गर्मी के मौसम में बैग्स तो स्टाइलिश ही चाहिए
गर्मी के मौसम में हर तरह के बैग आप घंटों अपने पास नहीं रख सकती हैं, क्योंकि पसीने की वजह से आपको दिक्कत हो सकती है, ऐसे में आपके पास छोटे कौन-कौन से बैग हों, आइए जान लेते हैं।
स्लिंग क्रॉसबॉडी बैग्स

स्लिंग क्रॉसबोडी बैग्स कमाल के लगते हैं, जिन्हें आप किसी भी रूप में अपने साथ रख सकती हैं, यह छोटे ट्रिप्स के लिए काफी अच्छे दिखेंगे, साथ ही आप इन्हें पार्टी वेयर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। स्लिंग क्रॉसबॉडी बैग्स के कई सारे अच्छे स्टाइल आ चुके हैं, सो आप इन्हें गर्मी के महीने में अपने कम्फर्ट के अनुसार जरूर इस्तेमाल कर सकती हैं।
बोहो बैग
बोहो बैग ऐसे होते हैं, जो काफी अच्छे दिखते हैं, जिन्हें आपको अपने पास रखने ही चाहिए। बोहो बैग की यह खासियत होती है कि ये जिस मटेरियल से बने होते हैं, वे दिखने में काफी अच्छे होते हैं। शानदार दिखते हैं। गर्मी में जरूरत से ज्यादा सामान रखना भी जरूरी नहीं है। ऐसे में आपको यही कोशिश करनी चाहिए कि एक बोहो बैग आपके पास हों, जिसमें आपको छोटी जरूरत के सामान रखें, फिर इन्हें आप आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।
बैरल बैग

बैरल बैग भी बैग के रूप में काफी अच्छे लगते हैं और काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किये जाते हैं। गर्मी के मौसम में इन छोटे बैग्स को आसानी से रखा जा सकता है और ये काफी महंगे भी नहीं आते हैं। बजट में ही होते हैं। बैरल बैग अपने कॉम्पैक्ट लुक के कारण भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसके आकार अच्छे दिखते हैं। कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ इसे बड़े बैग के साथ भी रखा जा सकता है। ये सिलेंड्रिकल आकार में अधिक दिखते हैं। यह सिम्पल, मिनिमिलिस्ट होने के साथ-साथ काफी डैसिंग लुक में भी नजर आते हैं।
सी क्रिएचर्स
सी क्रिएचर्स वाले बैग्स काफी अच्छे लगते हैं और आजकल काफी ट्रेंड में आ चुके हैं। ये बैग्स आकार में किसी सी क्रिएचर्स वाले आकार में ही होते हैं और काफी सुंदर और यूनिक से ही नजर आते हैं। इसलिए भी वेस्टर्न और ट्रेडिशनल अटायर में इसकी डिमांड बढ़ चुकी है, जिन्हें खरीदना हर कोई पसंद कर रहा है। ये काफी बजट फ्रेंडली हैं।
क्रोसे बैग्स

गर्मी के दिनों के लिए क्रोसे बैग्स की भी डिमांड बढ़ी हुई है। यह आपकी त्वचा में जब टच होते हैं, तो किसी भी तरह से आपकी त्वचा में रैशेज नहीं आते हैं। इसलिए इस तरह के क्रोसे बैग्स आप अपने पास रख सकती हैं या पहन सकती हैं। क्रोसे बैग्स के डिजाइन भी कई रूपों में उपलब्ध होते हैं। आप इन्हें काफी अच्छे अंदाज में अपने पास रखा जा सकता है।