img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / साहित्य / किताब-घर

आपके जीवन में ये 5 किताबें बरसायेंगी ज्ञान और व्यक्तिगत विकास का धन

टीम Her Circle |  जुलाई 04, 2024

धनतेरस के इस खास मौके पर हम उन सभी किताबों के बारे में बात कर रहे हैं, जो किताबें हमारे घर की अलमारी के साथ हमारे जीवन के कोने में भी व्यक्तिगत विकास और ज्ञान का धन बरसाती हैं। यह पांच किताबें विश्व की सबसे लोकप्रिय किताबें भी मानी जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उन किताबों के नाम और संक्षिप्त जानकारी 

थिंक एंड ग्रो रिच

इस किताब के बारे में आपने काफी सुना होगा, लेकिन इस बार इस किताब को जरूर पढ़िए। यह किताब ऐसी है कि आप इसे एक नहीं बल्कि कई बार पढ़ सकते हैं। अपने ज्ञान के कारण यह किताब पुरानी नहीं दिखाई पड़ती है। यह पुस्तक कई ऐसे लोगों का उदाहरण पेश करती है, जिन्होंने अपने जीवन में धन की कमाई की है। इस पुस्तक के जरिए कई सारी आसान तकनीकें सीखी जा सकती हैं, इससे आपको धन-संपत्ति को सही तरीके से प्राप्त करके के लिए व्यक्तिगत प्रेरणा मिलती है। इस धनतेरस यह किताब को आप अपने बुक के कलेक्शन में जरूर शामिल करें और पढ़ें भी।

जीरो टू वन

शून्य से एक की तरफ बढ़ना जीरो टू वन की परिभाषा रही है। इस किताब में बिजनेस और निजी बढ़त को लेकर ग्रोथ बताई गई है। यह किताब एक दृष्टिकोण देता है, बिजनेस और स्टार्टअप को लेकर। यह किताब उन सभी के लिए है, जो बिजनेस या फिर स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप बिजनेस नहीं भी करना चाहते हैं, तो भी जीरो टू वन किताब आपके करियर को सही दिशा प्रदान करेगी। इसलिए इस किताब को भी अपने बुक कलेक्शन में जरूर शामिल करें। यह एक नॉन फिक्शन किताब है। यह किताब आपको सॉलिड आइडिया सोचने पर मजबूर करती है। यह किताब बताती है कि ओरिजनल आइडियाआपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

द अल्केमिस्ट

पाउलो कोएल्हो की किताब ‘द अल्केमिस्ट’ पुरानी, लेकिन सदाबहार किताब है। यह किताब एक तरह से क्लासिक उपन्यास है, जो कि सैंटियागो नाम के एक लड़के के बार-बार सपने देखने और पिरामिड की तलाश की यात्रा से जुड़ी हुई है। यह पुस्तक एक सफर है, जो कि पाठकों को प्रेरित और उत्साहित करती है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो अलकेमिस्ट एक आम लेकिन खास किताब है, क्योंकि यह कई सारे प्रेरणादायक उदाहरणों के साथ बनी हुई एक किताब। यह किताब एक सपने के सच होने का लाजवाब सफर दिखाती है।

बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी

इस किताब में धन के सिद्धांतों को बहुत ही सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया है। यह सिद्धांत सदाबहार हैं, जिसे कभी भी आप अपने जीवन में अपना सकते हैं। इस किताब में बेबीलोन के सबसे अमीर आदमी के जीवन की समरी है। इस किताब में दिखाया गया है कि कैसे अमीर अपनी दौलत को जरूरतमंदों में और गरीबों में दान कर देता है। साथ ही खुद के ऊपर भी काफी खर्च करता है, लेकिन उसकी संपत्ति घटने की बजाय लगातार बढ़ती रहती है। साथ ही इसमें कई सारे नियम भी बताए गए हैं, जो कि पूरी किताब को दिलचस्प बनाता है।

द वन मिनट मैनेजर

यह किताब केन ब्लैंचर्ड और स्पेंसर जॉनसन की एक किताब है। इसमें तीन तकनीकों का वर्णन रोचक तरीके से किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल एक मिनट की सोच पर आगे बढ़ने की जरूरत है और जीवन प्रभावी तरीके से आगे बढ़ेगा, जैसे किसी भी काम के लिए एक मिनट का लक्ष्य तय करना, एक मिनट की प्रशंसा पर विचार करना। यह किताब सिखाती है कि लोगों को यह बताना जरूरी है कि आप उनसे क्या चाहते हैं, साथ ही साथ उस पर प्रतिक्रिया देना भी जरूरी है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle