Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. करियर & फ़ायनांस
  6. /
  7. करियर

डिजिटल मार्केटिंग दुनिया में दिलचस्पी देगी करियर को देगी नई उड़ान

टीम Her Circle|Oct 19, 2023
डिजिटल मार्केटिंग दुनिया में दिलचस्पी देगी करियर को देगी नई उड़ान

सोशल मीडिया के जरिए हर दिन हम सभी डिजिटल दुनिया का अनुभव करते है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि डिजिटल की दुनिया आपके लिए कमाई का जरिया भी बन सकती हैं। वो भी आसानी से। डिजिटल दुनिया में करियर बनाने वालों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। एक हाई डिमांड और अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कई लोग डिजिटल दुनिया में प्रवेश करके ही पूरा कर रहे हैं। सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि डिजिटल मार्केटिंग सीखना क्यों जरूरी है। साथ ही कैसे आप इसमें अपना करियर बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्या है डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग का मतलब यह होता है कि जब किसी प्रोडक्ट या फिर सर्विस की मार्केटिंग सोशल मीडिया के जरिए की जाती है। इस मार्केट में लेनदेन का काम आवश्यकता के अनुसार डिजिटल तरीके से होता है। इसके लिए मोबाइल, ईमेल और अन्य डिजिटल चीजों का इस्तेमाल होता है। आप डिजिटल मार्केटिंग में किसी भी चीज या फिर कंपनी का प्रमोशन फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम या फिर गूगल एड के माध्यम से कर सकती हैं। आप खुद यह अनुभव कर चुकी हैं कि कैसे इन दिनों सब्जी खरीदने से लेकर लैपटॉप खरीदने तक, सारा सामान आसानी से डिजिटल मार्केटिंग के जरिए घर पर आसानी से मंगा सकती हैं। डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आप कम समय में अपने बजट के अनुसार आसानी से अपनी पसंद का सामान खरीद सकती हैं, जो कि आपके लिए सुविधा के साथ वैरायटी भी लेकर आता है। डिजिटल मार्केटिंग न केवल बेचने वाले को बल्कि खरीददार को भी कई तरह से फायदा देता है। सबसे पहले दोनों के समय की बचत, प्रोडक्ट के प्रमोशन की कास्ट भी कम हो जाती है, ट्रेवलिंग का खर्च नहीं होता है, ग्राहकों की पसंद जानते हुए कंपनी अपने प्रोडक्ट में कई तरह के बदलाव कम समय में आसानी से कर सकती है।

डिजिटल मार्केटिंग क्यों जरूरी है?

डिजिटल मार्केटिंग इसलिए भी जरूरी है कि करियर के लिए यह इन दिनों काफी चर्चा में है। डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि यह होता है क्या है और इससे कैसे काम कराया जाता है। वर्तमान में आप देश के किसी भी कोने में बैठकर डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स को सीख सकते हैं। साथ ही आप खुद के लिए आकर्षक पैकेज वाली कोई भी नौकरी की तैयारी भी कर सकती हैं। इस कोर्स में आपको डिजिटल मार्केटिंग के कई सारे पड़ाव को संभालना सिखाया जाएगा। साथ ही आप इसके जरिए कैसे खुद के लिए कमाई का नया रास्ता खोल सकती हैं, वो भी सिखाया जाएगा। डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी योग्यता पर काम करना होगा, जो भी कंटेंट से संबंधित काम करना पसंद है या जो डिजिटल दुनिया में शामिल होना पसंद करते हैं, वे सभी लोग इस कोर्स का हिस्सा बन सकती हैं। डिजिटल मार्केटिंग में काम और अनुभव के हिसाब से आपको सैलरी मिलती है, लेकिन बिना अनुभव के भी आप अपनी योग्यता के हिसाब से डिजिटल मार्केटिंग में करियर बना सकती हैं।

कैसे सीखें डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए कई तरह के कोर्स मौजूद है। आप किसी भी कॉलेज या फिर इंस्टिट्यूट से मार्केटिंग का कोर्स कर सकती हैं, लेकिन मामला यहां पर सिर्फ कोर्स सीखने तक का नहीं है, बल्कि आप कोर्स के बाद के अनुभव की जरूरत पड़ती है। आपको इसके लिए अपना कोर्स पूरा होने के बाद डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में इंटर्नशिप करनी होगी। इंटरर्नशिप का मतलब यह होता है कि आप फील्ड का अनुभव ले सकती हैं। इससे यह भी होगा कि आपको एक तरफ डिजिटल मार्केटिंग की असली दुनिया का सामना करने की जानकारी भी मिलेगी और साथ ही फील्ड से जुड़े लोगों के साथ आपका कनेक्शन भी मिलेगा, जिससे आप डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया के सभी रास्तों को अच्छी तरह से समझते हुए अपने करियर की गति को आगे बढ़ा सकती हैं। मार्केटिंग बिजनेस की डिमांड

सोशल मीडिया के जमाने में प्रचार की गति भी तेजी से बढ़ रही है। कई बड़ी और छोटी कंपनियां भी डिजिटल दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मार्केटिंग का सहारा लेती हैं। सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म डिजिटल मार्केटिंग के बिजनेस की डिमांड को बढ़ाता जा रहा है। डिजिटल मार्केटिंग करने के लिए आपको मार्केटिंग बिजनेस की बुनियादी जानकारी होना जरूरी है, साथ ही इसमें दिलचस्पी भी होनी चाहिए। इंटरनेट भी ऐसे में आपके लिए एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम बन सकता है कि कैसे आप मार्केटिंग के हर बारीकी को समझ सकती हैं। डिजिटल मार्केटिंग को समझने के लिए आप इससे जुड़ी किताबें, ब्लॉग, यूट्यूब वीडियो और सेमिनार का भी सहारा ले सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक यह समझने में आसानी होगी कि आप कैसे डिजिटल मार्केटिंग में करियर की शुरुआत कर सकती हैं। साथ ही आप खुद की भी परख कर सकती हैं कि आपकी डिजिटल मार्केटिंग में रूचि है भी या नहीं, क्योंकि बिना दिलचस्पी के आप डिजिटल मार्केटिंग को करियर बनाने में असफल हो जायेंगी। इसमें कई तरह की चुनौतियां आती हैं।

अनुभव भी है जरूरी

बिना अनुभव के डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना आसान नहीं है। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि डिजिटल मार्केटिंग में करियर को आगे बढ़ाने के लिए पहला पड़ाव इंटर्नशिप का आता है। अनुभव के सहारे आप डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र के सभी चैलेंज को संभालना और उसे हल करने का रास्ता निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको कोर्स पूरा करने के बाद पैड इंटर्नशिप या फिर फ्रीलांस बनकर भी अपना करियर शुरू कर सकती हैं। अगर आपके पास अनुभव होता है, तो आप पैड इंटर्नशिप के बदले सीधे तौर पर ही किसी भी बड़ी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। आपके पास अनुभव के साथ टैलेंट होने से एक अच्छी पगार के साथ आप डिजिटल मार्केटिंग में अपने सफलता से भरे कदम के साथ आगे बढ़ सकती हैं।

शुरू करें खुद की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी

आप डिजिटल मार्केटिंग में अपने करियर को इस तरह से भी देख सकती हैं कि न सिर्फ नौकरी बल्कि डिजिटल मार्केटिंग का क्षेत्र आपके लिए व्यवसाय करने का भी रास्ता खोल देता है। आप अपनी खुद की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी भी शुरू कर सकती हैं, जहां पर आप अपने बलबूते अपनी ड्रीम कंपनी को स्थापित कर सकती हैं। यह भी जान लें कि डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री की जानकारी और अनुभव हासिल करने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में खुद की कंपनी के लिए भी खास जगह बना सकती हैं। इसके लिए आप अपना एक पोर्टफोलियो भी बना सकती हैं। आप इस पोर्टफोलियो में अपने कोर्स, अनुभव और खुद के काम से जुड़े अनुभव की जानकारी को शामिल कर खुद के लिए एक कॉपी तैयार कर सकती हैं। इससे आपको अगर कहीं पर नौकरी के लिए आवेदन करना है, तो सहायता मिलेगी और साथ ही आप बिजनेस के दौरान अपनी बिजनेस डील के लिए भी इस तरह के पोर्टफोलियो की सहायता से खुद के काम की जानकारी दे सकती हैं। इस पोर्टफोलियो को देखकर आपके और आपके कंपनी के बारे में अंदाजा लिया जा सकता है। साथ ही पोर्टफोलियो आपको सामने वाले के समक्ष सकारात्मक तौर पर भी पेश करता है, जो कि आपके लिए एक अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है।

डिजिटल मार्केटिंग में यहां मिलेगी नौकरी

डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए आप आईटी क्षेत्र, मीडिया कंसल्टेंसी, मार्केट रिसर्च, रिटेल सेक्टर, एडवरटाइजिंग,मल्टी नेशनल कंपनी, बैंकिंग, टूरिज्म, न्यूज पोर्टल, टीचिंग के साथ ई- कॉमर्स कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं या फिर इसी क्षेत्र से जुड़ी अपनी खुद की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी भी शुरू कर सकती हैं। याद रखें कि अगर आपकी दिलचस्पी डिजिटल मार्केटिंग में है, तो आप सबसे पहले इससे जुड़ी जानकारी हासिल करके कोर्स पूरा करें और एक के बाद एक कदम आगे बढ़ाते हुए करियर को रफ्तार से आगे बढ़ा सकती हैं। आप इसके लिए किसी ऐसे जानकार भी मदद ले सकती है, जिनका अनुभव डिजिटल मार्केटिंग में कई सालों का रहा है। कई ऐसी कंपनियां भी हैं, जो कि डिजिटल मार्केटिंग की कंपनी को स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी करते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास एक दिलचस्प सुझाव होना चाहिए कि आपकी कपंनी कैसे कम बजट के साथ बड़ा फायदा कर सकती हैं। आप अगर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो आप घर पर काम करते हुए या फिर किसी दूसरे काम के साथ भी डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत कर सकती हैं। देखा जाए, तो आप डिजिटल मार्केटिंग में अपने करियर को हर तरह से उड़ान दे सकती हैं। जरूरत है, तो सिर्फ हौसले की।














होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle