img
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • the strongHER movement
  • bizruptors
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / करियर & फ़ायनांस / करियर

जानें महिलाओं के लिए हेल्थ और वेलनेस में करियर बनाने के 5 बड़े फायदे

टीम Her Circle |  सितंबर 06, 2025

महिलाओं के लिए करियर की कई सारी राहें मौजूद हैं। महिलाएं अपनी दिलचस्पी और अपने शौक के अनुसार करियर का चयन कर खुद के करियर को रफ्तार दे सकती हैं। इन दिनों महिलाओं के लिए खास तौर पर जिस करियर को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, वो खासतौर पर सेहत से जुड़ा हुआ है। आज के समय में हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। खासकर महिलाओं के लिए इसमें कई शानदार करियर के विकल्प मौजूद हैं। आइए विस्तार से जानते हैं महिलाओं के लिए हेल्थ और वेलनेस में करियर बनाने के 5 प्रमुख पर्याय के बारे में।

न्यूट्रिशन और डायटिशियन में महिलाओं के लिए करियर

जब भी बात खान-पान की आती है, तो इसमें महिलाओं का नाम सबसे आगे आता है। महिलाओं के लिए यह बेहद लोकप्रिय और संतुलित करियर पर्याय न्यूट्रिशन और डायटिशियन का रहा है। इस क्षेत्र के जरिए महिलाएं खान पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करती हैं। इसके जरिए महिलाएं अपना खुद का क्लिनिक शुरू कर सकती हैं और या फिर किसी हेल्थ क्लिनिक में बतौर डायटिशियन काम कर सकती हैं। किसी अस्पताल या फिर खुद घर से ही इसकी प्रैक्टिस शुरू कर सकती हैं। इसमें फील्ड पर जाने की जरूरत अधिक नहीं होती है। महिलाएं अपने समय के अनुसार अपने काम को जारी रख सकती हैं। इस कार्य के जरिए महिलाओं के लिए सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के मौके मिलते हैं।

योग ट्रेनर और योग इंस्ट्रक्टर

योग ट्रेनर और योग इंस्ट्रक्टर बनकर भी महिलाएं अपने करियर को रफ्तार दे सकती हैं। देखा जाए, तो मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से यह प्रोफेशन आत्मनिर्भरता के साथ संतोष भी देता है। एक तरह से योग आपको खुद के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, साथ ही इसके जरिए आप दूसरों के जीवन में भी सेहत का तोहफा दे सकती हैं। यह प्रोफेशन आपको स्वस्थ रखता है, जिससे आपकी खुद की एनर्जी और आत्मविश्वास भी बना रहता है। इसके जरिए कई सारे ऑनलाइन क्लासेस मौजूद हैं, जहां से भी महिलाएं अच्छी कमाई कर सकती हैं। साथ ही आप अपने योग के हुनर को इंटरनेशनल स्तर पर भी लेकर जाती हैं। इससे महिलाएं खुद का स्टूडियो खोल लेती हैं। जूम और यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन क्लासेस भी ले सकती हैं और अच्छी कमाई कर सकती हैं।

फिटनेस ट्रेनर और पर्सनल ट्रेनर 

महिलाएं अक्सर महिला ट्रेनर को प्रेफर( प्राथमिकता) करती हैं। इसमें जिम, प्रेगनेंसी, फिटनेस, पीसीओडी, पीसीओएस जैसी समस्याओं से बाहर आने में फिटनेस ट्रेनर मदद कर सकती हैं। इससे आप खुद को भी फिट रखती हैं और अपने स्टूडेंट्स को भी। आप इसके जरिए भी ऑनलाइन कमाई कर सकती हैं। साथ ही आप खुद का फिटनेस और योग ब्रांड भी बना लेती हैं। आप इसके जरिए अपनी फिटनेस क्लास, ट्रेनिंग ऐप या स्टूडियो भी शुरू किया जा सकता है। महिलाएं पार्ट टाइम के तौर पर भी इस कोर्स को शुरू कर सकती हैं। इससे महिलाएं एक्स्ट्रा इनकम भी कमा सकती हैं। आप 12 वीं के बाद फिटनेस के क्षेत्र में कोर्स पूरा कर सकती हैं। सर्टिफिकेशन के बाद महिलाएं बतौर फिटनेस ट्रेनर महिलाएं अपना करियर शुरू कर सकती हैं।

मेंटल हेल्थ काउंसलर और थेरेपिस्ट में महिलाओं का करियर

मेंटल हेल्थ काउंसलर और थेरेपिस्ट बनना आज के समय में महिलाओं के लिए न सिर्फ एक सम्मानजनक और सार्थक करियर है, बल्कि यह समाज में पॉजिटिव बदलाव लाने का भी एक माध्यम है। खासकर जब मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, तब इस फील्ड में महिलाओं की भूमिका बहुत अहम हो गई है। इसके लिए कई सारे करियर पर्याय मौजूद हैं, जहां महिलाएं डिग्री भी हासिल कर सकती हैं और काउंसलर के तौर पर महिलाएं अपने करियर को आगे बढ़ा सकती हैं। कई बड़ी कंपनियां मेंटल हेल्थ काउंसलर और थेरेपिस्ट के तौर पर कार्यरत रहकर अपना करियर आगे बढ़ा सकती हैं।

वेलनेस कोच और लाइफ कोच

वेलनेस कोच और लाइफ कोच के तौर पर महिलाओं का करियर आज के समय में न सिर्फ संतुलित और आत्मनिर्भर है, बल्कि समाज पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। वेलनेस कोच बनने के बाद महिलाएं फिजिकल, मेंटल और इमोशनल सेहत से जुड़ी गाइडेंस देती हैं। जीवनशैली को सुधारने के लिए, अपने तनाव को कम करने के लिए, नींद, डायट और एक्सरसाइज आदि पर फोकस करना सिखाते हैं। इतना ही नहीं कामकाजी महिलाओं, न्यू मॉम और बुर्जुगों के लिए वेलनेस कोच एक सपोर्ट सिस्टम भी बन सकती हैं। दूसरी तरफ लाइफ कोच बनने के साथ महिलाएं करियर, रिलेशनशिप, निजी डेवलपमेंट और गोल सेटिंग में भी मदद करती हैं। आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ मोटिवेशन देने और सही दिशा में आगे बढ़ने की कोचिंग देती हैं। लाइफ कोच हर उम्र की महिलाओं के लिए उपयोगी है। यह एक तरह से महिलाओं के लिए एक उपयुक्त करियर बन गया है। घर से या फिर ऑनलाइन काम कर सकती हैं। महिलाओं में सहानुभूति और संवेदनशीलता अधिक होती है, जो कोचिंग के लिए बहुत उपयोगी है। यह एक तरह से दूसरों की जिंदगी बेहतर बनाना एक संतोषजनक अनुभव होता है। क्लाइंट की गिनती बढ़़ाकर यह महिलाओं के लिए एक सेहतमंद कमाई का जरिया बन सकती है।

हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में करियर  बनाने के लिए जरूरी गाइडेंस 

इस फील्ड में काम करने से आप न सिर्फ दूसरों की ज़िंदगी बेहतर बना सकते हैं, बल्कि खुद के लिए भी एक संतुलित और संतुष्ट जीवन जी सकती हैं। इस क्षेत्र में पहला रास्ता पढ़ाई पूरा करने का होगा और उससे भी पहले आपकी दिलचस्पी इस क्षेत्र में होनी चाहिए, यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आप किसी जिम क्लिनिक, हेल्थ सेंटर और एनजीओ में अपना करियर आगे बढ़ा सकती हैं।

करियर में आगे बढ़ने के लिए क्या है जरूरी

अपने करियर का चुनाव करने के दौरान आपके पास एकाग्रता होना भी जरूरी है। साथ ही अगर आप अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो आपके पास धैर्य की सीढ़ी का भी होना जरूरी है। बिना इसके सहारे आप अपने मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सकती हैं। आप अपने लिए अपनी रुचि के हिसाब से जो भी करियर चुनती हैं, उसके लिए आपके पास किसी भी प्रकार का कोई भी फैसला लेने और आप अपनी खुद की दिलचस्पी को लेकर एकाग्रता का होना बेहद जरूरी होता है। आपको खुद को मानसिक तौर पर भी तैयार करना जरूरी होता है। आप अपने लिए जो भी फैसला करें उसे सोच-विचार कर करें। बार-बार अपने करियर को लेकर कोई भी फैसला न बदलें। किसी भी तरह का करियर को लेकर लिया गया निर्णय पूरे सोच-विचार के साथ होना चाहिए। अगर आप बार-बार अपने करियर को बदलने का फैसला लेती हैं, तो इससे आपका वक्त और आपकी योग्यता दोनों बेकार होती चली जाएगी। आपको यह समझना होगा कि आप की रुचि किस क्षेत्र में है और आप किस तरफ आगे बढ़ना चाहती हैं।

वेलनेस में करियर बनाने के लिए महिलाएं क्या करें

वेलनेस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए महिलाओं को सर्टिफाइड योग टीचर, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स, मेंटल हेल्थ काउंसलिंग, फिटनेस ट्रेनर कोर्स करते हुए खुद को योगा ट्रेनर,न्यूट्रिशनिस्ट, वेलनेस कोच, आयुर्वेद, मेंटल हेल्थ काउंसलर और सोशल मीडिया हेल्थ इन्फ्लुएंसर बन सकती हैं। कोई भी स्किल्स में महिलाएं खुद को तब आगे बढ़ा पाती हैं, जब वह खुद को भी अंदरूनी तौर पर मजबूती देती हैं। इसके लिए उनके पास सुनने के साथ बोलने की भी कला होनी चाहिए। दूसरों से संपर्क बनाना और विश्वास जगाना आना चाहिए। साथ ही आपको अपने टाइम और एनर्जी को बैलेंस करना आना चाहिए और हमेशा सीखते रहना और खुद को अपडेट करना चाहिए।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle