img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
फैशन

बारिश का असली मजा तो स्टाइलिश छाता के साथ आता है

टीम Her Circle |  जून 10, 2024

बारिश शुरू हो चुकी है, ऐसे में आपके लिए ‘मस्ट हेव’ वाली चीजों के रूप में छाता रखने की जरूरत पड़ती ही है, ऐसे में कई बार बिल्कुल सामान्य-सा छाता रखना आपके लिए बोरिंग भी हो सकता है, तो आइए जान लेते हैं कि आपके लिए बोरिंग स्टाइल को कैसे स्टाइलिश फैशन में बदला जा सकता है। आइए जानें विस्तार से। 

ग्राफिक प्रिंट्स 

छातों में ये प्रिंट्स काफी पसंद किये जाते हैं, इसकी वजह यह है कि यह आपके हर लुक के साथ मेल खा जाता है। यह मिनी स्कर्ट्स के लेकर जैकेट्स तक में पसंद किये जाते हैं। एनिमल प्रिंट्स से लेकर पोल्का डॉट्स तक में ये कपड़े पसंद किये जाते हैं। साथ ही चेक्स भी काफी पसंद किये जाते हैं। तो ग्राफिक प्रिंट्स के छाते आप जरूर ले सकती हैं। 

ट्रांसपेरेंट 

अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जो बारिश के मौसम को या यूं कहें कि बारिश की हरेक बूंद को एन्जॉय करती हैं और बारिश के पानी को महसूस भी करना चाहती हैं, तो ट्रांसपेरेंट छाते आपके लिए बेस्ट रहेंगे। ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं और इन्हें कैरी करना भी आसान होता है। यह कई साइज में मिल जाते हैं, इनके साथ कई तरह के कलर्स भी उपलब्ध होते हैं, जो कॉम्बिनेशन के साथ काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप कोट्स पसंद करती हैं, तब भी ट्रांसपेरेंट छाते आपके स्टाइल को अप करेंगे। 

सॉलिड कलर्स 

कलर्स वाले छाते भी बारिश के महीने की जान होते हैं। पॉप अप कलर्स वाले सॉलिड कलर्स आपके छाते की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। ब्लैक और नेवी ब्लू कलर से आपका मन भर गया है और आपको मन ही नहीं हो रहा है कि आप उन छातों का इस्तेमाल करें, तो आपको अपनी जिंदगी में कुछ कलर्स जोड़ने की सख्त जरूरत है। यह आपकी बोरिंग जिंदगी को भी हसीन बनाएगा। रेड, पिंक, नियोन और ऐसे बाकी के कलर्स भी आपके लिए खास होंगे। 

स्ट्रिप्ड डिजाइन 

स्ट्रिप्ड डिजाइन न सिर्फ कपड़ों में, बल्कि छातों में भी काफी स्टाइलिश और एवरग्रीन लगते हैं। व्हाइट के साथ ब्लू स्ट्रिप्ड काफी अच्छे लगते हैं, व्हाइट के साथ रेड भी अच्छे लगते हैं। स्ट्रिप वाले छाते आपके डिजाइनर और आम ड्रेसेज के साथ भी अच्छे लगेंगे। 

रिवर्सेबल अम्ब्रेला

अम्ब्रेला रिवर्सेबल की सबसे खास बात यही होती है कि इसे दोनों तरफ से पहना जा सकता है। डबल लेयर वाले अम्ब्रेला को कैरी करना आसान है। इसके फैब्रिक बहुत स्मूद और कंफर्टेबल होते हैं और बारिश का पानी आसानी से निकल जाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle