img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
सौंदर्य

मेकअप में परफेक्टनिस्ट हैं तो मेकअप ब्रश को भी रखें साफ

शिखा शर्मा |  अक्टूबर 10, 2022

मेकअप टूल्स का संपर्क हमारी त्वचा से सीधे होता है। ऐसे में किसी भी तरह की गंदगी, स्किन इंफेक्शन ( त्वचा संक्रमण) के खतरे को आसानी से बढ़ा सकती है। आपको मेकअप टूल्स को हमेशा कीटाणुओं से दूर रखना चाहिए। कीटाणुरहित करने के लिए समय-समय पर इनकी सफाई बेहद जरूरी है। तो चलिए, जानते हैं कि आप किन-किन तरीकों से मेकअप किट को साफ रख सकती हैं। महिलाएं खुद को सजने-संवारने में, काफी समय मेकअप करने में लगाती हैं। किसी भी फंक्शन में खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए महिलाएं कई क्रीम और मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन महिलाओं को ये भी याद रखना चाहिए कि खुद का मेकअप करने के साथ-साथ उन्हें अपने मेकअप टूल्स का भी ध्यान रखना चाहिए। मेकअप टूल्स का ध्यान रखने से मतलब है, उन्हें हमेशा साफ रखना चाहिए, नहीं तो मेकअप टूल्स की गंदगी आपकी त्वचा के लिए भारी पड़ सकती है।

मेकअप ब्रश

सबसे पहले बात करते हैं मेकअप ब्रश की। आपका ब्रश, मेकअप और त्वचा दोनों के संपर्क में आता है। इसलिए आपको अपने ब्रश की सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले ब्रश को थोड़ी देर के लिए शैम्पू के पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें। अब आप ब्रश को साफ पानी से अच्छे से धोकर सुखा लें। गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से आप कई गंभीर नतीजों का भी सामना कर सकती हैं। इससे आंख का संक्रमण होने का भी खतरा हो सकता है। कीटाणु और बैक्टीरिया आपकी आंखों में जा सकते हैं और कंजंक्टिवाइटिस की शिकायत हो सकती है।

आईलैश कर्लर

मेकअप टूल्स साफ करने की बात सामने आती हैं, तो आप आईलैश कर्लर को साफ करना कैसे भूल सकती हैं। आपकी त्वचा पर आईलैश कर्लर से इंफेक्शन फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अगर मेकअप करने के दौरान आप मस्कारा लगाने के बाद कर्लर का प्रयोग करती हैं, तो आपको इसे साफ रखना बहुत जरूरी है। इसको साफ रखने के लिए आप कॉटन में थोड़ा सा अल्कोहल या कोई अच्छा डिटर्जेंट ले सकती हैं। इसे धीरे-धीरे अच्छे से साफ करें और सूखने के बाद फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर ब्रश

महिलाओं को हेयर ब्रश की गंदगी से भी काफी परेशानी हो सकती है, क्योंकि कई हेयर प्रोडक्ट आपके ब्रश में लग जाते हैं, जिसके कारण हेयर ब्रश को गंदा होने में समय नहीं लगता है। इसलिए आपको अपने हेयर ब्रश को प्रतिदिन नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। हेयर ब्रश को 15 मिनट तक शैम्पू के पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद आप इसे घर में रखे किसी पुराने टूथब्रश से साफ कर लें।

कर्लिंग आयरन

मेकअप टूल्स में शामिल कर्लिंग आयरन भी आजकल काफी इस्तेमाल की जाती है। लेकिन एक बात का ख्याल रखें कि इसका इस्तेमाल सतर्कता से करना चाहिए। आपको अपनी इस को कर्लिंग आयरन पानी से दूर रखना चाहिए। इसकी सफाई बहुत ही सावधानी से करें। इसके लिए आप इसे कॉटन बॉल को अल्कोहल से हल्का गीला करके और धीरे-धीरे हलके हाथ से साफ कर सकती हैं। सफाई के बाद आप अपनी कर्लिंग आयरन को अच्छे से जरूर सुखा लें।

ब्लेंडर स्पंज

ब्लेंडर स्पंज को प्रतिदिन साफ करना चाहिए। स्पंज पर लगे दाग-धब्बों को और नुकसानदेह बैक्टीरिया को निकालने के लिए इसे साफ करना जरूरी है। आप अपने ब्लेंडर स्पंज को गरम पानी में जेंटल हैंड सोप या शैम्पू की एक बड़ी-सी बूंद डालकर साफ कर सकती हैं।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle