Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. करियर & फ़ायनांस
  6. /
  7. फ़ायनांस

शादी के लड्डू खाइए, लेकिन अकाउंट में लड्डू न आये नजर, जानिए फाइनेंशियल टिप्स

अनुप्रिया वर्मा|Nov 03, 2023
शादी के लड्डू खाइए, लेकिन अकाउंट में लड्डू न आये नजर, जानिए फाइनेंशियल टिप्स

शादी की खरीदारी करते हुए कई बार हम इस बारे में कभी नहीं सोचते कि बेवजह कितनी सारी चीजें खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप अपने फाइनेंस मैनेजमेंट पर ध्यान देंगी और कुछ टिप्स अपनाएंगी, तो आप पूरी तरह से फिजूलखर्ची से बच जाएंगी। आइए जानें विस्तार से।

शौक और जरूरत की चीजों की अलग-अलग योजना बनाएं

हर किसी की जिंदगी में शादी एक बार ही होती है, इसलिए इसके लिए खरीदारी करते हुए आपके जेहन में यह बातें आती हैं कि मैं अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी कर लूंगी। लेकिन इसके बाद बजट भागता ही चला जाता है, हम काफी कुछ खरीद लेते हैं और बाद में हमें समझ में आता है कि इनकी जरूरत नहीं थी, इसलिए बेहद जरूरी है कि शौक और जरूरत की चीजों की अलग से फेहरिस्त बनाई जाए और फिर सबसे पहले जरूरत की चीजें, जिनमें ज्वेलरी, लहंगा, मेहंदी और बाकी की चीजें आती हैं, उन्हें शामिल किया जाए। अपनी बनाई गई लिस्ट को बार-बार देखें और फिर उस अनुसार ही अपनी योजना को अंजाम दें, थोड़ी चीजें ऊपर-नीचे होंगी, तो कोई बात नहीं, लेकिन अपनी लिस्ट से इतर कोई खरीदारी करेंगी, तो यह पूरी तरह से आपके बजट पर असर डालेगा। जब भी घर से बाहर जायें, अपनी लिस्ट अपने साथ ही रखें। लिस्ट से बाहर की खरीदारी करने से बचें।

एक से ज्यादा चीजें खरीदना सही नहीं

यह सही है कि आपको अपनी शादी में हमेशा स्टैंड बाय मोड पर तैयार रखना चाहिए, ताकि आपको आपकी डी डे पर कोई भी परेशानी न हो, लेकिन उसके चक्कर में जरूरत से ज्यादा चीजें खरीद कर रखना भी सही नहीं है, यह आपके फाइनेंस को बिगाड़ देगा, इसलिए एक से ज्यादा चीजें खरीद कर रखना, काफी अच्छा आइडिया नहीं है, इससे जगह भी भरेगी और आपके बजट की शक्ल बिगड़ जायेगी। इसलिए जरूरी है कि एक से ज्यादा चीजें नहीं खरीदें। आपको एकदम कन्फ्यूज नहीं होना है, जितना आप कंफ्यूज होंगी, बजट उतना आगे बढ़ेगा, सो जितना हो सके, पहले खुद की पसंद को फाइनल करें, मार्केट को अच्छे से रिसर्च कर लें, इसके बाद ही खरीदारी करने निकलें।

बेवजह के दिखावे से बचें

अमूमन शादी में सबसे ज्यादा फोकस हम अपने शादी के लहंगे पर कर देते हैं, लेकिन फिर बाद में वे कपड़े पहनने के बारे में हम कई बार सोचते हैं, इसलिए जरूरी है कि ऐसे कपड़े खरीदें, जिन्हें बार-बार अलग-अलग तरीके से रीसायकल किया जा सके, साथ ही उसकी देख-रेख करने में अधिक नहीं सोचना पड़े। ज्वेलरी भी उसी तरीके से खरीदें, इस बात को जेहन में रख कर, कपड़े चुनें कि आगे एक दो सालों में किस तरह से उन कपड़ों का इस्तेमाल हो सकता है, किस तरह से ज्वेलरी और फुटवियर्स को सलीके से मिक्स-मैच किया जा सकता है। किसी दूसरे ने अपनी शादी में क्या पहना है, क्या नहीं, उसे देख कर तो कभी भी प्रभावित न होने की कोशिश करें, नहीं तो आप बेवजह की खरीदारी के मायाजाल में फंस जाएंगी।

ब्रांड की जगह सस्टेनेबल चीजों में करें यकीन

इन दिनों, ऐसे कई नए स्टार्ट-अप ब्रांड्स हैं, जो काफी कुछ कर रहे हैं, वे सस्टेनेबल चीजें ज्यादा बना रहे हैं। ये चीजें पर्यावरण के अनुरूप होती हैं, ये आपकी त्वचा को भी नुकसान होने से बचाएगी और फिर आप साथ ही आपका बजट भी ठीक रहेगा। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसी चीजों में निवेश करें, जो सस्टेनेबल हों।

सोना में करें निवेश

यह भी एक अहम हिस्सा है कि आप जब भी सोना में निवेश कर रही हैं, यह आपके लिए एक फायदेमंद निवेश होगा, इसलिए जंक या आर्टिफिशियल ज्वेलरी में जरूरत से ज्यादा पैसे निवेश करने की जगह बेहतर होगा कि सोने के गहने में जरूरत से ज्यादा निवेश किया जाए। यह आपके भविष्य के लिए एक पूंजी ही बनेगा।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle