img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / करियर & फ़ायनांस / करियर

यूट्यूब और इंस्टाग्राम बनेगा आपके करियर का साथी, जानें जरूरी टिप्स

टीम Her Circle |  February 01, 2025

यूट्यूब और इंस्टाग्राम बनेगा आपके करियर का साथी, जानें जरूरी टिप्स 

सोशल मीडिया का उपयोग शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ा है। पहले जहां सोशल मीडिया का उपयोग केवल एंटरटेनमेंट के लिए किया जाता था, वहीं अब इसके जरिए कमाई भी की जा रही है। अगर आप ध्यान देंगे, तो पायेंगे कि यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की गिनती तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन कई बार सही दिशा की जानकारी नहीं होने से कई लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर करियर बनाने वाली गाड़ी पर बैठ जाते हैं, लेकिन बीच रास्ते उनकी गाड़ी बंद भी पड़ जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए अपना करियर बना सकती हैं। 

जानें सोशल मीडिया और आपका करियर

जान लें कि सोशल मीडिया पर कोई किसी भी तरह के पोस्ट डालकर खुद को लोकप्रियर करना चाहता है। लेकिन आप ध्यान दें कि आप अगर किसी तरह का गलत कंटेंट पोस्ट करती हैं, तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है। इसलिए हमेशा ही सही और आकर्षित विषय के साथ ही यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर बनने का पहला सफर शुरू करें। यह जान लें कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक भी सब्सक्राइबर्स जुटाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको यह ऐसा ही लग सकता है, जैसे बूंद बूंद से सागर भरना। यह भी गलत है कि इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर शख्स लाखों कमा रहा है, आप लोगों को तभी पसंद आ सकते हैं, जब आप लगातार अपने विषय से जुड़े वीडियो पोस्ट करें, उसे आकर्षित और ज्ञानवर्धक बनाने की कोशिश करें। लगातार पोस्ट करने से आपकी निरंतरता बनी रहती है। लोगों का आपके प्रति और आपके कंटेंट के प्रति विश्वास जगता है। ऐसे में आपको जो भी सब्सक्राइबर मिलते हैं. वो आप पर यकीन करते हैं। फेक सब्सक्राइबर से आपका चैनल दूर रहता है। 

धैर्य रखने का सफर

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अगर आपको करियर बनाना है, तो इसमें सबसे पहला और अहम पड़ाव धैर्य़ रखना है। जी हां, अगर आप धैर्य नहीं रख सकते, तो आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना करियर बनाने का विचार भी मन से निकाल लें। यह जान लें कि जिस तरह लोकल ट्रेन में चढ़ते वक्त यह यकीन रखते हैं कि कितनी भी भीड़ क्यों न हो , आपको अपने स्टेशन पर उतरना ही है, ठीक इसी तरह का विश्वास आपको यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर क्रिएटर बनने को लेकर करना होगा। यूट्यूब और इंस्टाग्राम के सफर के दौरान यह भी हो सकता है कि आपके पास एक साल में केवल 10 या 29 सबस्क्राइबर हो, इसलिए आपको अपने क्रिएशन और कंटेंट पर पूरा यकीन रखना होगा और लगातार इसके लिए प्रयास करना होगा। हताशा के साथ आप क्रिएटर नहीं बन सकती हैं।अपने कंटेंट पर दें ध्यान 

आपको यह समझना होगा कि बहुत कम लोग हैं, जो कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर केवल किसी जानकारी के लिए आते हैं और सीधी भाषा में देखने की कोशिश करते हैं। फिलहाल आपको यह बता दें कि करोड़ों की संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो कि एक अच्छे और ज्ञानवर्धन कंटेंट को भी एंटरटेनमेंट के माध्यम से देखना चाहते हैं। आपको अपने कंटेंट से जुड़ी जानकारी को एंटरटेनमेंट के तरीके से पेश करना आना चाहिए। साथ ही आपके पास खुद की यूएसपी रहनी चाहिए। अगर आप अपने कंटेंट पर ध्यान नहीं देंगी, तो एक समय बाद आपके पास भी अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने के लिए कोई आधार नहीं बचता है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम के रास्ते पर आपको यह भी ध्यान देना होगा कि कितने लाइक मिलते हैं और आपके कितने सब्सक्राइबर हैं। लाइक्स से आपको यह पता चलता है कि आपने जो भी कंटेंट यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर क्रिएट किया है, उसे पसंद किया जा रहा है या नहीं और सबस्क्राइबर के जरिए आपको लॉयल सबस्क्राइबर मिलते हैं। इससे आपको अपने कंटेंट पर और मेहनत करने का हौसला मिलता है।

समझना होगा मोनेटाइजेशन

आपको यह भी समझना होगा कि आखिरकार मोनेटाइजेशन क्या होता है। आपको साथ ही मोनेटाइजेशन के झांसे में नहीं आना है। यह जान लें कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर प्राइमरी कमाई का प्राइमरी सोर्स मोनेटाइजेशन ही होता है। लेकिन इसके लिए किसी भी क्रिएटर को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है। कमाई के लिए आपके पास कम से कम एक हजार सब्सक्राइबर होना चाहिए। साथ ही बीते एक साल में आपके वीडियो पर 4 हजार से अधिक वॉच आवर्स होने चाहिए। साथ ही आपको अपने वीडियो को पोस्ट करने से पहले कम्युनिटी गाइडलाइन्स को फॅालो करना चाहिए। यूट्यूब के साथ इसी तरह इंस्टाग्राम पर भी मोनेटाइजेशन की कई सारी शर्ते हैं, जिसे हर क्रिएटर को वीडियो पोस्ट करने से पहले मानना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपके वीडियो को पोस्ट करने की अनुमति नहीं होती है। साथ ही आपके पास बिजनेस अकाउंट होना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि कई सारी कंपनियां हैं, जो कि एजेंसी के तौर पर क्रिएटर के साथ काम करती हैं और फॉलोअर्स बढ़ाने और व्यू बढ़ाने में क्रिएटर के लिए काम करती हैं। 

करियर का प्लान ए भी करें तैयार

जानकारों का कहना है कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम को अपने घर की रोटी न बनाएं। हमेशा यह याद रखें कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम को अपने करियर का प्लान बी समझें और उस पर काम करियर का प्लान ए समझ कर करें। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर करियर बनाने के लिए आपको अपने कई साल खर्च करने पड़ेंगे, इसके बाद भी आपको सफलता नहीं मिलती, तो भी आपको हार नहीं माननी है और लगातार कंटेंट क्रिएट करना है। ऐसे में आपकी कमाई जीरो के बराबर होती है। इसलिए आपको अपनी जेब खर्च के लिए किसी और भी पर्याय को देखना चाहिए। जैसे ही आपको यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर क्रिएटर बनकर सफलता मिलती है और कमाई शुरू होती है, तो आप अपना सारा फोकस फिर से यूट्यूब और इंस्टाग्राम के क्रिएटर पर लगा दें। इससे आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट भी क्रिएट करते रहेंगे और आर्थिक तौर पर भी खुद को स्थिर रखने में कामयाब रहेंगे। इस बात के लिए आपको पूरी तरह से तैयार रहना होगा हर दिन नए बदलाव आते रहेंगे, ऐसे में उस बदलाव के लिए आपको तैयार रहना होगा, खासतौर से सोशल मीडिया की दुनिया में जो भी बदलाव होंगे, उन्हें ध्यान में रखना जरूरी है और उन पर नजर भी, ताकि खुद को भी आप उनकी मुताबिक ढाल पाएं और समय के साथ कदम ताल कर सकें।

 

नाम पर रिसर्च और हिट्स की योजना

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम के चैनल का कोई न कोई दिलचस्प और आकर्षित नाम जरूर रखना है। आपको बहुत सोच समझकर नाम रखना चाहिए। यूट्यूब और इंस्टाग्राम के चैनल का नाम जितना यूनीक औप आसान होगा उतने जल्दी आपके चैनल का नाम लोगों की जुबान पर होगा। साथ ही लोग इसे जल्द ही खोज पायेंगे। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपके यूट्यूब चैनल का नाम आपके विषय से मेल खाता हुआ होना चाहिए। इससे आपको अपने कंटेंट को ऊपर ले जाने में अधिक सहायता मिलेगी। साथ ही आपको अपने विषय को एक तरह का रखते हुए कंटेंट में कई तरह का प्रयोग करना चाहिए। आपको सोशल मीडिया की दुनिया में हर तरह के बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। खासतौर से सोशल मीडिया की दुनिया में जो भी बदलाव होंगे, उन्हें ध्यान में रखना जरूरी है और उन पर नजर भी, ताकि खुद को भी आप उनकी मुताबिक ढाल पाएं और समय के साथ कदम ताल कर सकें। अगर आप अपने बिजनेस के ग्रोथ के लिए सोशल मीडिया से जुड़कर उसमें भी अपने प्रोडक्ट का जमकर सेल्फ प्रमोशन करें। इसमें आप नए-नए प्रयोगों को अपनाएं, लेकिन सेल्फ प्रमोशन जारी रखें, तभी आपकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो पाएगी। अगर आपका चैनल लोकप्रिय होता है या फिर आपके पास सब्सक्राइबर की गिनती बढ़ी हुई है, तो आपको कई ब्रैंड भी प्रमोशन करने के लिए मोटी रकम दे सकते हैं। आपको कोई भी कंपनी अपना प्रमोशन करने के लिए पैसे देती है। आप प्रोडक्ट की गुणवत्ता और कंपनी के बारे में सही जानकारी जानने के बाद आप प्रमोशन करने के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी कमाई का जरिया भी बढ़ता है और आपकी लोकप्रियता भी। अगर आप किसी एक प्रोडक्ट का प्रमोशन करती हैं, तो दूसरी कंपनियां भी आपको उनके प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए अप्रोच कर सकती हैं।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle