img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
फैशन

इंडियन लुक से गए हैं ऊब? तो क्यों न दिवाली में इंडो-वेस्टर्न लुक हो जाए

शिखा शर्मा |  नवंबर 03, 2024

रोशनी से भरे त्योहार ‘दिवाली’ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। तो, क्या आप सभी त्योहारों के जश्न के लिए तैयार हैं या अभी भी दिवाली के लिए परफेक्ट ड्रेस की तलाश में हैं? दिवाली पर क्या पहनना है, यह चुनना हममें से कई लोगों के लिए बहुत बड़ा काम होता है। लेकिन, ये काम हम आपके लिए थोड़ा सा आसान करने वाले हैं। यहां  हम आपको कुछ शानदार इंडो वेस्टर्न ड्रेस के विकल्प देने वाले हैं। इस दिवाली इंडियन लुक से हटकर कुछ शानदार इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनें। क्योंकि, इंडो वेस्टर्न आउटफिट आरामदायक होते हैं, जिसके कारण आप दिवाली को कम्फर्ट के साथ एन्जॉय कर पाएंगी।

साड़ी में ट्विस्ट

image source- instagram\Shilp Shetty

अपने लुक को नया बनाने के लिए ट्रेडिशनल साड़ी को बेल्ट, टॉप या दोनों के साथ मिलाएं। आप इसे अलग तरह से ड्रेप भी कर सकते हैं। इसे कैरी करने के बाद अपने ऑन-पॉइंट स्टाइल के लिए आपकी तारीफ ही तारीफ होगी।

क्रॉप टॉप और स्कर्ट

image source- instagram\Bhumi Pednekar

इंडो वेस्टर्न पोशाक के लिए स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप को पेयर करके इसे सिंपल और एलिगेंट रखें। आप अपना लहंगा भी पहन सकती हैं या इसे और स्टाइलिश दिखाने के लिए जैकेट भी कैरी कर सकती हैं। यह सबसे आसान लुक में से एक है जिसे आप अपनी अलमारी में पड़े सामान से बना सकती हैं। आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो, ऑफ-शोल्डर या फ्लेयर्ड क्रॉप टॉप के साथ इसे कैरी करें।

इंडियन प्रिंट का पैंट सूट

image source- instagram\Karisma Kapoor

बनारसी फेब्रिक या सिल्क के इंडियन प्रिंट के कपड़ों के पैंट सूट ट्राई कीजिए। वेस्टर्न लुक के साथ इंडियन फेब्रिक का यह कॉम्बिनेशन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। यह काफी कम्फर्टेबल भी होगा और फेस्टिव वाइब भी देगा।

धोती पैंट्स या प्लाजो

image source- instagram\Taapsee Pannu

क्रॉप टॉप हो या फ्रिल वाला शॉर्ट कुर्ता, आप इसके साथ धोती पैंट्स  कैरी करके देखिए। यह आपको एक नया ही लुक देगा। इसके साथ ही मार्केट में तरह-तरह के प्लाजो भी मिलते हैं, जिसे आप अपने क्रॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। प्लाजो का घेरा जितना गोल, उतना ही यह फेस्टिव लुक देगा। कुछ न भी सूझे तो आप इसे प्लेन व्हाइट शर्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। साथ में बड़ी इंडियन इयरिंग्स, बस…परफेक्ट!

कफ्तान और पैंट्स

image source- instagram\Neha Dhupia

कफ्तान भी आजकल फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड कर रहा है। लॉन्ग, फ्लोर लेंथ के कफ्तान के साथ आप बस बड़ी इंडियन ईयररिंग्स पहन लीजिए। अगर आपके पास शॉर्ट कफ्तान है तो इसे एंकल लेंथ पैंट्स के साथ भी कैरी किया सकता है।

तो इस दिवाली, थोड़ा हटके, थोड़ा स्टाइलिश और थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो जाइए। इन इंडो-वेस्टर्न ऑप्शन्स में से एक चुनिए। यकीन कीजिए आप बेहद सुंदर लगेंगी।

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle