img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
संस्कृति

5 अनोखे म्यूजियम जहां दिखेगी डाॅल और सिक्कों की दुनिया

प्राची |  सितंबर 20, 2024

हर साल 18 मई को विश्व संग्रहालय (म्यूजियम) दिवस मनाने की वजह इतिहास की अहमियत को समझना है। किसी भी देश का इतिहास वहां की संस्कृति की धरोहर का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में हम सभी के लिए जरूरी है कि हम उस धरोहर को संभालने वाले संग्रहालयों की अहमियत को समझें। इसी वजह से वर्ष 1977 से विश्व में संग्रहालय की अहमियत से लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व संग्राहलय (म्यूजियम) दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आइए इस मौके पर जानते हैं, भारत देश के ऐसे खास 5 अनोखे संग्रहालयों के बारे में, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए। 

आरबीआई मुद्रा संग्रहालय, मुंबई

भारतीय रिजर्व बैंक का यह मौद्रिक संग्रहालय फोर्ट, मुंबई में स्थित है, जहां पर धन से जुड़ी सारी जानकारी के साथ प्राचीन जमाने के कई सारे सिक्के भी देखने को मिलेंगे। इस संग्रहालय की स्थापना साल 2004 में भारत के केंद्रीय बैंक के जरिए की गई थी। यह देश के आर्थिक इतिहास पर प्रकाश डालता है। इस संग्रहालय में 1500 से अधिक वस्तुएं हैं। दिलचस्प यह है कि यहां पर छठी शताब्दी ईसा पूर्व के साथ सिंधु घाटी, गुप्त काल और ब्रिटिश राज के कई सारे सिक्के देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इन सभी सिक्कों से जुड़ी हर बारीक जानकारी विस्तार से यहां जानने को मिलेगी।

विचार म्यूजियम फॅार यूटेंसिल्स, अहमदाबाद

अहमदाबाद का यह म्यूजिम काफी अनोखा है। यहां पर आपको 4 हजार साल पुराने बर्तन देखने को मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि यहां विभिन्न समय के सभी बर्तनों को प्रदर्शित किया गया है। यह दुनिया का पहला इस तरह का म्यूजियम है। अगर आप इन बर्तनों को आम समझ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। यहां मौजूद सभी बर्तन अनोखे हैं। ज्ञात हो कि इस म्यूजियम का निर्माण साल 1981 में किया गया था। इस म्यूजियम में आपको पुराने पीकदान के साथ जग और अलग तरह के कई सारे बर्तन देखने को मिलेंगे।

इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम, चंडीगढ़

साल 1985 में इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम को तैयार किया गया था। यहां पर आपको कई तरह की देसी और विदेशी गुड़िया यानी कि डॉल देखने को मिलेगी। दिलचस्प है कि इस म्यूजियम में न केवल भारत की, बल्कि 30 से अधिक देशों की डॉल प्रदर्शित की गई हैं, जो कि अपने-अपने देश के पहनावे और संस्कृति को दिखाती हैं। उल्लेखनीय है कि इन सभी डॉल को लकड़ी, पत्थर और कपड़े के साथ कई तरह के सामानों से बनाया गया है, जो कि देखने में बहुत ही आकर्षित लगती हैं।

नेशनल म्यूजियम, दिल्ली

15 अगस्त, 1949 के दिन नेशनल म्यूजियम की दिल्ली में स्थापना की गई। इस म्यूजियम में हड़प्पा सभ्यता की कई सारी पुरानी वस्तुएं हैं। चित्र, मूर्तियां और कला के अन्य महत्वपूर्ण चीजों को शामिल किया गया है। यहां पर 2 लाख कलाकृतियां मौजूद हैं। कई सारे ऐतिहासिक अवशेष भी यहां पर देखने को मिलेंगे। आभूषण और सिक्कों के साथ हथियार भी इस म्यूजियम की शान हैं। 

गवर्नमेंट म्यूजियम चेन्नई

चेन्नई में स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम देश का सबसे पुराना दूसरा संग्रहालय है। इसकी स्थापना साल 1851 में की गई थी। इस म्यूजियम में विभिन्न राज्यों से लाई गई पुरानी मूर्तियों के साथ नटराज की मूर्ति आकर्षण का बड़ा केंद्र है। इसमें प्राणी विज्ञान के साथ वनस्पति विज्ञान को लेकर भी कई तरह का प्रदर्शन किया जाता है। इस म्यूजियम के एक हिस्से में बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी भी है। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle