img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors 2025
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / संस्कृति / पॉप-कल्चर

पुरानी दिल्ली : जहां गलियों और सड़कों में छुपी है अनोखी संस्कृति

टीम Her Circle |  मई 31, 2025

पुरानी दिल्ली : जहां गलियों और सड़कों में छुपी है अनोखी संस्कृति 

दिल्ली के बारे में हमने कई कहानियां हैं, लेकिन पुरानी दिल्ली का भी अपना इतिहास और एक संस्कृति रही है, आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

क्या है पुरानी दिल्ली 

पुरानी दिल्ली के बारे में बात करें, तो इसे पहले शाहजहानाबाद के नाम से लोग जानते थे, खासतौर से मुगल काल में यह बनी थी। संस्कृति के लिहाज से यह इलाका काफी मशहूर रहा है। पुरानी दिल्ली के लोग खरीदारी किया करते थे, साथ ही यहां के जो धार्मिक स्थान होते थे और खाद्य बाजार भी काफी लोकप्रिय रहे। 

गलियां

इतिहासकार मानते हैं कि पुरानी दिल्ली की सड़कों और गलियों की कहनियों के दिलचस्प मोड़ हैं। इनसे जुड़े इतिहास को आज भी प्रासंगिक ही माना गया है। अगर बात गली इमाम की की जाए, तो इनकी सड़कों को इमामिया के नाम से पुकारा जाता है। दरअसल, यहां के नाम के पीछे को लेकर यह कहानी है कि बुखारी के लोग आकर बसे थे। वह शासनकाल शाहजहां का था। ये जो इमाम हुए, यही जामा मस्जिद के इमाम बने। एक और दिलचस्प बात लोग यह भी बताते हैं कि यह गली इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि यहां एक पहाड़ी डाकू रहता था। वहीं यहां की जो गलियां हैं, वहां पेराई का तेल निकाला जाता था और इनका उपयोग पीर बाबा की  मजार पर दीपक जलाने के लिए होती थी।

पराठें वाली गली 

पराठें वाली गली की खासियत रही है कि यह भारत के सबसे लोकप्रिय पराठों के लिए जाना जाता है। साथ ही   भारतीय प्रामाणिक व्यंजन के लिए भी यहां की लोकप्रियता जय। यहां उत्तर- भारतीय व्यंजनों की भी काफी भरमार है, जिन्हें खाने में काफी मजा आता है। यहां के खानों में जो मसालों का स्वाद है, वह वाकई काफी टेस्टी रहा है और थोड़ा लग स्वाद भी रहा है। 

गालिब की हवेली 

बल्लीमारान की सड़कों की यह खूबी है कि यहां मशहूर और महान उर्दू कवि मिर्जा गालिब की हवेली है, जो खास आकर्षण का केंद्र है, जिसे जरूर देखा जाना चाहिए, यह जो एक छोटा संग्रहालय है, इन्हें देखने कई लोग आते हैं।  बात अगर 16 वीं शताब्दी की की जाए, तो यहां के घरों को देख कर यह एहसास होता है कि यहां के घर कैसे हुआ करते थे। 

चांदनी चौक और चावड़ी बाजार 

चांदनी चौक और चावड़ी बाजार की भी अपनी खूबी है, यहां कई ऐसी पुरानी इमारतें हैं, जिन्हें आप आज भी देख कर हैरान हो सकती हैं। यहां की जगहें और कई चीजें आपको सांस्कृतिक स्मृतियों से सराबोर कर देते हैं। यदि आप भारत आए हैं, तो इस जगह को देखना न भूलें। यह जितनी खूबसूरत और मनमोहक जगह है, पुरानी दिल्ली की गलियों में जाना और खो जाना अपने आप में एक रोमांच है।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle