कई लोग यह मान बैठते हैं कि 40 के बाद आपके पास करियर विकल्प के माध्यम रुक जाते हैं। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं के बेहतर विकल्प कौन-कौन से हो सकते हैं।
कभी नहीं सोचें कि देर कर दी है

इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि आपके करियर का कभी भी अंत नहीं होता है और अगर आपमें करने की चाहत है, तो आप आराम से अपने स्किल के आधार पर पहचान बना सकती हैं। जी हां, अगर आप 40 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिला हैं और करियर के ऑप्शन के बारे में सोच रही हैं, तो यह जान लें कि आप अकेली नहीं हैं। कई महिलाएं इस उम्र में अपना करियर फिर से शुरू करती हैं, बदलती हैं या आगे बढ़ाती हैं। वहीं जिंदगी के अनुभव, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और अच्छी काम करने की आदत के साथ, आपके पास सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स पहले से ही हैं। चाहे आप ब्रेक के बाद काम पर वापस आ रही हों या कोई नई दिशा ढूंढ रही हों, आपके लिए बहुत सारे मौके हैं।
आखिर करियर में बदलाव की जरूरत क्यों
इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि आखिर करियर में बदलाव की जरूरत क्यों हो सकती है 40 वर्ष की उम्र पार करते या पहुंचते, तो हम आपको बता दें कि यह एक अच्छा बदलाव है और अच्छी सोच है, क्योंकि कई बार आपके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगता है या कद्र नहीं होती है आपकी, तो आपको बेहद बुरा लग सकता और जिस तरह से उनके एम्प्लॉयर या वर्कप्लेस उनके साथ बर्ताव करते हैं, उससे उन्हें लगता है कि इस इंडस्ट्री या फील्ड में रहना अब टिकाऊ या स्वीकार्य नहीं है। साथ ही एक वजह और भी बन सकती है कि अपनी प्रोफेशनल जिंदगी और समय पर ज्यादा कंट्रोल और खुद का अधिकार होना बहुत जरूरी हो गया है, खासकर इंटरनेशनल हेल्थ और दूसरे संकटों के सामने, जिनकी वजह से लाखों लोग अपनी जिंदगी, लक्ष्यों और भविष्य (और अपनी मृत्यु) के बारे में अलग तरह से सोचने लगे हैं।
ठहरें, सोचें और आगे बढ़ें

यह बेहद जरूरी है कि आपको अपने आपको पहचाने की प्रतिभा हो और तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, तो आपको यह करना चाहिए कि आप कौन हैं, आपकी प्रतिभाएं और क्षमताएं क्या हैं और आप क्या दे सकते हैं, इस बारे में एक सशक्त दृष्टिकोण के लिए थोड़े ठहरें और यह बेहद जरूरी है कि आप खुद को और अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को अभी से ज्यादा गहराई से समझें। सोचें कि आप किस चीज़ के लिए सब कुछ छोड़ देंगे, आप किस चीज को महत्व देते हैं, आपकी प्राथमिकताएं, ईमानदारी के मानक, जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता और आपकी शैली, पसंद और आदर्श क्या हैं। कई पेशेवरों को अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के इन महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में वास्तविक समझ या आत्म-जागरूकता नहीं होती है। अक्सर, वे यह पता लगाने में सालों बिता देते हैं कि किस दिशा में जाना है और खुद को या वे वास्तव में क्या चाहते हैं, तो यदि आप खुद को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं, तो अपने जीवन के लंबे सफर में एक सफल और संतोषजनक करियर बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपने आप को पहचानें और फिर विजन तय करें।
बड़ी सोच और बड़ा विजन
आपकी उम्र जब धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और आप 40 साल की हो जाती हैं, तो उनमें अपने काम में ज्यादा मतलब और विजन की जरूरत महसूस होती है, जबकि 20 और 30 की उम्र में उनका फोकस कुछ और था जैसे कि आगे बढ़ना, ज्यादा पैसे कमाना, सेटल होना, घर खरीदना और परिवार शुरू करना। कई प्रोफेशनल इस उम्र में चाहते हैं कि उनकी जिंदगी का कोई अलग मतलब हो या वे दुनिया पर एक बड़ा, ज्यादा पॉजिटिव या लास्टिंग असर डालना चाहते हैं। ये नई चाहतें और इच्छाएं उन्हें यह समझने पर मजबूर करती हैं कि उनका मौजूदा फील्ड या रोल उन्हें वह नाम और संतुष्टि नहीं दे रहा है जो वे अब चाहती थी और इसलिए भी वह बदलाव तरफ अपने कदम बढ़ाती हैं।
हाई-डिमांड स्किल्ड करियर

अगर हम हाई डिमांड करियर विकल्प के बारे में सोचें, तो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट उन लोगों के लिए आइडियल है, जिनके पास अच्छी लीडरशिप और प्लानिंग स्किल्स हैं। दरअसल, कई रोल सर्टिफिकेशन-बेस्ड हैं और रिमोट-फ्रेंडली हैं। वहीं कई डिजिटल मार्केटिंग और कॉन्टेंट स्ट्रेटेजी के लिए भी आप काम कर सकती हैं। साथ ही SEO स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर और कॉन्टेंट स्ट्रैटेजिस्ट जैसे रोल की बहुत डिमांड है और इन्हें शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स के जरिए सीखा जा सकता है। वहीं डेटा साइंस और एनालिटिक्स भी एक शानदार काम है और कंपनियों को बड़ी मात्रा में डेटा को समझने के लिए प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है। हालांकि यह टेक्निकली मुश्किल है, लेकिन डेटा एनालिटिक्स में सर्टिफिकेशन करियर बदलने वालों के लिए एक आम एंट्री पॉइंट है। वहीं अगर हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन और वेलनेस की बात करें, तो इसमें इसमें मेडिकल कोडिंग, हेल्थ सर्विसेज मैनेजमेंट, न्यूट्रिशन और वेलनेस कोचिंग जैसे रोल शामिल हैं। हेल्थकेयर टेक भी टेक्नोलॉजी और मेडिसिन के बीच एक उभरता हुआ पुल है। अगर हम साइबरसिक्योरिटी एनालिस्ट की बात करें, तो दुनिया भर में टैलेंट की भारी कमी के कारण, यह फील्ड उन लोगों को अच्छी सैलरी देता है, जो टेक्निकल सर्टिफिकेशन पूरा करने को तैयार हैं। वहीं टीचिंग और कॉर्पोरेट ट्रेनिंग भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, इससे पारंपरिक क्लासरूम के अलावा, ऑनलाइन ट्यूटरिंग और कॉर्पोरेट कोचिंग सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स को फ्लेक्सिबल तरीके से ज्ञान शेयर करने की सुविधा देते हैं।
40 साल की उम्र के बाद बदलाव
अगर हम 40 साल की उम्र के बाद के बदलाव की बात करें, तो जो लोग 2026 में फिर से काम शुरू कर रहे हैं या अपना करियर बदल रहे हैं और इस क्रम में स्किल अपग्रेड करना और साथ ही शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन या बूटकैंप (जैसे, Python, AWS, या डिजिटल मार्केटिंग में) तेजी से ग्रोथ के लिए अच्छे हैं और साथ ही ट्रांसफरेबल स्किल्स देखें तो वर्ष 2026 में एम्प्लॉयर्स प्योर टेक्निकल अनुभव के बजाय प्रॉब्लम सॉल्विंग, कम्युनिकेशन और इमोशनल मैच्योरिटी जैसी स्किल्स को ज्यादा अहमियत देने वाले हैं। वहीं अगर कुछ सरकारी प्रावधानों की बात करें, तो प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना और DDU-GKY जैसे प्रोग्राम महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग और प्लेसमेंट में मदद देते हैं। वहीं फ्रीलांसिंग के लिहाज से राइटिंग, डिजाइन और कंसल्टिंग जैसे प्रोफेशनल्स काम किये जा सकते हैं।