किताब पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि आप इस क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकती हैं। किताब की दुनिया में करियर बनाने के एक नहीं बल्कि कई सारे विकल्प हैं, जिसे आप पूरा कर सकती हैं। आप एक लेखक, प्रकाशक के साथ ऑडियोबुक नरेटर भी बन सकती हैं। साथ ही किताबों पर किसी तरह की ब्लॉगिंग करके या फिर किताबों का रिव्यू करके भी आप अपने करियर को उड़ान दे सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कि कैसे आप किताबों की दुनिया में अपना करियर बना सकती हैं।
लेखक बन कर बनेगा करियर

किताबों की दुनिया में बतौर लेखक बनने के लिए आपके पास क्रिएटिविटी का खजाना होना चाहिए। आपके पास लिखने का सुनने का और बोलने का लहजा होना चाहिए। लेखक बनना आसान नहीं होता है। इसमें आपको काफी धैर्य और अनुशासन की जरूरत होती है। अगर आपकी लेखन में रुचि है और कहानीकार या नॉन-फिक्शन लेखक बनना चाहती हैं, तो आप किताबें लिखना शुरू करें। किताब लिखने के लिए कहानीकार बनने के लिए आपको अपनी लेखनी को विकसित करना है। किताबों के प्रकाशकों से संपर्क करें या खुद को सेल्फ-पब्लिश करें। आप कई सारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी किताबों को प्रकाशित कर सकती हैं। साथ ही आप अपनी शैली को विकसित करने के लिए किताबों को पढ़ना शुरू करें। किताबें पढ़ने के दौरान आपको लिखने का तरीका, अलग-अलग तरह की कहानी को भिन्न-भिन्न शैली में लिखने का तरीका मिलेगा। साथ ही आपको यह समझ आएगा कि भाव के साथ किस कहानी को किस तरह लिखा जाता है। हालांकि आप इसे अपना फुट टाइम करियर नहीं बना सकती है। अगर आपको किताबों से दोस्ती करने का शौक है, तो ही आप किताबों की दुनिया में अपने करियर को देख सकती हैं। ठीक इसी तरह आप संपादक और पब्लिशर भी बन सकती हैं। किताबों की दुनिया में संपादन की भी भूमिका अहम होती है। एक संपादक लेखक के काम को सुधारता है, उसे ठीक करता है और उसे पाठकों के लिए तैयार भी करता है। इसे शुरू करने के लिए संपादन में अपने कौशल को विकसित करें। संपादन की तकनीक सीखें और किताबों का संपादन करें। एक पब्लिशर के तौर पर भी आप काम कर सकती हैं। एक पब्लिशर किताबों का प्रकाशन करता है। अगर आपके पास किसी किताब को बाजार में लाने का सपना है, तो पब्लिशिंग के क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। इसमें आपको प्रकाशन की प्रक्रिया को समझना होगा। किताबों के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी काम करना होगा।
ऑडियोबुक में करियर

आप साउंड बॉक्स के लिए प्रोडक्शन में भी करियर बना सकती हैं। आपको इसमें आडियो प्रोडक्शन, रिकॉर्डिंग और एडिटिंग के बारे में सीखना होगा। इसके अलावा, आप ऑडियोबुक प्रोडक्शन स्टूडियो में काम कर सकती हैं या फिर खुद ही इसकी सर्विस शुरू कर सकती हैं। कई सारे ऑडियोबुक के सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर सकती हैं और इस क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकती हैं। ऑडियोबुक के जरिए आप पॉडकास्ट इंडस्ट्री में भी अपना करियर बना सकती हैं। इसके लिए आपको किताब पढ़ने में दिलचस्पी होनी चाहिए। किताब का रिव्यू कर आप उस पर अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकती हैं। आने वाली इंडस्ट्री पॉडकास्ट की इंडस्ट्री होगी। ऐसे में इस क्षेत्र में शुरुआत करना आपके भविष्य के लिए सही प्रक्रिया साबित हो सकती है।
बुक कंसल्टेंट के तौर पर करियर विस्तार से

आप बुक कंसल्टेंट के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं। बुक कंसल्टेंट बनने का मतलब है कि आप लेखकों या पब्लिशर्स को उनकी किताबों को बेहतर बनाने के लिए सलाह देते हैं। अगर आपकी रूचि किताबों में है, तो आप भी बुक कंसल्टेंट बन सकती हैं। बुक कंसल्टेंट बनने के लिए आपको बुक मार्केटिंग, प्रोडक्शन और राइटिंग में गहरी जानकारी होनी चाहिए। आप नेटवर्किंग के जरिए इस क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा सकती हैं। यह भी जान लें कि किताबों को बाजार में फैलाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूमिका अहम होती है। आप किताबों को पुस्तकालयों, किताबों की दुकानों या ऑनलाइन स्टोर तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।साथ ही आप किताबों को व्रिकेताओं तक पहुंचाने के लिए एक व्यवसाय भी स्थापित कर सकती हैं।
समीक्षक बनकर मिलेगी लोकप्रियता

आप किताबों की दुनिया में समीक्षक भी बन सकती हैं। यह भी एक बेहतरीन करियर पर्याय है। अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो आप बुक रिव्यूअर के रूप में भी करियर बना सकते हैं। आप किताबों की समीक्षा कर सकते हैं और इस क्षेत्र में एक प्रभावशाली आवाज़ बन सकते हैं। किताब समीक्षक बनने के लिए आपको किताब समीक्षक लिखने की कला सीख सकती हैं। आप अपन समीक्षा को ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या फिर सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित कर सकती हैं। इसके साथ आप नए प्रकाशकों के संपर्क में आकर नए किताबों के रिव्यू को लिख सकती हैं।समीक्षक के तौर पर आप अपना खुद का पॉडकास्ट भी शुरू कर सकती हैं। एक अच्छा समीक्षक न केवल किताबों को पढ़ता है, बल्कि उन्हें गहराई से समझकर, उसकी खूबियों और कमजोरियों का विश्लेषण करके दूसरों के लिए मार्गदर्शक बनता है। उल्लेखनीय है कि समीक्षक के तौर पर शुरुआत उन्हीं किताबों से करें जो आपकी पसंद की हों, जैसे कि उपन्यास, आत्मकथा, इतिहास, विज्ञान, या प्रेरक साहित्य। इसके साथ जरूरी है कि समीक्षा करते समय नोट्स लें, जैसे कि प्रमुख घटनाएं, पसंदीदा पंक्तियां और लेखक की शैली आदि-आदि। आप समीक्षा लिखने के लिए ब्लॉग या सोशल मीडिया का सहारा ले सकती हैं। शुरुआत में ब्लॉग या सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। आपको यह ध्यान रखना है कि किताब की हर बारीक डिटेल की विस्तार से जानकारी देनी है। जैसे-जैसे आपकी समीक्षाओं को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती है, आप प्रकाशकों को ईमेल कर सकते हैं कि आप उनकी किताबों की समीक्षा करना चाहते हैं।
किताब की दुनिया में करियर बनाने के लिए जरूरी बातें

इसमें सबसे जरूरी है, पढ़ने की आदत डालना। आपको पब्लिशिंग की प्रक्रिया को समझना होगा। आपको इसके लिए शिक्षा भी लेनी होगी। आप साहित्य, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय विज्ञान, क्रिएटिव राइटिंग, एडिटिंग आद में अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए कई सारे आनलाइन कोर्स भी मौजूद हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि किसी पब्लिशिंग हाउस, पत्रिका, या लेखक के साथ इंटर्नशिप करें। साथ ही आपको अपना पोर्टफोलियो भी बनाना चाहिए। ब्लॉग शुरू करें, जहां आप बुक रिव्यू, लेखन या पब्लिशिंग टिप्स साझा करें।
किताबों की दुनिया में करियर बनाने पर कितनी कमाई हो सकती है?
किताबों की दुनिया में आपका करियर इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस भूमिका में हैं। साथ ही आपको अनुभव कितना है। लेखक के तौर पर आपकी किताब अगर लोकप्रिय होती है, तो आप 10 हजार से 5 लाख तक की कमाई कर सकती हैं। संपादक के तौर पर हर प्रोजेक्ट के पीछे 15 हजार से 50 हजार तक की कमाई हो सकती है। आडियो वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर भी आप अपने टैलेंट के बलबूते 20 हजार से 1 लाख तक की कमाई कर सकती हैं। इस तरह आप किताबों की दुनिया के अलग-अलग क्षेत्र में 20 हजार से 2 लाख तक की कमाई कर सकती हैं। दिलचस्प है कि फ्रीलांसर के तौर पर भी आप कमाई कर सकती हैं। पार्ट टाइम जॉब के तौर पर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।