img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

फैशन की दुनिया की लाइमलाइट करें अपनी तरफ, ब्लॉगिंग में बनाएं करियर

प्राची |  अगस्त 18, 2023

फैशन की दुनिया में बीते कुछ सालों से कई लोग ऐसे हैं, जो कि केवल ब्लॉग के जरिए साल में लाखों की कमाई कर रही हैं। अगर आप भी फैशन और स्टाइल में दिलचस्पी रखती हैं और इसी को अपने करियर का प्रमुख हिस्सा बनानी चाहती हैं, तो फैशन ब्लॉगर आपके लिए सबसे सही पर्याय है। फैशन ब्लॉग के जरिए आप एक स्टाइलिस्ट के साथ मॉडल और रिपोर्टर की तरह भी काम कर सकती हैं। यह आपका खुद का बिजनेस होगा, जहां पर केवल अपनी लेखनी और स्टाइल की कला के साथ आप महीने में कई हजार आसानी से एक जगह पर बैठ कर कमा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्या है फैशन ब्लॉगर 

फैशन ब्लॉगर यानी कि लिखने का और अपने विचार व्यक्त करने की एक जगह होती है। फैशन ब्लॉग को ब्लॉगर अकाउंट के जरिए क्रिएट किया जाता है, जहां पर आप अपनी पसंद का कोई भी नाम इस ब्लॉग को दे सकती हैं। फैशन ब्लॉग के जरिए ब्लॉगर बनकर आप वीडियो, लेख या फिर फैशन से जुड़ी कोई भी जानकारी और पोस्ट को क्रिएटिव तरीके से शेयर कर सकती हैं। आप अपने ब्लॉग के जरिए फैशन से जुड़े टिप्स और वर्ल्ड फैशन पर भी बात कर सकती हैं। आप इसके जरिए अपने फॉलोअर्स से बातचीत और सवाल-जवाब भी कर सकती हैं।

कैसे बनाएं फैशन ब्लॉग

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले डोमेन का नाम चुनना होगा। नाम ऐसा रखें, जो कि पढ़ने और सुनने में आसान और आकर्षक भी हो। Wordpress, Blogger, Wix और CMS के जरिए आप ब्लॉगर्स बना सकती हैं, हालांकि आपको हर दिन एक या उससे अधिक जानकारी अपने ब्लॉग पर शेयर करनी होगी। नियमित पोस्ट के जरिए ही आप अपने ब्लॉग को एक्टिव और लोगों के लिए अपडेट बना सकती हैं। इतना याद रखें कि आपको हर सप्ताह 4 से 5 लेख फैशन इंडस्ट्री से जुड़े जरूर डालें।

सोशल मीडिया के जरिए प्रचार

आप अपने ब्लॉग का प्रचार सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर कर सकती हैं। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के साथ बड़े फैशन इवेंट की जानकारी और अपडेट ब्लॉग पर कर सकती हैं। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मदद ले सकती हैं, जो कि आपके ब्लॉग को अपने अकाउंट पर शेयर करेंगे। आप खुद भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट बनाकर अपने ब्लॉग को साझा कर सकती हैं। फैशन के लिए सबसे कारगर इंस्टाग्राम साबित होता है। इंस्टाग्राम पर कई सारे फैशन से जुड़े रील्स बनाकर आप अपने फॉलोअर्स की गिनती बढ़ा सकती हैं। आप अलग से अपने ब्लॉग के नाम पर भी इंस्टाग्राम के साथ भिन्न सोशल मीडिया अकाउंट क्रिएट कर सकती हैं।

कम खर्च और फायदा ज्यादा

फैशन ब्लॉगर के जरिए आप अपने खुद के बॉस होंगे। आप अपने घर के एक कोने में बैठकर लैपटॉप की सहायता से फैशन ब्लॉगर का काम आसानी से कर सकती हैं। फैशन ब्लॉग इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए सबसे जरूरी फैशन इंडस्ट्री का ज्ञान है। इसके लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है, केवल आपकी अपनी रुचि और इंडस्ट्री की सारी अपडेट आपको एक सफल फैशन ब्लॉगर बना सकती है। 

ऐसे होगी कमाई

फैशन ब्लॉगर की कमाई का जरिया फॉलोअर्स पर निर्भर करता है। सोशल मीडिया के जमाने में प्रमोशन के जरिए आप हर महीने हजारों की कमाई कर सकती हैं। कई बड़ी कंपनियां भी अपने कपड़ों, ज्वेलरी, शूज और बाकी की फैशन से जुड़ीं चीजों के प्रमोशन के लिए ब्लॉगर को अच्छा पैसे देती हैं। कई फैशन से जुड़ी कंपनियां फैशन ब्लॉगर को साल भर के लिए 11 लाख का पैकेज भी देती है। याद रखें कि आपके ब्लॉक पर व्यूज के आधार पर कमाई होती है। 




शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle