img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

फैशन इंडस्ट्री में महिलाएं शुरू करें कम लागत में 'होम-बेस्ड' व्यवसाय

टीम Her Circle |  अगस्त 22, 2025

कम पैसे के साथ महिलाएं अपने घर पर रहकर ही खुद के लिए बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं। फैशन से जुड़ा व्यवसाय कभी पुराना नहीं होता और साथ ही आप बहुत ही कम पैसे और कम बजट के साथ बिना किसी भी तरह के नुकसान के साथ अपने बिजनेस को सफल तरीके से आगे बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

खुद के लिए चुनें बिजनेस आइडिया

महिलाओं को खुद के लिए खास तरह का फैशन से जुड़ा हुआ बिजनेस आइडिया सोचना होगा।इसमें महिलाएं कस्टमाइज्ड ज्वेलरी,सिलाई और कढ़ाई के काम, फैब्रिक पेंटिंग और डिजाइनिंग का काम कर सकती हैं। महिलाएं अपसाइकिलिंग फैशन जैसे पुराने कपड़ों को नया रूप देने का काम भी कर सकती हैं। महिलाएं हाथ से बनी हुई एक्सेसरीज का काम भी शुरू कर सकती हैं। हेयर बैंड, स्कार्फ और बैग बनाने का काम महिलाएं आसानी से कर सकती हैं। महिलाएं इस तरह अपने लिए एक ऐसे व्यवसाय का चयन कर सकती हैं, जिसमें उनकी रुचि होती है।

भारी निवेश की आवश्यकता नहीं

फैशन में व्यवसाय शुरू करने की सबसे बड़ी खूबी यह है कि महिलाओं को भारी निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। खासतौर पर शुरुआत में किसी भी तरह की भारी पूंजी लगाने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं कच्चा माल 3 से 5 हजार रुपए में खरीद सकती हैं। अगर सिलाई का काम आता है, तो 10 हजार में एक अच्छी सिलाई मशीन खरीदी जा सकती है। पैकेजिंग का  मटेरियल हजार रुपए में अच्छी तरह से खरीदा जा सकता है। 

मार्केट रिसर्च करना भी जरूरी 

फैशन से जुड़े व्यवसाय में आपका मार्केट रिसर्च करना जरूरी है। आपके लिए फैशन से जुड़ी नई जानकारी का होना बहुत जरूरी है। इन दिनों मार्केट में किसका चलन अधिक है। किस तरह के स्टाइल को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है और आपकी टारगेट ऑडियंस क्या है, इन सभी चीजों की आपके पास पूरी जानकारी होनी चाहिए। आपके लिए जरूरी है, ट्रेंडिंग फैशन को समझना। इसके साथ स्थानीय ग्राहकों की पसंद को भी जानना है। आपको अपने सामान की कीमत भी निकालनी होगी। खर्च और बचत के बारे में भी सोचना होगा। आपको केवल शुरू में अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आप शुरू में जो भी चीजें आपके पास हैं, जैसे कि पुरानी सिलाई मशीन और घर में मौजूद सामग्री उसी के साथ आपको अपना व्यवसाय शुरू करना है।

बिक्री पर देना होगा ध्यान

आपको यह ध्यान देना होगा कि बिक्री पर आपको ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको बिजनेस को शुरू करने का जरिया तलाशना होगा। इसके लिए सबसे आसान तरीका रिश्तेदारों और दोस्तों से शुरू करना है। आपको अपने व्यवसाय का इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज शुरू करना होगा। अच्छे फोटो डालना, हैशटैग का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। आपको अपने कॉन्टेंट की अच्छी तस्वीर निकालनी होगी और उसके साथ अच्छा हैशटैग भी लिखना होगा। आपको जीरो इंवेस्टमेंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तलाश करनी होगी। जहां पर आप अपने कॉन्टेंट की बिक्री आसानी से बिना किसी फीस को दिए हुए कर सकती हैं। आप किसी स्थानीय मेले में भी स्टॅाल में भाग ले सकती हैं।

अपने व्यवसाय के प्रचार पर ध्यान देना

आपके लिए यह भी जरूरी है कि अपने बिजनेस के प्रचार पर आपको ध्यान देना है। आपको अपने व्यवसाय का नाम और लोगो तलाश करना है। एक यूनिक नाम रखना है, जिसे लोग जल्दी याद रख सकें। आपको अपने व्यवसाय का पोर्टफोलियो भी तैयार करके रखना है। उसकी अच्छी तस्वीरें लेनी है। ग्राहक फीडबैक को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एड करना है। शुरुआती ग्राहकों से फीडबैक लेकर उसको पोस्ट करना है और उसका सहारा लेकर आपको अपने व्यवसाय को आगे लेकर जाना है।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle