img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
फैशन

गर्मी के मौसम में ये सलवार सूट्स रहेंगे बेस्ट

टीम Her Circle |  अप्रैल 06, 2024

गर्मी के मौसम में आपकी हर बार यही कोशिश होती है कि आप ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें आपको अधिक पसीना नहीं आये और ऐसे में कुर्तियां काफी आरामदायक हो जाती हैं। आइए जानें विस्तार से। 

कॉटन सलवार सूट 

कॉटन के सलवार सूट हमेशा ही काफी अच्छे लगते हैं। गर्मी के दिनों में यह काफी आरामदायक भी दिखते हैं और इनका ख्याल रखना भी काफी अच्छा होता है। सलवार सूट की खास बात यह होती है कि अगर यह कॉटन कपड़ों में होते हैं, तो इन्हें अगर आप इस्त्री करके अच्छे से रख दें, तो इन्हें पहनने में आपको आसानी ही होगी। इसलिए कॉटन सलवार सूट गर्मी के दिनों के लिए एक बेस्ट विकल्प है, जिन्हें आपको पहनते ही रहना चाहिए। 

फ्लोरल प्रिंट्स 

गर्मी के दिनों में अगर थोड़ी ठंडक और राहत का एहसास करना है तो आपके लिए फ्लोरल प्रिंट्स काफी अच्छे विकल्प होते हैं, जिन्हें आप जरूर पहन सकती हैं और गर्मी के दिनों में यह ठंडक भी देंगे। फ्लोरल प्रिंट्स के लुक कमाल के लगते भी हैं, सलवार कुर्तों में तो आजकल काफी इनकी डिमांड बढ़ जाती है। आप चाहें तो सफेद, पीले और ग्रीन रंग के फ्लोरल प्रिंट्स की अपनी खासियत होती है कि यह फ्रेशनेस का एहसास कराते हैं, तो आप इन प्रिंट्स को भी शौक से पहन सकती हैं। 

कोटा डोरिया सूट्स 

photo credit : pinterest

राजस्थान का कोटा खास कारणों से काफी लोकप्रिय रहा है। यहां की पढ़ाई काफी लोकप्रिय रही है। वहीं, अगर आप गौर करेंगी तो कोटा क्षेत्र में मिलने वाला वहां का पारंपरिक कपड़ा भी काफी लोकप्रिय है और गर्मी के दिनों में लड़कियां वहां के सूट्स पहनना पसंद करती हैं। इस फैब्रिक की बात करें, तो इसका नाम कोटा डोरिया है और यह बेहद हल्के सूती कपड़े से बना होता है। इसमें छोटी-छोटी बुनाई होती है, जिसमें एक चौकोर या स्क्वायर पैटर्न होता है और इसे खाट के नाम से जाना जाता है। इन कपड़ों की यह खूबी होती है कि गर्मी के मौसम में यह काफी हवादार होते हैं और गर्मियों के मौसम में काफी अच्छे लगते हैं। इस कोटा डोरिया के बारे में माना जाता है कि यह कर्नाटक के मैसूर इलाके से आयी है और बाद में इसे कई पारंपरिक पोशाक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। बता दें कि इसे बने सूट बेहद सुंदर और आकर्षक लगते हैं, इसे यानी कोटा डोरिया अब पावरलूम पर बनाया जाता है, साथ ही इन्हें हैंड ब्लॉक प्रिंट और कढ़ाई के साथ सलवार सूट तैयार कर लड़कियों के लिए तैयार किया जाता है। कोटा डोरिया साड़ियों में भी काफी अधिक लोकप्रिय हो गई हैं। हवादार फैब्रिक्स की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए यह गर्मी के पसंदीदा फैब्रिक के रूप में काफी लोकप्रिय हो गए हैं।  

बाटिक सूट 

बाटिक सूट भी लोकप्रिय सूट में से एक रहा है। इनके प्रिंट्स भी गर्मी में काफी पसंद किये जाते हैं। जैसे अगर बात करें, तो कला प्रेमी समुदाय के लिए ये सूट हमेशा लोकप्रिय रहे हैं, इन्हें पारंपरिक कृतियों के रूप में ही खासतौर से जाना जाता है। बता दें कि इसकी शुरुआत गुजरात के खत्री समुदाय ने जो शिल्पकला शुरू की थी, वह अब पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती है। दिलचस्प बात अब यह इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। यह गर्मियों के मौसम में लोकप्रिय और लग्जरी दोनों ही नजर आती है और इसलिए काफी शानदार भी लगती है। इसलिए आपके गर्मियों के कलेक्शन में कम से कम इन प्रिंट्स की एक सूट तो होनी ही चाहिए। बाटिक में अगर रंगों की बात करें, तो इनमें लाल, सरसों, नीला, ग्रे, गुलाबी और हरा जैसे कई जीवंत रंग पसंद किये जाते हैं और इन रंगों से ज्यादातर सफेद कपड़ों को रंगा को रंगा जाता है और सूती कपड़ों पर यह बेहतर तरीके से उकेरा हुआ होता है। 

गोटा सूट्स

photo credit : pinterest

आजकल गर्मी के मौसम में गौर करें, तो महिलाओं या लड़कियों की पहली च्वाइस या पसंद गोटा सूट्स बन गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि गोटा सूट्स दिखने में रॉयल और ट्रेडिशनल दोनों ही लुक देते हैं, पारम्परिक लुक देने और आरामदायक कपड़े होने की वजह से गोटा सूट्स काफी पसंद भी किये जा रहे हैं और अच्छी बात यह है कि हर रेंज में यह उपलब्ध भी हो जाती है। इसलिए इसे किफायती पसंद माना जाने लगा है। यह सबसे ज्यादा कॉटन सूट्स में इस्तेमाल हो रहा है। इन्हें कॉटन या सूती समेत डोरिया, चंदेरी और ऐसे और भी अनोखे लुक में पहना जा सकता है। इनके दुपट्टे भी आम दुपट्टों से बिल्कुल अलग होते हैं, जो बड़े प्यारे से लगते हैं।

खादी सलवार सूट्स 

खादी सलवार सूट्स काफी अच्छे होते हैं और खासतौर से गर्मी के महीने में तो यह काफी अच्छे लगते हैं, खादी की खूबी यह होती है कि सलवार सूट्स अलग लुक में दिखाई देते हैं और इन्हें किसी भी फंक्शन में भी पहना जा सकता है, साथ ही इनमें आजकल कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं, यह आकर्षक भी लगते हैं, खासतौर से सलवार सूट्स में कई तरह के विकल्प मौजूद रहते हैं, जिन्हें पहना जा सकता है। इसलिए खादी लुक के सलवार कमीज तो आपके वार्डरोब कलेक्शन में दिखने ही चाहिए। खादी उद्योग को पिछले कई सालों से प्रोमोट या प्रोत्साहित करने की कोशिश हो रही है और पहले से देखें तो इसकी डिमांड बढ़ गई है।

चंदेरी लुक

चंदेरी वाले लुक्स भी काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं, जिन्हें आपको गर्मी के महीनों में पहनना काफी अच्छा लगेगा। पारंपरिक चंदेरी कपड़े की खूबी होती है कि बहुत ज्यादा भारी-भड़कम वर्क या काम होने के बाद भी यह फैब्रिक बहुत हेवी या भारी नहीं होते हैं और यही वजह है कि चंदेरी लुक में गर्मी के महीनों में काफी इन फैब्रिक्स का इस्तेमाल होता है। चंदेरी लुक वाले फैब्रिक्स में आपको जरी के काम के साथ-साथ  शिल्प और कढ़ाई के काम भी मिलेंगे और यह समर सीजन यानी गर्मी के मौसम में आपके पूरे लुक को ग्लैमरस लुक देंगे ही। तो आपकी यही कोशिश होनी चाहिए कि गर्मी के दिनों में अगर कोई शादी या फिर फंक्शन अटेंड कर रही हैं, तो आपको चंदेरी सिल्क के सूट्स पहनते रहने चाहिए।

महेश्वरी सिल्क सूट  

महेश्वरी रेशम या महेश्वरी सिल्क सूट काफी अच्छे होते हैं और अच्छी बात यह है कि यह फैब्रिक के रूप में  आरामदायक होता है और इसकी विशेषताओं के लिए इसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब, यह विभिन्न जरी या ब्रोकेड डिजाइनों वाले रेशम और सूती कपड़े काफी अच्छे होते हैं। इतिहास पर नजर डालें, तो महेश्वरी रेशम साड़ियों की उत्पत्ति 5वीं शताब्दी में मानी गई है। और माना जाता है कि रानी अहिल्या बाई होल्कर और मालवा और सूरत के डिजाइनरों की एक टीम ने एक विशेष नौ गज की साड़ी डिजाइन की और धीरे-धीरे सलवार सूट में भी इन्हें काफी पसंद किया जाने लगा।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle