img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
सौंदर्य

सर्दी के मौसम में शादी में जा रही हैं, तो इन खास मेकअप टिप्स को रखें याद

अनुप्रिया वर्मा |  दिसंबर 06, 2022

सर्दियों के मौसम आते ही शादियों और पार्टियों की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अपने मेकअप एक ऐसा आर्ट है, जो आपको हर मौके के लिए चाहिए ही। तो आइए आपको कुछ आसान से मेकअप हैक्स बताते हैं, जो आप सर्दियों के दौरान की शादियों में जरूर आजमा सकती हैं। 

कैसा हो बेस

मेकअप के लिए सबसे जरूरी चीज बेस ही है। बात जब सर्दियों के मौसम में बेस इस्तेमाल करने की आती है, इस समय आपको लाइट क्रीमी लांग लास्टिंग फाउंडेशन चाहिए। साथ ही आपको अपने चेहरे को सही तरीके से मॉइस्चराइज करना है। इसे इस तरह से रखना है कि आपका चेहरा केकी न लगे।

स्मज प्रूफ और वॉटर प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स

यह सही बात है कि गर्मी का मौसम नहीं है, लेकिन फिर भी आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस दौरान भी आप वॉटर प्रूफ मेकअप ही करें, क्योंकि ठंड में आपकी आंखों से आंसू गिरने लगते हैं, ऐसे में आपका मस्कारा और लाइनर फैल सकते हैं। 

न्यूट्रल आईशैडो 

ठंड के सीजन में अपनी आंखों में जरूरत से ज्यादा कलर के साथ आई शैडो का उपयोग न करें। इस समय आई शैडो आप जितना न्यूट्रल रखेंगी, उतना अच्छा होगा। इसके अलावा, कॉपर और ब्रॉन्ज को भी आई शैडो के रूप में लगा सकती हैं। यह डे टू नाइट लुक के लिए बेस्ट है, यह फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है। 

ब्लश रहेंगे अच्छे 

ठंड के मौसम में अपने चीक्स पर आपको पिंक या पीची ब्लशर लगाना चाहिए। इससे आपको रोजी चीक्स मिलेंगे। इस सीजन में चीयरी लुक और ब्राइट लुक के लिए यह बेहद जरूरी है। इसके अलावा, हाइलाइटर का इस्तेमाल भी मेकअप में शामिल करना चाहिए। यह क्रीमी टेक्स्चर देगा, जो कि ठंड के मौसम के लिए परफेक्ट होता है। 

लिप बाम 

लिप्स का ख्याल रखना ठंड के मौसम में बेहद जरूरी होता है, इसलिए इस बात का अच्छे से ख्याल रखें कि अपने पास हमेशा लिप बाम रखें। ठंड के मौसम में ड्राई लिप्स की परेशानी होती है, इसलिए आपको लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल कई कलर्स में लिप बाम मिलते हैं, मैरून और पिंक कलर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं, तो इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle