img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / संस्कृति / इवेन्ट्स

सबसे पहले नया साल आता है किस देश में, जानिए पूरे विश्व में कैसी रहती है नए साल की धूम

टीम Her Circle |  जनवरी 01, 2024

पूरे विश्व में नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर किस तरह से इस दिन को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है और इनसे जुड़ी क्या खास बातें हैं। आइए जानें विस्तार से। 

भारत में नए साल का जश्न

भारत में अलग-अलग तरीके से इस दिन को मनाया जाता है, लोग खूब एन्जॉय करना पसंद करते हैं। लोग पिकनिक मनाने जाते हैं, पटाखे जलाते हैं, घूमने जाते हैं, दोस्तों के घर जाते हैं और साथ ही तरह-तरह के पकवान खाते हैं और कई महोत्सव का हिस्सा भी बनते हैं। गोवा में काफी दिलचस्प तरीके से नए साल का सेलिब्रेशन होता है। 

सबसे पहले नया साल आता है इस देश में 

वाकई यह जानना भी दिलचस्प है कि प्रशांत महासागर के टोंगा नाम के आइलैंड में सबसे पहले 12 बज जाते हैं और वहां न्यू ईयर का सेलिब्रेशन स्टार्ट हो जाता है। इसके बाद लोग इसका जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही टोंगा, समोआ और किरीबाती में भी नए साल की शुरुआत सबसे पहले होती है। वहीं, अगर बात करें, साल के अंत की तो सबसे आखिरी में अमेरिका के निकट हाउलैंड और बेक आइलैंड्स में इस दिन का अंत होता है। 

फ्रांस की शैम्पेन पार्टी 

फ्रांस में नए साल का जश्न अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां शराब पीने की परम्परा अलग तरह की होती है, यहां लोग शैम्पेन के बेहद शौकीन रहे हैं, तो इस दिन नाचने-गाने के साथ खूब पार्टी करते हैं और तरह-तरह के डिश के साथ एन्जॉय करते हैं। 

कनाडा की आइस फिशिंग 

कनाडा में आइस फिशिंग मजेदार तरीके से की जाती है। नए साल में खासतौर से परिवार इसे एन्जॉय करना चाहता है। अपना फेवरेट स्पोर्ट करते हुए और अपनों के साथ खाने-पीने का लुत्फ उठाते हुए आइस फिशिंग की जाती है और सभी इसे बेहद एन्जॉय भी करते हैं। यह उनके सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स में से एक है।  

फिलीपींस में फ्रूट पार्टी 

जी हां, फिलीपींस में अद्भुत तरीके से फ्रूट पार्टी की जाती है। नए साल की पूर्व संध्या की बात करें, तो फिलीपींस में परिवार सेब, अंगूर और प्लम जैसे 12 फल जरूर परोसे जाते हैं, यहां ऐसी मान्यता है कि जो सिक्कों को समृद्धि का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है और यहां प्रत्येक फल एक महीने के लकी चार्म का प्रतीक मानी जाती है। 

जापान में होती नूडल्स पार्टी 

जापान में भी अलग तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है, यहां भी एक अनोखी परम्परा मनाई जाती है और सदियों से लोग इस परम्परा का निर्वाहन करते आ रहे हैं। दरअसल, जापान में लोग एक गर्म बाउल में सोबा नूडल्स खाकर नए साल की शुरुआत करना पसंद करते हैं, यह आपके लिए भी जानना दिलचस्प होगा कि यह परंपरा कामाकुरा काल से चली आ रही है और खासतौर से गरीबों को नूडल्स देने वाले एक बौद्ध मंदिर से जुड़ी इस परम्परा के बारे में माना जाता है कि यहां भूखे लोगों का पेट भरने की कोशिश की जाती है। इस प्रचलन को लेकर यह भी मान्यता है कि इन्हें इस तरह से खाना, पुराने साल से अलग होने का प्रतीक है।

स्पेन में अंगूर मीठे हैं नए साल में 

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि स्पेन में नए साल में अंगूर से जुड़ी एक दिलचस्प परम्परा होती है। स्पेन के लोग अपने नए साल की शुरुआत 12 अंगूर खाकर करते हैं, जो घड़ी की प्रत्येक ध्वनि का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, यह परम्परा लास डोसे उवस डे ला सुएर्टे ने शुरू की थी, इसकी शुरुआत 19 वीं सदी के अंत में शुरू हुई। यह इस बात का प्रतीक भी मानी जाती है कि किस तरह से आपकी जिंदगी में समृद्धि आये और नए साल की संभावनाएं बढ़ें। हर बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। दिलचस्प यह है कि लोगों को कुछ ही सेकेण्ड में सारे के सारे अंगूर खा लेने चाहिए। सभी लोग मिल कर इस परम्परा को एन्जॉय करते हैं। 

मेक्सिको में होम मेड गिफ्ट्स 

मेक्सिको में होम मेड गिफ्ट्स देने की परम्परा रही है। साथ ही लोग मिल कर एक दूसरे के साथ खाना बनाते हैं और फिर एक दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं और इन मोमेंट्स को खूब एन्जॉय भी करते हैं। मेक्सिको में लोग अपने हाथों से गिफ्ट्स बनाना भी पसंद करते हैं। यहां सूप डिश के रूप में जरूर रखी जाती है। 

डेनमार्क और प्लेट्स 

अगर हम अपने देश की बातें करें तो हम टूटे-फूटे बर्तन कभी भी किसी के आगमन पर नहीं रखेंगे, इसे अनादर मान लिया जाएगा, लेकिन अगर बात डेनमार्क की करें, तो नए साल की पूर्व संध्या पर आप दरवाजे पर जितने पुराने बर्तन जमा करेंगे, आप लोगों के लिए उतना लकी चार्म एकत्रित करेंगे, ऐसी मान्यता है। 

ब्राजील में लुभाता है समुद्री तट 

यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पूरी दुनिया में जहां ज्यादातर देशों में इस समय ठंड का मौसम होता है, वहीं ब्राजील में यह मौसम गर्मियों का होता है और लोग ऐसे में समुद्री तट पर जाना पसंद करते हैं। जी हां, ब्राजील में लोग समुद्र तट पर जाना पसंद करते हैं, क्योंकि वहां गर्मियों का मौसम होता है। फिर समुद्री किनारे पर ही लोग 31 दिसंबर की रात का जश्न मनाने की कोशिश करते हैं। यहां की दिलचस्प बात यह होती है कि आप समुद्र के पास जब लहरें उठती हैं, तो वहां खड़े होकर सात विश मांगते हैं, गौरतलब है कि यह परंपरा जल की देवी यमंजा के लिए चली आ रही है। साथ ही दिलचस्प बात यह भी है कि आप पानी में उतरने से पहले सफेद रंग के पूरे कपड़े में नजर आते हैं, क्योंकि यह पवित्रता का प्रतीक है। 

अमेरिका में सजती दुनिया 

अमेरिका में नए साल का जश्न बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे शहर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया भी जाता है और संवारा भी जाता है। लोग खास तरीके से इसकी प्लानिंग करते हैं और दुनिया भर के लोग क्रिसमस देखने यहां आते भी हैं। यहां क्रिसमस मनाने का तरीका कमाल का होता है। एक अलग तरह का परम्परा भी फॉलो किया जाता है। दरअसल, हर साल आधी रात के समय गेंद को गिरते हुए देखने के लिए लाखों अमेरिकी टाइम्स स्क्वायर की सड़कों पर खड़े होते हैं, इसके बावजूद कि यहां काफी ठंड पड़ती है। इस परम्परा की शुरुआत साल 1907 में 31 दिसंबर के दिन रात में 1 जनवरी 1908 की शुरुआत करते हुए की गई थी। दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स के मालिक एडॉल्फ ओक्स ने टाइम्स के नए मुख्यालय की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था उस दौर में और तबसे अमेरिका में यह एक वार्षिक महोत्सव बन गया। यह वहां होने वाले अन्य आयोजनों में से खास आयोजन बन चुका है।  

ग्रीस में प्याज टांगना 

ग्रीस में प्याज खास तौर से लोग एक दूसरे को नए साल में देना पसंद करते हैं। दरअसल, ग्रीस में प्याज न केवल रसोई का मुख्य भोजन है, बल्कि यह आपके लिए आने वाले वर्ष के लिए लकी चार्म भी माना जाता है। यहां नए साल में लोग अपने दरवाजे के बाहर प्याज लटकाते हैं। इसे समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है।

कोलंबिया और आलू कनेक्शन 

नए साल की पूर्व संध्या की बात करें, तो नए साल की पूर्व संध्या पर कोलम्बियाई परिवारों में प्रत्येक परिवार के सदस्य के बिस्तर के नीचे तीन आलू रखते हैं और इसे एगुएरो कहा जाता है। उस आलू को फिर रखने वाला सदस्य आंखें बंद करके किसी एक को पकड़ता है और अपने द्वारा चुने गए आलू के आधार पर लकी चार्म और आर्थिक रूप से स्वतंत्र और संपन्न रहने की उम्मीद करता है। 

आयरलैंड की अजीबोगरीब परम्परा

आयरलैंड में अद्भुत तरीके से नए साल की शुरुआत की जाती है। दीवारों पर रोटी रखी जाती है और बुरी आत्माओं को दूर रखने की कोशिश की जाती है। 

इंग्लैण्ड का खास सेलिब्रेशन 

बात नए साल की हो और इंगलैंड का जिक्र ही नहीं हो, ये कैसे हो सकता है। दरअसल, ब्रिटिश परिवारों के लिए संसद भवन के घंटाघर बिग बेन की घंटियों के बजने की परम्परा रही है और इसके लिए ब्रिटिश परिवार एक जगह एकत्रित हो जाते हैं, ताकि आधी रात को नए साल का जश्न मनाया जा सके। जैसे ही घंटियां बजती हैं, लोग एक बड़ा घेरा बनाते हैं और हाथ जोड़ते हैं, साथ ही 'औल्ड लैंग सिने' नामक पारंपरिक गीत गाना शुरू करते हैं।"

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle