img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
होम / एन्गेज / सौंदर्य / स्किनकेयर

होंठों की सही देखभाल है जरूरी, अपनाएं ये तरीके

टीम Her Circle |  अक्टूबर 28, 2024

आपको अपने होंठों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं और फिर आपके लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आपको अपने होंठों का भी किस तरह से ख्याल रखना चाहिए। 

ग्लिसरीन के फायदे होंठों के लिए 

होंठों के लिए ग्लिसरीन काफी अच्छी होती है, ग्लिसरीन का इस्तेमाल आराम से होंठों के लिए किया जा सकता है। ऐसे में इसको किस तरह से इस्तेमाल करना है, आइए बता देते हैं। ग्लिसरीन के बारे में आपको बता दें कि एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है और यह नमी को बरकरार रखने में मदद करता है और होंठों के लिए कमाल तरीके से काम करता है। यह आपके होंठों की दरारों को भी ठीक करने में मदद करता है। साथ ही इन्हें मुलायम बनाता है। इसलिए होंठों का इस्तेमाल करना ही चाहिए। अगर आपके होंठ प्राकृतिक रूप से टैन हो गए हैं, तो हर रात आपको ग्लिसरीन लगा कर सोने के बारे में सोचना चाहिए, इसलिए काफी फायदे होंगे। एक बात और जानने योग्य है कि यदि आपके होंठ ड्राई हैं और आपकी त्वचा फटने और छिलने जैसी नजर आ रही है, तो आपके लिए ग्लिसरीन सही साबित होगी। यह आपके होंठों को अच्छे से हाइड्रेट करने में मदद करता है। ग्लिसरीन के फायदे यह भी होते हैं कि यह होंठों के आस-पास की जगह को ढीली होने से रोकती है और उन्हें प्लंप और मुलायम दिखाने में भी मदद करती है। इस बात का भी आपको ख्याल रखना चाहिए कि ग्लिसरीन क्योंकि एक पॉवर ह्यूमेक्टेंट है, तो यह न केवल आपके होठों को हाइड्रेट करता है, बल्कि आपके होंठों से डेड सेल्स को भी हटा देता है। साथ ही यह नए सेल्स को सतह पर लाने की कोशिश करता है और फिर होंठों को नरम और गुलाबी बना देता है। ग्लिसरीन आपकी होंठों की त्वचा के लिए एक सुरक्षात्मक परत का भी काम करती है, साथ ही प्रदूषण से बचाती है और ड्राई या फटे होंठों को भी बेहतर करने में मदद करती है। ग्लिसरीन को आपको होंठों पर लगाना कैसे हैं, आइए बता देते हैं, तो आपको कुछ नहीं करना है, बस एक कॉटन लें, उसमें ग्लिसरीन लगाएं, फिर इसे होंठों पर लगाएं, 20 से 25 मिनट रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस मिला कर लगाना भी अच्छा होता है। इससे हमेशा अपने होंठों पर मसाज करना चाहिए। होंठों पर लालिमा बरकरार रखने के लिए चुकंदर का रस और ग्लिसरीन दोनों की बूंदें निकाल कर लगाएं। फिर 15 मिनट के बाद पोछ लें। वहीं बात अगर ग्लिसरीन के स्क्रब की आती है तो ग्लिसरीन और चीनी का स्क्रब अच्छा साबित हो जाता है। यह डेड स्किन को हटाने में भी काफी सहायक होता है। ग्लिसरीन और गुलाब जल भी कमाल तरीके से काम करने में यकीन करता है, क्योंकि इन दोनों का मिश्रण जब आप लगाती हैं, तो यह दोनों ही सुपर हाइड्रेटिंग तत्व साबित होता है, इसलिए इन्हें एक साथ अगर पतले पेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाये, तो यह कमाल तरीके से काम करता है। ग्लिसरीन और कैस्टोर ऑयल भी काफी अच्छे से आपके होंठों की रक्षा करता है। 

घी का कमाल होंठों के लिए 

घी होंठों के लिए काफी अच्छा होता है और इससे जुड़ी सारी समस्याओं का हल निकाल देता है। होंठों पर घी लगाने से सूखे और फटे होंठों को पोषण मिलता है, इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि घी एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो डेड सेल्स की गहराई में जाकर डेड सेल्स को हाइड्रेट करता है। साथ ही यह होंठों को मुलायम बनाने में मदद करता है। पपड़ीदार लिप्स को बेहतर बना देता है। होंठों पर घी लगाने का एक फायदा यह भी होता है कि यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और डेड सेल्स को बेहतर करता है। इसकी खूबी यह भी है कि इसमें  विटामिन ए, सी, डी, ई और के होता है, जो कि पोषक तत्वों का भंडार है। शुद्ध घी के नियमित उपयोग से लिप पिग्मेंटेशन को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। घी फ्री रेडिकल्स को भी न्यूट्रलाइज करता है और यह कोलेजन के ब्रेकडाउन में मदद करता है। इसके अलावा, अपने एंटी इंफ्लेमेंटरी और सूजनरोधी गुणों के कारण, घी संक्रमण को दूर रखता है और यह दरार और घावों को ठीक करने में मदद कर सकता है। यह फटे हुए होंठों को बेहतर बनाने में हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घी की खूबियों के कारण ही कई लिप बाम में इसका इस्तेमाल होता है। घी वाला लिप बाम बनाने के लिए आपको सबसे पहले 4 बड़े चम्मच घी, 2 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद इस्तेमाल करना है, फिर एक डबल बॉयलर लेना है और फिर उसमें घी और नारियल तेल गर्म कर लेना है, फिर जब यह ठंडा हो जाये, तो इसमें शहद मिला लें और फिर इसे फ्रिज में रखें।  एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिलाएं, जो कि एक बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट माना जाता है और आप इसे कंटेनर में डालें और 3-4 घंटे के लिए फ्रिज करें और फिर इसे लिप बाम के रूप में उपयोग करें। 

नारियल तेल का इस्तेमाल 

नारियल तेल का सही से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है, खासतौर से बात जब होंठों की आती है, तो काफी कुछ ख्याल पड़ता है, आपको बता दें कि नारियल तेल हर तरह से होंठों के लिए अच्छा है, नारियल का तेल त्वचा की परतों में गहराई तक जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि होंठों को हाइड्रेशन मिले, इसके  मॉइस्चराइजिंग गुण होंठों को मुलायम और बेहतर बना देते हैं। फटे होंठों पर नारियल का तेल एक बैरियर की तरह भी काम करता है। होंठों की नाजुक त्वचा को यह बेहतर बना देता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड की मात्रा के कारण, इसमें एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं, जो संभावित संक्रमणों को दूर करने में मदद करते हैं। 

गुलाब की पंखुड़ियां 

गुलाब की पंखुड़ियां कमाल तरीके से काम करती हैं। यह लिप्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। गुलाब की पंखुड़ी की खूबी यह है कि यह पाउडर आपके होंठों को एक्सफोलिएट करता है और डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करता है, इससे होंठ बेहतर हो जाते हैं। साथ ही गुलाब की पंखुड़ी का पाउडर होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है और ड्राई होंठों को बेहतर करने में मदद करता है। 

शिया बटर है अच्छा लिप्स के लिए 

 

शिया बटर की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि इसमें  विटामिन ए, ई और एफ होता है, जो आपके होंठों को धूप और हवा से बचाने में मदद करता है और लंबे समय तक नमी बनाए रखने में मदद करता है। इस वजह से, शिया बटर सूखे होठों को आराम देने और त्वचा की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए जाना जाता है।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img