करियर के रूप में अगर आपने सोचा है कि आपको अब स्टार्ट अप ही शुरू करना है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानें कि क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं।
ग्रीन टेक और सस्टेनेबिलिटी

ग्रीन टेक और सस्टेनेबिलिटी की बात करें, तो स्टार्ट अप के रूप में यह खास पहचान बन चुका है और अब महिलाएं कई तरह के ऐसे कार्यक्रम कर रही हैं और विकल्प तलाश रही हैं, ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग, शून्य-अपशिष्ट जीवनशैली किट या नवीकरणीय ऊर्जा परामर्श पर केंद्रित उद्यम शुरू करना भी आजकल काफी तरीका हो गया है कि ग्रीन टेक और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए काम किया जाये। इसलिए महिलाएं जम कर उत्पादों की खरीद बिक्री कर रही है और काफी एन्जॉय कर रही हैं, अपने इस काम को।
फेमटेक और विशिष्ट देखभाल
अगर हम और भी अन्य खास विकल्पों की बात करें, तो वंचित महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों, जैसे पीरियड से संबंधित स्वच्छता उत्पाद या वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल समन्वय, के लिए टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म या स्वास्थ्य-तकनीक उपकरण विकसित करना, ऐसे कामों में भी महिलाएं आगे आ रही हैं और इस तरह के कामों में अपनी पहचान को आगे बढ़ा रही हैं और इस काम में उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है, जिसे वह काफी एन्जॉय भी कर रही हैं। यह हर तरह से उनके लिए शानदार तरीका बन चुका है कि वह अपने स्टार्ट अप को नयी पहचान दें।
एआई-संचालित डिजिटल सेवाएं
आजकल एक और स्टार्ट अप महिलाओं के लिहाज से काफी चर्चित हैं, जिनमें एआई का उपयोग करके स्वचालित बहीखाता, डेटा एनालिटिक्स परामर्श या छोटे व्यवसायों के लिए विशिष्ट डिजिटल मार्केटिंग जैसी अति-व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करना प्रमुख हैं और लगातार इस क्षेत्र की डिमांड भी बढ़ती ही जा रही है। एआई के इस्तेमाल से कई तरीके के नए तरह के स्टार्ट-अप शुरू किये जा रहे हैं और एक पहचान बनाई जा रही है और खासतौर से खुद के लिए कई तरीके निकाल लिए हैं इन्होंने कि खुद से स्टार्ट अप करके कैसे पैसे बनाये जाएं।
एथिकल ई-कॉमर्स
एथिकल ई-कॉमर्स भी नयी पहचान स्थापित कर रहा है और आजकल इसकी डिमांड भी काफी बढ़ चुकी है। "एसएचई मार्ट्स" (स्वयं सहायता उद्यमी मार्ट्स) की स्थापना करना भी लोगों को बेहद अच्छा लग रहा है और इसकी खूबियां यही हैं कि ई-कॉमर्स की खास जगह बनाई जा रही हैं, महिलाएं काफी काम कर रही यहीं और साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित हस्तशिल्प और जैविक खाद्य पदार्थों के लिए समुदाय के स्वामित्व वाला खुदरा आउटलेट भी खड़ा किया जा रहा है।
क्रिएटर इकोनॉमी सर्विसेज

इस बात को समझना भी जरूरी है कि इन दिनों भारत में जम कर कॉन्टेंट क्रिएटर्स की संख्या बढ़ रही है और इसकी संख्या इस कदर बढ़ रही है कि भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती संख्या लगातार बढ़ रही है और इसकी वजह से कई लोगों को और अधिक काम मिल रहे हैं, जैसे कि अच्छे खासे को वीडियो एडिटिंग, चैनल मैनेजमेंट या पॉडकास्ट प्रोडक्शन जैसी सेवाएं प्रदान करना, इस तरह के क्षेत्र ने अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है और आने वाले समय में स्टार्ट अप के रूप में इन सेवाओं को लेने में कोई हर्ज भी नहीं ही है।
क्लाउड किचन
अगर हम क्लाउड किचन की बात करें, तो इन दिनों कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्रीय व्यंजनों या हेल्दी मील किट में विशेषज्ञता रखने वाला, केवल डिलीवरी वाला फूड बिजनेस शुरू कर देना अच्छा है और साथ ही कई तरह के नए शेफ को भी अच्छे मौके मिल रहे हैं, इसलिए क्लाउड किचन को अपनाना भी एक अच्छा विकल्प है, तो यह काम भी नए आयाम क्रिएट कर रहा है।
वर्चुअल कंसल्टिंग

वर्चुअल कंसल्टिंग की बात करें, तो 3डी विजुअलाइजेशन और वीडियो प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटीरियर डिजाइन, वित्तीय योजना या प्रोफेशनल ट्यूशन में दूरस्थ विशेषज्ञता प्रदान करना एक शानदार विकल्प बन चुका है और महिलाएं जम कर इसका फायदा उठा रही हैं और लगातार इसे अपने लिए आय का स्रोत बना रही हैं और इसलिए आपको मौका मिले, तो आप ही इस क्षेत्र को चुन सकती हैं और वर्चुअल कंसल्टिंग के रूप में इसे आजमा सकती हैं।
पेट केयर इकोसिस्टम
अगर हम पेट केयर की बात करें, तो पेट केयर इको सिस्टम एक शानदार तरीका है, महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाने के लिए। आपको यह बात जाननी चाहिए कि भारत में पेट केयर मार्केट अब केवल खाना खिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह एक अरबों डॉलर की इंडस्ट्री बन रही है। 2026 तक, भारतीय पेट पेरेंट्स अपने ‘फर बेबीज’ पर खर्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही शहरी मांग प्रोफेशनल पेट-सिटिंग, ग्रूमिंग और विशेष ऑर्गेनिक पेट फूड की ओर बढ़ रही है।
डिजिटल प्रोमोशन
आजकल घर पर बैठ कर केवल डिजिटल प्रोमोशन से अच्छे खासे पैसे बनाये जा सकते हैं। खासतौर से महिलाएं यह काम कर सकती हैं, जैसे सोशल मीडिया मैनेजर, इन्फ्लुएंसर्स मार्केटिंग कंसल्टेंट, कॉन्टेंट क्रिएशन और वीडियो मार्केटिंग के माध्यम से पहचान बनाई जा सकती हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्रोमोशन स्पेशलिस्ट के रूप में भी पहचान बनाई जा सकती है।