img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
सौंदर्य

दुर्गा मां को अति प्रिय हैं ये ‘फूल’, जो आपकी त्वचा को भी रखेगी खिली-खिली, बाल रहेंगे मुलायम

अनुप्रिया वर्मा |  अक्टूबर 08, 2024

मां दुर्गा को फूल बेहद प्रिय हैं। उन्हें गुलदाउदी, अपराजिता और अड़हुल जैसे कई फूल चढ़ाये हैं। इस फूलों की खासियत है कि इसके अपने  त्वचा, बाल और सेहत से जुड़े हुए लाभ भी हैं, तो आइए उनके महत्व को समझें और अपनी त्वचा को स्वस्थ रखें, बालों को चमकदार रखें और स्वास्थ्य को बेहतर रख सकें। 

हरश्रृंगार 

हरश्रृंगार को अक्टूबर फूल कहा जाता है और पारिजात फूल भी।  देवी दुर्गा की 9 दिनों की पूजा में तो इसे विशेष रूप से अर्पित किया ही जाता है। यह कई ब्यूटी पैक्स में भी काफी इस्तेमाल होता है। जी हां, यह स्किन में से रेडनेस और सूखेपन को दूर करने में सहायक होता है। इसके फेसपैक से चेहरे में आसानी से पिगमेंटेशन को घटाया जा सकता है। इसके लिए इस फूल को आलू के रस के साथ मिला कर चेहरे पर लगाना है। 

अड़हुल 

देवी मां को लाल रंग से बेहद लगाव है, ऐसे में उन्हें नवरात्र में यह फूल खासतौर से 9 दिनों तक चढ़ाया जाता है। इसे गुड़हल भी कहा जाता है। इस फूल को चाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बालों के लिए यह फूल वरदान माना जाता है। अड़हुल के फूल को तेल में डाल कर लगाने से बाल लंबे होते हैं और बालों का झड़ना बंद हो जाता है। यही नहीं बालों में अगर सफेदपन हैं, तो उसमें अड़हुल के फूल के साथ तेल लगाया जाता है, तो उससे काफी फर्क पड़ता है। कई स्क्रब में भी इस फूल का इस्तेमाल होता है। इसके फेस पैक एंटी-एजिंग की परेशानी को भी खत्म करने में मदद करते हैं 

अपराजिता 

अपराजिता का नीला फूल काफी सुंदर हैं और यह देवी दुर्गा को अति प्रिय भी हैं। अपराजिता का इस्तेमाल चाय बनाने में भी होता है। इस फूल में एक से बढ़ कर एक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं,  जैसे पी-कोमैरिक एसिड, डेलफिनिडिन-3, कैम्फेरॉल, 5-ग्लूकोसाइड शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। यह इम्युनिटी को बढ़ाता है, इसकी चाय वजन घटाने में भी सहायक होती है। ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में इसकी चाय काफी फायदेमंद होती है। यह ब्यूटी पैक्स में भी इस्तेमाल होता है। माना जाता है कि यह घर में खुशहाली लाने का प्रतीक होता है। शंखपुष्पी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अपरजिता के एक रूप को शंखपुष्पी भी कहते हैं। शंखपुष्पी का तेल में काफी इस्तेमाल होता है। इसे पीस कर लगाने से बाल लंबे, सुंदर और चमकदार होते हैं। इसके रस को शहद में मिलाकर पीने से बालों का झड़ना भी जल्द ही रुक जाता है और बाल घने, मजबूत और चमकदार हो जाते हैं। बता दें कि  शंखपुष्पी, भृंगराज और आंवला के तेल बालों की काफी खूबसूरती बढ़ा देते हैं। 

गुलदाउदी 

गुलदाउदी भी देवी मां को नवरात्र में जरूर अर्पित किया जाता है। ऐसे में इसके स्वास्थ्य लाभ जान कर भी आप हैरान हो जायेंगे। यह जानने वाली दिलचस्प बात है कि गुलदाउदी के फूल, पत्तों और जड़ों का प्रयोग आयुर्वेद में की तरह की दवाएं बनाने में किया जाता है। गुलदाउदी के चूर्ण को छाती में दर्द के समय इस्तेमाल किया जाता है। गैस की समस्या में भी इसके फूल फायदेमंद साबित होती हैं। दरअसल, गुलदाउदी के फूलों में बीटा-कैरोटीन होती है, जो हमारे शरीर में विटामिन ए के सहायक के रूप में भी काम करता है।

गेंदे का फूल 

देवी दुर्गा को लाल फूल के अलावा पीले फूलों के रूप में गेंदे के फूल भी पुष्पांजलि के रूप में अर्पित की जाती है और उन्हें यह बेहद प्रिय है। गेंदे के फूल का भी खास महत्व है। गेंदे के फूल से घाव और दागों को ठीक किया जाता है। इसके अलावा, डिटॉक्सीफिकेशन करने में भी यह मदद करता है। पीरियड में भी इसकी चाय काफी फायदेमंद साबित होती है। चेहरे के भी कई फेस पैक में इसका इस्तेमाल होता है, इससे चेहरे पर चमक आती है और चेहरे से दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं।

 

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle