img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ट्रेंड्स

मोहे रंग दे रंग हरा ! जानें सावन के पसंदीदा रंग ग्रीन के बारे में

टीम Her Circle |  अगस्त 14, 2024

सावन का महीना है और ऐसे में फैशन की दुनिया में ग्रीन रंग यानी हरे रंग की अपनी उपयोगिता नजर आती है, आइए जानें इस रंग के महत्व को समझें और कैसे इस महीने इसे जीवन में जोड़ सकते हैं, इस बारे में भी जानने का प्रयास करें। 

क्या है हरे रंग की उपयोगिता 

हरा एक महत्वपूर्ण रंग है, जिसे प्रकृति, पौधे और विकास के रंग के साथ जोड़ कर देखा जाता है, साथ ही सावन का जो पर्व है, वह भी प्रकृति का पर्व माना जाता है, इसलिए इस रंग की अहमियत इस वक्त बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप और अधिक गहराई से सोचेंगी, तो खुद महसूस करेंगी कि आपके आस-पास जो भी हरा रंग पहनता है, वह शांत स्वभाव का होता है और हमेशा फ्रेश रहने की कोशिश करता है, साथ ही उसका  मानसिक और शारीरिक स्तर भी अच्छा होता है। इसलिए भी जीवन में हरे रंग को शामिल करने की राय दी जाती है, सिर्फ फैशनेबल दुनिया में ही नहीं।

नयापन लाता है रंग हरा 

हरा रंग नवीनीकरण और आशा का प्रतीक होता है और इसे धन और संपत्ति का रंग भी माना जाता है। इसलिए इसको खास माना जाता है और हरे रंग के कपड़े अधिक पहनने वाले को काफी समृद्ध भी माना जाता है। साथ ही साथ यह स्थिरता और सुरक्षा की भावना को भी दर्शाता है। 

हरे रंग को लेकर मनोविज्ञान

अगर हम मनोविज्ञान की बात करें, तो मनोवैज्ञानिक तौर पर इसे जानना बेहतर होगा, क्योंकि हरा रंग वसंत, पुनर्विकास और आशा का रंग है। साथ ही यह अन्य रंगों में सबसे शांत माना जाता है, इसलिए जो लोग हरा रंग अधिक पहनते हैं, तनाव से दूर रहने में उन्हें मदद मिलती है। साथ ही साथ हरा रंग ब्लड प्रेशर को भी कम करने का काम करता है। फिर यही वजह होती है कि यह रंग के शांत होने के कारण यह अनिद्रा और क्रोध को भी नियंत्रित करता है। दरअसल, हरा रंग इंसान को बेहतर करता है। यह रंग, क्योंकि यह नीले और पीले रंग का संयोजन है, तो इसमें दोनों गुण आते हैं। नीले रंग से शांति और पीले रंग से बुद्धि और ज्ञान प्राप्त होता है। दरअसल, जितना अधिक हरा नीले रंग में जाता है, वह उतना ही अधिक खास होता जाता है और जितना अधिक यह पीले रंग में जाता है, उतना अधिक रूमानियत को दर्शाता है। इसके अलावा, मनोविज्ञान में गहरा हरा रंग धीरज और दृढ़ता का प्रतीक है। 

हरे रंग के बैग 

बात अगर स्टाइलिंग की आती है, तो हरे रंग के बैग स्टाइल में चार चांद लगा देते हैं और कमाल तरीके से काम करते हैं, हरे रंग के बैग्स आपके लगभग हर ड्रेस के साथ मैच कर जाते हैं, इसलिए इन्हें कैरी करना अच्छा लगता है। इसलिए आपको अपने पास एक हरे रंग के हैंड बैग्स रखने ही चाहिए, जिसे रखने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और आपका स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रहे। 

कॉम्बिनेशन हरे रंग के साथ

अगर हम हरे रंग के कॉम्बिनेशन की बात करें, तो हमें इसकी जानकारी होनी ही चाहिए हरा रंग चूंकि किसी भी रंग के साथ नहीं जाता। इसलिए हमें उन रंगों को चुनने पर ध्यान देना चाहिए, जो इसके साथ सबसे अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर गौर करेंगे तो हरे रंग के साथ सबसे अच्छे रंग सफेद, नीला, पीला, लाल और काला जाता है, जिसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर बात ग्रीन यानी हरे और पीले रंगों की करें, तो यह दूसरों को बेहद खुशी और जीवन शक्ति प्रदान करने वाला होता है। दोनों रंग मिलकर एकदम बेहतरीन संयोजन बनाते हैं। यह आपको युवा वाली या यूथनेस की फीलिंग कराते हैं, फिर अगर बात रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन की आये तो दोनों ही कॉम्प्लिमेंट्री कलर्स हैं और दोनों मिल कर एनर्जेटिक वाइब्स लाते हैं और यूनिक और स्टाइलिश लुक बनाते हैं। ब्लू के साथ यह रंग पूरी तरह से ऊर्जा लाता है, साथ ही शक्ति का भी प्रतीक बन जाता है। सफेद और ग्रीन रंग दोस्ताना व्यवहार दर्शाता है इंसान का। वहीं ब्लैक और ग्रीन रंग प्रैक्टिकल कॉम्बिनेशन माना जाता है, इसलिए ऑफिस माहौल में काफी लोकप्रिय होते हैं इस कॉम्बिनेशन के ड्रेसेज। पिंक और ग्रीन का कॉम्बिनेशन इनफॉर्मल मुलाकातों के लिए बेस्ट माना जाता है। ऑरेंज और ग्रीन पॉवर दर्शाता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle