img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / साहित्य / किताब-घर

बच्चों को कम उम्र में ही लगाएं ये अच्छी आदत, पढ़ाएं ये किताबें

टीम Her Circle |  फ़रवरी 22, 2024

हम अमूमन यह बात करते हैं कि बच्चों में हमने कभी पढ़ने लिखने की कला नहीं दी, लेकिन अगर आप बचपन से उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे और उनके हाथों में किताबें देंगी, तभी तो उनमें पढ़ने की कला आएगी। आइए जानते हैं विस्तार से। 

अमर चित्र कथा 

अमर चित्र कथा सन 1967 से भारत के पाठकों के लिए मनोरंजन का साधन बनी हुई हैं। इस कथा की खास बात यह है कि यह सिर्फ मनोरंजन से भरपूर नहीं है, बल्कि मनोरंजन करने के साथ-साथ इसमें नैतिकता की बातें भी शामिल हैं। इन कथाओं में आपको चित्र के साथ कथा और कहानियां पढ़ने का मौका मिलता है। इसे शुरुआत करने का मुख्य श्रेय जाता है अनंत पई को। अमर चित्र कथा की मुख्य आधार की बात करें, तो लोक कथाएं, इतिहास, पौराणिक कथाएं और महान हस्तियों की जीवनी मुख्य रूप से शामिल होती हैं और एक खास बता यह है कि बेहद आसान तरीके से बच्चों तक बातें कही जाती है। इस कथा के बारे में अगर कहें तो इनका अनुवाद 20 भारतीय और 10 विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

पंचतंत्र की कहानियां 

पंचतंत्र की कहानियां बेहद रोचक होती हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना ही चाहिए। पंचतंत्र की कहानियों की यही खास बात है कि वह बच्चों को नैतिक रूप से सीख देती है। पंचतंत्र नीति, कथा और कहानियों का संग्रह है जिसके रचयिता मशहूर भारतीय आचार्य विष्णु शर्मा है। पंचतंत्र की कहानी के पीछे कोई न कोई शिक्षा या मूल जरूर छिपा होता है, जो हमें सीख देती है। इसलिए बच्चों को इसे जरूर पढ़ाना चाहिए। 

उपनिषद की कहानियां 

उपनिषद की कहानियां ज्ञान बढ़ाती हैं। दरअसल, वेदों का सार है उपनिषद और इसका सार है गीता। उपनिषद वेदों के अंतिम भाग हैं और इन्हें वेदांत कहते हैं, उपनिषदों में भी कई रोचक और शिक्षाप्रद कहानियां हैं, जिनका संबंध हमारे जीवन से हैं। उपनिषद लगभग 1000 से भी अधिक हैं और इनमें से भी 108 सबसे खास हैं। उपनिषदों की कथाएं अनादि काल से हमारे ज्ञान का स्रोत हैं। 

रीडर डाइजेट 

रीडर डाइजेट एक खास ऐसी किताब है, जिन्हें हर बच्चे को पढ़ाने की आदत कम उम्र से ही डाल देनी चाहिए। यह बेहद जरूरी है कि रीडर डाइजेट आप खुद भी पढ़ें और अपने बच्चों को भी पढ़ने की आदत डालें, इससे कम उम्र से ही उनमें ज्ञान का संचार होगा और रीडर डाइजेट की यह भी खूबी होती है कि इसमें काफी कुछ होता है, जिसे आपको अपनी जिंदगी में जरूर पढ़ना चाहिए, बच्चे के मानसिक विकास में भी यह किताब मदद करती है। 

रस्किन बांड की किताबें

रस्किन बांड की किताबें भी बच्चों को ढूंढ- ढूंढ कर पढ़वानी चाहिए। बच्चों के लिए उनसे अच्छी किताबें शायद कोई और लेखक लिख पाते हैं। इन किताबों की कहानियां पढ़ कर बच्चे और अधिक आगे बढ़ कर काम करने के बारे में सोचेंगे और अधिक पढ़ने में उनकी दिलचस्पी बढ़ेगी, इसलिए रस्किन बांड की किताबें पढ़नी चाहिए।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle