img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / फैशन / ट्रेंड्स

बार्बी रंग 'पिंक' के फैशन की रूमानियत नहीं होगी कम

टीम Her Circle |  नवंबर 25, 2024

बार्बी फिल्म की वजह से पिंक यानी गुलाबी रंग की चर्चा इन दिनों काफी है, फैशन की दुनिया के लिए पिंक कलर हमेशा ट्रेंड में ही रहा है। आइए जानें इसके खास कारण क्या है और कैसे हमारी नियमित जिंदगी से लेकर खास ओकेजन तक में इसकी खासियत रही है। 

अमूमन इस सोच को माना जाता है कि पिंक या गुलाबी रंग हमेशा ही शक्ति को दर्शाते हैं, महिला सशक्तिकरण के लिहाज से भी गुलाबी रंग की लोकप्रियता को देखा जाता रहा है। गौरतलब है कि इतिहासकारों के अनुसार, गुलाबी रंग को पहली बार 18वीं शताब्दी में फ्रांसीसी दरबार में फैशनेबल माना गया, क्योंकि डाई के रंगों के लिए यह एक नए स्रोत के रूप में नजर आया, जो कि लंबे समय तक कपड़े में रंग को बरकरार रखे, इसकी वजह से यह श्रमिक वर्ग का भी हिस्सा बन गया। इसकी लोकप्रियता पहले काफी थी, लेकिन बाद में इसे पुरुषों और महिलाओं द्वारा समान रूप से पहना जाने लगा, 1920 के दशक की बात करें, तो अमेरिकी डिपार्टमेंट स्टोर ने लड़कों के लिए नीला और लड़कियों के लिए गुलाबी रंग का दावा करना शुरू कर दिया। इसके बाद, इस रंग की विशेषता को लेकर कई तरह के विवाद भी होते रहे हैं, लेकिन यह रंग हमेशा ही लोकप्रियता हासिल करता रहा है, यह एक ऐसा रंग है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। 

लहंगे 

गुलाबी रंग के लहंगे हर शादी में सदाबहार लगते हैं, फिर चाहे यह दुल्हन का लहंगा हो या फिर आप किसी शादी में खुद शामिल जा रही हैं। पिंक के भी कई शेड्स होते हैं, जिनमें बेबी पिंक, रानी पिंक और ऐसे कई शेड्स हैं।  शादी में लहंगे की पसंद के रंगों की बात करें, तो बेबी पिंक और रानी कलर दोनों ही काफी पसंद किये जा रहे हैं, पिंक रंग पर जरी वाली कढ़ाई अच्छी लगती है। 

को-ऑर्ड सेट्स 

को-ऑर्ड सेट्स इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं और इनमें पॉप अप कलर्स काफी पसंद किये जा रहे हैं और पिंक को भी पॉप कलर ही माना जाता है। इसलिए शॉर्ट और लॉन्ग दोनों ही पैटर्न में इसे पहना जा सकता है। कैजुअल जगहों के लिए आराम से इसे पहना जा सकता है। 

पिंक बैग 

आपके वार्डरोब में एक न एक पिंक बैग जरूर होना चाहिए, इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि पिंक बैग आपके लुक में और अधिक स्टाइल अप करता है, साथ ही आपके स्टाइल स्टेटमेंट को भी यूनिक बना देता है, यह हर लुक पर खूब जंचता है। 

पिंक दुपट्टा 

आपके वार्डरोब में एक खूबसूरत पिंक दुपट्टा होना ही चाहिए, यह आपके किसी भी प्लेन कुर्ते, स्टाइलिश अंदाज की सलवार और ऐसे कई ट्रेडिशनल अंदाज पर फिट बैठेगी। पिंक दुपट्टा सादी ड्रेसेज पर भी अच्छी लगती है, साथ ही लहंगे पर भी हेवी जरी वाली एम्ब्रोडरी अच्छी लगती है। 

पिंक साड़ी

पिंक यानी गुलाबी साड़ी भी हर किसी पर प्यारी लगती है, यह आपके पूरे लुक में एक अलग ही फ्रेशनेस लाती है, कॉटन, सिल्क और बनारसी साड़ियों में पिंक कलर काफी खास लगता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle