं पचा पाती हैं, तो भी आप योगर्ट्स को पचा पाएंगी।

एवोकाडो के साथ ब्लैक बीन सलाद

एवोकाडो अपने रिच और हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है। इसके हाई फाइबर आपके पेट के स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। एक एवोकाडो का आधा हिस्सा कुछ काली बीन्स के साथ मिलाएं। प्याज, सीताफल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च के साथ इसे मिलाएं और हेल्दी नाश्ते का आनंद लें।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle