img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • HERoes
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
home / engage / करियर & फ़ायनांस / करियर

करियर ब्रेक के बाद महिलाओं को करनी है वापसी, न करें गलतियां

टीम Her Circle |  April 02, 2026

अक्सर महिलाओं को किसी न किसी वजह से करियर से ब्रेक लगना पड़ता है। कभी शादी के बाद, कभी मां बनने के बाद और कभी किसी अच्छी नौकरी की तलाश के बाद। जाहिर सी बात है कि करियर ब्रेक के बाद काम पर वापसी करना कई सारी महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन सही योजना के साथ महिलाएं करियर में वापसी कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

खुद को कम न समझें

करियर ब्रेक के बाद कई बार ऐसा होता है कि आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। महिलाएं खुद को कम आंकती हैं। इससे उन्हें लगता है कि दुनिया आगे बढ़ चुकी है और हम पीछे छूट गए हैं। उन्हें लगता है कि अब वे पहले जैसी सक्षम नहीं रहीं या उनकी स्किल्स पुरानी हो चुकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है, बल्कि नौकरी न करते हुए भी महिलाएं घर को और परिवार को संभालते हुए समय का सही इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग के साथ समस्या का समाधान करना सीखती हैं। इसलिए सबसे पहले खुद पर विश्वास रखना जरूरी है। अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करें और यह समझें कि आपने अब तक क्या हासिल किया है। इंटरव्यू के दौरान कोई यह बोलता है कि आपने ब्रेक में किया क्या है, तो आप उसे अपने उन कामों की लिस्ट पकड़ा सकती हैं, जो आप ब्रेक के दौरान कर रही थी, जैसे कि धैर्य रखना।

अपनी स्किल्स पर काम करना जारी रखना

महिलाओं को अपनी स्किल्स पर काम करना जारी रखना चाहिए। जिस तरह से आपकी पसंद के क्षेत्र में अपडेट हो रहा है, आपको भी खुद को अपडेट रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपनी स्किल्स को अपडेट करें। अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि बिना तैयारी के और खुद को अपडेट किए बिना सीधे तौर नौकरी की तलाश शुरू कर देती हैं। इससे महिलाओं को रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आपको अपनी पसंद की नौकरी से जुड़े सभी सिक्लस से खुद को हमेशा अपडेट रखें। 

नेटवर्किंग में खुद को आगे रखें

प्रोफेशनल दुनिया में नेटवर्किंग काफी अहम होता है। कई बार नौकरी अखबार या फिर सोशल मीडिया साइट पर नहीं मिलती है, बल्कि किसी की पहचान या फिर रेफरेंस से मिलती है। करियर के बाद अपने पुराने कनेक्शन से दूरी न बनाएं। आपको हमेशा पुराने कनेक्शन से जुड़ाव बनाए रखना है। करियर ब्रेक के बाद महिलाएं अक्सर अपने पुराने कनेक्शन से दूर हो जाती हैं, जो एक बड़ी गलती है। बहुत जरूरी है कि अपने पुराने सहकर्मियों,दोस्तों और मेंटर्स से आपको बातचीत जारी रखनी चाहिए। साथ ही आपको समय-समय पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी चाहिए और इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों से बातचीत भी जारी रखनी चाहिए।

करियर ब्रेक के प्रति ईमानदारी

कई बार ऐसा होता है कि करियर में एक लंबा ब्रेक आ गया, तो यह आपके लिए परेशानी बन सकता है और फिर आप यह कोशिश करते हैं कि रिज्यूम में करियर ब्रेक को छिपाने की कोशिश करते हैं। हालांकि ऐसा करना सही नहीं होता है। इंटरव्यू के दौरान अगर यह बात सामने आती है, तो यह आपके भरोसे को कमजोर कर सकता है।इसलिए बेहतर है कि आप अपने करियर ब्रेक के बारे में ईमानदारी से बताएं। साथ ही आप यह बता सकती हैं कि कैसे ब्रेक के दौरान आपने खुद को अपडेट किया है। कोई नई किताब पढ़ी। किसी नई जगह पर ट्रेवल किया या फिर कोई कोर्स किया। आप हर चीज की बारीकी से जानकारी दे सकती हैं।

कमाई को लेकर समझौता नहीं

  वापसी के समय कई महिलाएं कम सैलरी पर भी काम करने के लिए तैयार हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ब्रेक के बाद उन्हें ज्यादा मांग नहीं करनी चाहिए।हालांकि शुरुआत में थोड़ा समझौता करना ठीक हो सकता है, लेकिन अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार उचित वेतन की मांग करना भी जरूरी है। खुद की कीमत समझें और उसी के अनुसार बातचीत करें।

काम की तलाश में परिवार का ध्यान



काम की तलाश में परिवार पर से ध्यान न हटाएं। करियर में वापसी के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है, काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखना। कई महिलाएं इस संतुलन को बनाए रखने में खुद को पूरी तरह से थका देती हैं। इसके लिए सबसे जरूरी यह होता है कि आपको अपने परिवार का सहयोग लेना चाहिए। काम की जिम्मेदारियों को बांटना चााहिए। साथ ही अपने जीवन की प्राथमिकता को भी तय करना चाहिए।काम पर लौटते समय कई महिलाएं अपने बच्चों या परिवार को समय न दे पाने के कारण अपराधबोध महसूस करती हैं। यह भावना उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है।यह समझना जरूरी है कि काम करना भी आपकी पहचान और आत्मनिर्भरता का हिस्सा है। एक खुश और आत्मनिर्भर महिला ही अपने परिवार को बेहतर तरीके से संभाल सकती है।

जल्दबाजी से खुद को बचाएं खुद की सेहत का रखें ध्यान

  जल्दबाजी में कोई भी नौकरी स्वीकार करना भी एक बड़ी गलती हो सकती है। ऐसा काम चुनना जरूरी है जो आपकी स्किल्स, रुचि और लाइफस्टाइल के अनुरूप हो। कंपनी की वर्क कल्चर, फ्लेक्सिबिलिटी और ग्रोथ के अवसरों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें। करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर खुद की सेहत और मानसिक शांति को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन अगर आप खुद स्वस्थ और संतुलित नहीं रहेंगी, तो किसी भी भूमिका में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी। नियमित व्यायाम, सही खान-पान और पर्याप्त आराम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle