सस्टेनेबल बिजनेस करना हमेशा से ही फायदेमंद रहता है। इससे आप एक तरह से पर्यावरण की सुरक्षा भी करती हैं और खुद को आर्थिक तौर पर मजबूती भी प्रदान करती हैं। हालांकि आप कब और किस तरह का सस्टेनेबल बिजनेस करना चाहती हैं, इसे समझना भी आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है। बिजनेस चाहे कैसा भी हो, इसके लिए आपके पास एक सही बिजनेस का आइडिया होना चाहिए। तभी आप अपने बिजनेस को सही तरीके से आगे बढ़ा सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप सस्टेनेबल बिजनेस शुरू कर सकती हैं।
सस्टेनेबल बिजनेस के लिए सही आइडिया का चुनाव करना

अगर आप अपने बिजनेस को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सही शुरुआत भी करनी होगी। आपको यह चुनना होगा कि किस तरह का सस्टेनेबल बिजनेस शुरू करना है। इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट के बिजनेस के साथ जीरो वेस्ट स्टोर्स और नेचुरल चीजों को लेकर भी आप अपने लिए बिजनेस शुरू कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ऐसे बिजनेस आइडिया खोजें जो एक साथ कई लोगों को फायदा दें और पर्यावरण को सुरक्षित करें। आप यह कर सकती हैं कि पुराने उत्पादों को नया रूप देकर उपयोगी बनाना एक बेहतरीन सस्टेनेबल आइडिया हो सकता है।आप यह भी कर सकती हैं कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद जैसे बांस, जूट या कपास आदि का उपयोग करें। साथ ही अपने बिजनेस को लेकर लंबे समय तक चलने वाला विजन रखें। आप इको-फ्रेंडली पैकेजिंग, सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स, फार्मिंग सर्विस, खेती और अपसायकलिंग को अपने बिजनेस के लिए चुन सकती हैं।
बाजार की रिसर्च करना

रिसर्च से यह समझा जा सकता है कि बाजार में पहले से कौन-कौन सी सस्टेनेबल कंपनियां हैं, वे क्या ऑफर कर रही हैं और आपकी कंपनी किस तरह अलग और बेहतर हो सकती है। सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स और सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन उपभोक्ता क्या चाहता है, यह जानना जरूरी है। रिसर्च से पता चलता है कि लोग किन पहलुओं (जैसे पर्यावरण सुरक्षा, नैतिक उत्पादन, लोकल सोर्सिंग) को प्राथमिकता दे रहे हैं या नहीं। रिसर्च से यह समझा जाए कि सकता है कि बाज़ार में पहले से कौन-कौन सी सस्टेनेबल कंपनियां हैं, वे क्या ऑफर कर रही हैं
और आपकी कंपनी किस तरह अलग और बेहतर हो सकती है। रिसर्च से यह भी पता चलता है कि किन क्षेत्रों में सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स की मांग अधिक है। आपको जब इस बात का पता चल जाता है कि ग्राहक को क्या चाहिए और आपके बिजनेस के लिए क्या सही रहेगा, तो इससे आपको बिजनेस शुरू करने में आसानी होती है। जब आप जानते हैं कि आपके ग्राहक क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं, तो आप उन्हें प्रभावशाली तरीके से टारगेट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप एक रिसर्च के साथ बिजनेस शुरू करती हैं, तो इससे आप अनावश्यक के निवेश और गलत फैसलों से भी खुद को बचा लेते हैं।
सस्टेनेबल बिजनेस के लिए टिकाऊ मॉडल बनाना

आपको इसके लिए एक मॉडल तैयार करना होगा। जिसके अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल कच्चे माल का प्रयोग अपने प्रोडक्ट के लिए करना होगा। साथ ही आपको ऐसा बिजनेस आइडिया सोचना होगा जो लंबे समय चलने वाला हो। आपको इससे सहायता मिलती है कि कैसे आप अपने बिजनेस का कल आज और कल बना सकती हैं। अपने बिजनेस का भविष्य भी आप इसके जरिए सुरक्षित करने का प्रयास कर सकती हैं। आप लाभ और हानि को समझते हुए अपने बिजनेस को सही तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकती हैं।
सस्टेनेबल बिजनेस के लिए फाइनेंस और निवेश

सस्टेनेबल बिजनेस के लिए फाइनेंस और निवेश की योजना इस तरह से बनानी चाहिए कि वह आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक तौर पर संतुलित और लंबे समय के लिए होनी चाहिए। साथ ही आपको अपने वित्तीय जरूरतों का भी आकलन करना होगा। आपकी शुरुआती पूंजी कहां पर लगाती है और कहां पर नहीं, इसका भी अंदाजा आपको इसके जरिए हो जाएगा। साथ ही आपको अपने बिजनेस के लिए कच्चा माल, स्टाफ, परिवहन और तकनीकी आदि को समझने में भी आसानी होती है। साथ ही आपको अपने बिजनेस को विस्तार देने में भी सहायता मिलती है। सरकार अब अधिक सस्टेनेबल प्रैक्टिस अपनाने वाली कंपनियों को कर छूट, सब्सिडी और अन्य लाभ देती हैं। साथ ही आप इसके जरिए यह भी समझ सकती हैं कि शुरुआती लागत कितनी होगी, क्या आप खुद निवेश करेंगे या फंडिंग लोन लेंगे इसकी भी जानकारी आपको इसके जरिए मिलती हैं। साथ ही आपको ग्रीन ग्रांट्स और सरकारी योजनाएं भी मिल सकती हैं।
सस्टेनेबल बिजनेस में रजिस्ट्रेशन और कानूनी प्रक्रिया समझना
सस्टेनेबल बिजनेस शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन और कानूनी प्रक्रिया लगभग किसी भी अन्य व्यवसाय जैसी ही होती है, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त बातें होती हैं जिन्हें विशेष रूप से ध्यान देना होता है। आपको यह तय करना होगा कि आपका बिजनेस किस रूप से रजिस्टर होगा। पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या फिर एनजीओ, इस बारे में आपको विचार करना होगा। आपकी कंपनी और फर्म का रजिस्ट्रेशन होने के सात जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी आपको देखना होगा। साथ बी सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विशेष सर्टिफिकेट्स भी आपको देखने होंगे।
सस्टेनेबल बिजनेस शुरू करने के लिए न करें यह गलतियां
सस्टेनेबल बिजनेस शुरू करने से पहले कुछ गलतियां ऐसी हैं, जो कि आपको नजरअंदाज करनी चाहिए। ध्यान दें कि केवल मार्केटिंग में इको-फ्रेंडली या सस्टेबेनल शब्द का इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होता है, आपके प्रोडक्ट में वैसी गुणवत्ता होनी चाहिए। आपको लोगों के बीच भरोसा कायम करना है। बहुत से लोग बिना यह जाने कि उनके सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स की बाजार में मांग है या नहीं, बिजनेस शुरू कर देते हैं। सस्टेनेबल आइडिया अच्छा होना जरूरी है, लेकिन वह ग्राहकों की जरूरत और पेमेंट क्षमता से मेल खाता है या नहीं, यह जानना भी जरूरी है। पर्यावरणीय NOC, वेस्ट मैनेजमेंट लाइसेंस, या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी को नजरअंदाज करना भविष्य में दंड और रोक का कारण बन सकता है।सस्टेनेबिलिटी में शुरू में लागत थोड़ी ज्यादा हो सकती है (जैसे ग्रीन मटीरियल्स), लेकिन इसका दीर्घकालिक प्रभाव और ब्रांड वैल्यू अधिक होती है। सस्ते लेकिन गैर-टिकाऊ विकल्प चुनना लंबे समय में नुकसानदायक हो सकता है।सस्टेनेबल बिजनेस का मतलब सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय, कर्मचारी और सप्लाई चेन को भी लाभ पहुंचाना होता है। उपभोक्ताओं को अब जानना होता है कि प्रोडक्ट कहां से आया, कैसे बना, और उसका पर्यावरणीय असर क्या है।यदि आप खुलकर जानकारी नहीं देते, तो ग्राहक विश्वास नहीं करेंगे।शुरुआत से ही एक स्पष्ट सस्टेनेबिलिटी प्लान बनाएं। अपने मिशन और विजन में सामाजिक और पर्यावरणीय लक्ष्यों को शामिल करें। छोटे कदमों से शुरुआत करें, लेकिन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ें।
सस्टेनेबल बिजनेस के फायदे
सस्टेनेबल बिजनेस में पहले उच्च निवेश हो सकता है, लेकिन यह दीर्घकालिक रूप से लागत को कम करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, ऊर्जा दक्षता, कम अपशिष्ट, और संसाधनों का सही तरीके से उपयोग लागत को कम कर सकता है और समय के साथ मुनाफा बढ़ा सकता है। सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के प्रति उपभोक्ताओं की रुचि बढ़ रही है। ग्राहक अधिक से अधिक ईको-फ्रेंडली और एथिकल उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यदि आप अपने उत्पादों और सेवाओं में सस्टेनेबिलिटी को सही तरीके से शामिल करते हैं, तो आपको नए ग्राहकों और वफादार ग्राहक दोनों की तरफ से अधिक समर्थन मिल सकता है। सस्टेनेबल बिजनेस न केवल आपके आर्थिक लाभ को बढ़ाता है, बल्कि यह पर्यावरण और समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी कंपनी की विश्वसनीयता, ब्रांड वैल्यू, और दीर्घकालिक सफलता में वृद्धि होती है।