क्रिसमस पर होम डेकोर और डिशेज बनाने के चक्कर में शाम की पार्टी के लिए अपनी स्टाइलिश ड्रेस खरीदना नहीं भूलिएगा। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपको क्या पहनना है, तो हम इसमें आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं कि आपके पास पार्टी ड्रेस के क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं। खासतौर से कौन से कलर के कपड़े क्रिसमस की शाम को शानदार बना सकते हैं।
सिल्वर
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/37B2D71F-6BEE-43EC-BDCB-76313D9A7EF8.jpg)
सिल्वर सीक्विन्स क्रिसमस के मौके के हिसाब से एक शानदार चॉइस हो सकती है, सिल्वर कलर में ड्रेस भी काफी अच्छे लगते हैं, क्योंकि माहौल भी खास होता है। यही नहीं, इसके अलावा यह भी खास बात है कि सिल्वर कलर आसानी से मिल जाते हैं, इनके ड्रेस या फिर इनके टॉप भी अच्छे लगते हैं, साथ ही आप इस ड्रेस को बाद में भी किसी पार्टी में पहन सकती हैं।
रेड
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/3ADBB4EE-9FA8-4DF6-ACFE-6617FBA78E81.jpg)
रेड यानी कि लाल रंग तो क्रिसमस का खास रंग माना जाता है, यह माहौल को और खुशनुमा बना देता है, क्रिसमस की थीम के अनुसार रेड कलर की ड्रेस या स्वेटर, नीचे किसी बॉटम के साथ क्रिसमस में काफी अच्छे लगते हैं और साथ ही आगे भी आप किसी ब्रंच पार्टी या नाइट पार्टी में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। वेलवेट रेड ड्रेस, मिनी, मिडी ड्रेसेज भी इस कलर में क्रिसमस के लिए अच्छे लगेंगे।
ग्रीन
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/4EBD7029-CD8F-470F-8861-EC56764FD06E.jpg)
ग्रीन कलर की ड्रेस भी क्रिसमस के मौके के लिए बेस्ट चॉइस होती है, आप सीक्वंस, वेलवेट और सिफोन कपड़ों में भी खास अंदाज देता है। ग्रीन कलर के कपड़े भी थीम के अनुसार अच्छे लगते हैं। तो आज ही एक ड्रेस तो बॉटल ग्रीन कलर की जरूर ले लें।
गोल्डन
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/A3576A46-DAF1-4430-81DD-EC5FD83024B8.jpg)
गोल्डन कलर भी क्रिसमस को खास बनाने वाला कलर है, गोल्डन रंग के गाउन भी क्रिसमस पर अच्छे लगेंगे, लॉन्ग गाउन, स्कर्ट्स या फिर टॉप्स या ऑफ सोल्जर ड्रेसेस भी क्रिसमस की शाम को चार चांद लगा देते हैं। इसलिए आप जरूर यह भी ट्राई करें।
व्हाइट
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/CC607493-9A6F-4E8E-BE2F-9FA82C9BF16E.jpg)
व्हाइट यानी सफेद एक ऐसा कलर है, जिसके साथ कुछ भी ट्यूनिंग करने में आसानी होती है, यूं तो बाकी त्योहारों में लोग व्हाइट पहनना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन क्रिसमस में व्हाइट कलर के कपड़े सभी पसंद करते हैं। व्हाइट को रेड कलर के साथ भी ट्यून कर सकती हैं।
वाइन कलर
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/5396865B-CD1E-43F1-98D2-289D51638412.jpg)
वाइन कलर भी क्रिसमस के शाम की जान होती है, यह क्रिसमस थीम से बिल्कुल मैच खाती है, इसलिए आपको वाइन कलर के ऑप्शन के बारे में भी सोचना चाहिए, यह आपकी शाम के लिए परफेक्ट होती है। वाइन कलर की ड्रेस के साथ हसीं शाम और हाथों में जाम काफी शानदार फ्यूजन होता है।
ब्लैक
![](/hcm/EngageImage/3B732E84-3216-43A8-B088-674EC0CC817B/D/6D3B7F89-5E91-4953-98AF-067F02667E18.jpg)
ब्लैक रंग की ड्रेस ऑल टाइम फेवरेट होती है, ब्लैक रंग की ड्रेस को भी क्रिसमस के मौके के रख सकती हैं, ब्लैक रंग की सीक्विन्स, वेलवेट ड्रेस या स्लीवलेस ड्रेस भी काफी शानदार दिखेगी।