Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. फैशन
  6. /
  7. ट्रेंड्स

‘मोजरी’ की तिजोरी में छुपे हैं पैरों की खूबसूरती के राज, फेस्टिव आउटफिट्स के साथ मैचिंग करके तो देखिए

अनुप्रिया वर्मा|Jul 02, 2023
‘मोजरी’ की तिजोरी में छुपे हैं पैरों की खूबसूरती के राज, फेस्टिव आउटफिट्स के साथ मैचिंग करके तो देखिए

पर्व और त्यौहार का मौसम हो, माहौल हो और ऐसे में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के मुस्कुराने का ही दिन होता है, क्योंकि हर दिन रंगों की पसंद और प्राथमिकता के लिहाज से एक-एक करके सारे आउटफिट्स स्टाइलिंग की जाती है। उनके साथ स्टाइलिंग नेकलेस और मेकअप सबकी तैयारी हो ही गई हो। लेकिन इन सबके बीच अपने फुटवियर पर हम ध्यान नहीं देते, जबकि फेस्टिव माहौल में अपनी मोजरी को पेयर अप कर सकती हैं। और इसके लिए आप चार जोड़ी मोजरी लेने की जरूरत नहीं है, एक ही मोजरी को अलग-अलग अंदाज में अलग-अलग आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। आइए जानें, विस्तार से।

साड़ी के साथ मोजरी दिखेगी प्यारी

मोजरी इंडियन आउटफिट पर सबसे खूब फब्ती है। खासतौर से साड़ियों के साथ अगर मोजरी पहनी जाए, तो आपका पूरा लुक शानदार नजर आता है। अगर ऑर्गेंजा साड़ियां हों, सिफॉन यार जॉर्जेट की साड़ियां हों, उन पर मोजरी बेहद खूबसूरत अंदाज में जंचती हैं। मिरर वर्क वाली मोजरी इन पर सबसे बेस्ट नजर आती है।

अनारकली के साथ मोजरी दिखेगी स्टाइलिश

फेस्टिव सीजन में अनारकली सूट को स्टाइल करना भी खूब अच्छा लगता है। ऐसे में चाहे किसी भी तरह अनारकली हो, उस पर हर तरह की मोजरी अच्छी लगेगी। साथ ही तस्वीरें लेते हुए आप अपने पैरों के भी पोज देते हुए अपनी मोजरी को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

लहंगे के साथ मोजरी के क्या कहने

इन दिनों, यह जरूरी नहीं है कि केवल शादी-फंक्शन में ही लड़कियां लहंगे पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि आज कल हल्के लहंगे भी काफी पसंद किये जाते हैं। यह लहंगे महंगे भी नहीं होते हैं और इसे कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, इन पर मोजरी काफी अच्छी लगती है। खासतौर से कॉटन मटेरियल वाली मोजरी अच्छी लगती है।

सलवार सूट के साथ मोजरी क्या कमाल की जोड़ी है

इन दिनों खासतौर से चिकनकारी सलवार सूट और कुर्ते के साथ जम कर मोजरी पहनी जा रही है और चूड़ीदार पायजामे के साथ तो यह और अधिक जंचते हैं। लखनवी वर्क वाले कपड़ों के साथ मोजरी कमाल की लगती है।

फ्यूजन लुक के साथ मोजरी लगाएंगी चार चांद

फ्यूजन लुक भी इन दिनों लड़कियां खूब पहन रही हैं, फिर चाहे वे क्रॉप टॉप हो, शर्ट हो या उसके साथ स्कर्ट हो, लड़कियां ऐसे कपड़ों के साथ भी मोजरी खूब पहनना पसंद करती हैं और यह बेहतरीन भी लगती है।

मोजरी की हैं इतनी वेरायटी, गिनते-गिनते थक जाएंगी

राजस्थानी मोजरी इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। राजस्थानी मोजरी में एम्ब्रोडरी वर्क काफी होती है। एथेनिक कपड़ों के साथ यह खूब जमती है। इनके अलावा, रंग-बिरंगी मोजरी भी हर तरह के एथिनिक कपड़ों पर अच्छी लगती हैं। इनमें रंग-बिरंगी मोजरी में रंग-बिरंगे टैसल लगे होते हैं और बेहद पसंद किये जाते हैं। ये मोजरी कॉटन ड्रेसेज के साथ काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा सिंथेटिक मोजरी भी इन दिनों ट्रेंड में हैं।

कहां से ले सकती हैं मोजरी

अमृतसर, जयपुर, जोधपुर और गुजरात जैसी जगहों पर मोजरी खूब अच्छी क्वालिटी की मिलती हैं, जिन्हें आप कभी भी किसी भी कपड़ों के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

मोजरी खरीदते हुए इन बातों का रखें ख्याल

जरूरत से ज्यादा महंगी मोजरी लेने से पहले कई बार सोचें, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि यह मोजरी रखे-रखे खराब होने लगती हैं और फिर बाद में आपको बुरा महसूस होगा, बेहतर है कि कम रेंज की मोजरी मिलें। इसके अलावा, ऑनलाइन मोजरी लेने से पहले अपने पैरों के साइज को अच्छे से समझ लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो, क्योंकि मोजरी अगर सही नाप की नहीं होगी, तो कई बार पैरों में काटने भी लगती हैं। साथ ही मोजरी को हमेशा किसी मुलायम कपड़े में लपेट कर मॉइश्चर वाली जगहों से दूर रखें या फिर रद्दी अखबार में रख सकती हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle